फतहनगर(विकास चावड़ा)। दो साल के अंतराल के बाद नगर का गणेश महोत्सव पुनः अपने पुराने स्वरूप में लौटने का प्रयास कर रहा है। कोरोना के बाद इस महोत्सव के आयोजन पर संकट आ गया लेकिन इस बार युवाओं ने पुनः वैसा ही आयोजन करने का प्रयास किया है। नगर के पुराना बाजार में रोजाना राजा का दरबार सजाया जा रहा है। विनायक नगर स्थित कुंभलगढ़ दरबार की भी रोजाना मनोहारी झांकी प्रस्तुत की जा रही है। अखाड़ा मंदिर,पटेल स्टेडियम के समीप,जनता कॉलोनी,पीपली चौक सहित अन्य स्थानों पर विनायक की झांकियों के आयोजन इन दिनों परम पर हैं। गणेश भक्तों का सांझ ढलने के साथ ही दर्शनार्थ आने का क्रम शुरू हो जाता है जो कि देर रात तक चलता रहता है।
फतहनगर में गणेश महोत्सव परवान पर चढ़ा,कुंभलगढ़ दरबार की सजी मनोहारी झांकी

Leave a Reply