फतहनगर - सनवाड

विद्या निकेतन में पूर्व छात्रों की बैठक संपन्न

फतहनगर. विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में बुधवार को स्थानीय विद्यालय के पूर्व छात्रों की एक बैठक का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र रहे  व्यवसायी गोविंद बंसल ने की । मुख्य अतिथि  कल्याण फर्नीचर के अजय मोर तथा विशिष्ट अतिथि  पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया रहे। बैठक में मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री श्री गोविंद कुमार थे, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले लगभग 65 पूर्व छात्रों के साथ विद्यालय समय के पूर्व अनुभव को लेकर तथा वर्तमान में किस प्रकार विद्यालय के साथ जुड़ाव बना रहे ,इस विषय को लेकर चर्चा एवं  संवाद किया। इसी दौरान उन्होंने एक पूर्व छात्र परिषद का गठन करने की बात भी कही । जिसके मुख्य तीन कार्य पहला सामाजिक कार्य में सक्रियता, दूसरा परिवार का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव और तीसरा जिस विद्यालय में अध्ययन किया है, उससे जुड़े रहने का कार्य बताया। इस अवसर पर विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव श्री ओम प्रकाश  सुखवाल ने आगामी 30 अक्टूबर को आने वाले पूर्व छात्र दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं परिचय स्थानीय विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के सचिव श्री मांगीलाल सांखला ने किया । समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व छात्र निखिल  खंडेलवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *