फतहनगर। श्री राजपुत करणी सेना उदयपुर जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह सारंगदेवोत बाठेड़ा ने कार्यकारिणी को विस्तारित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा के निर्देश पर भुवनेश्वर सिंह पंवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। संक्षिप्त कर्यक्रम में आज भुवनेश्वरसिंह पंवार का स्वागत किया गया जिसमें करणी सेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है की स्वर्गीय मोहनलाल जी मंडोवरा की धर्मपत्नी सुरेश एवं सुभाष की माताजी श्रीमती राजी बाई एवं रामकिशन एवं चिराग की दादी जी का स्वर्गवास हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 28 दिसंबर 2022 बुधवार प्रातः 9:00 निवास स्थान फतहनगर से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह देवें और परिवार को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति शांति शांति🙏🙏💐💐💐 संबंधित फर्म मोहनलाल सुरेश चंद्र मंडोवरा रेलवे स्टेशन के पास तिरुपति रॉयल कॉटन फतेहनगर
Read Moreफतहनगर। परम पूज्य गुरुदेव उप प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म. सा. आदि ठाणा एवं परम पूज्या महासतियाजी म. सा. श्री विजय प्रभा जी आदि ठाणा बुधवार को प्रातः 9 बजे साधना सदन में पधारेंगे एवं व्याख्यान (प्रवचन) प्रातः 09.30 बजे साधना सदन में होगा। यह जानकारी श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने दी। इधर मंगलवार को कोमल मुनि एवं अन्य संत पावनधाम में विराजित रहे। पावनधाम में चहल पहल रही। पावनधाम आने वाले श्रद्धालु भक्तों ने संतों का दर्शन लाभ लिया। धर्म चर्चा भी चलती रही। धर्म चर्चा के दौरान पावनधाम संस्थान कोषाध्यक्ष पारसमल बापना,मंत्री बलवन्त हिंगड़,श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन,पूर्व पार्षद श्रीमती हेमलता जैन,बाबुलाल उनिया सहित अन्य की उपस्थिति रही। ...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को यहां के पावनधाम परिसर में मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य प्रवर्तक श्री अम्बालालजी महाराज सा.की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरू गुणानुवाद,मेडिकल कैम्प समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोंजन किया गया। गुरू गुणानुवाद समारोह साढ़े नो बजे मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें उप प्रवर्तक कोमल मुनि ने गुरू अम्बेश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरू अंधकार से प्रकाश का मार्ग दिखाता है। गुरूदेव ने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना करते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया। गुरूदेव की तपस्या एवं आराधना का ही प्रभाव है कि आज हम यहां एकत्र होकर उनका पुण्य स्मरण कर रहे हैं। समारोह में संत साध्वियों एवं अन्य वक्ताओं ने अम्बालालजी म.सा. के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता रोशनलाल सिसोदिया(चिखली) ने की जबकि ध्वजारोहणकर्ता पगारिया परिवार(रेलमगरा) था। ...
Read Moreफतहनगर। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य प्रवर्तक श्री अम्बालालजी महाराज सा.की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर थामला से शनिवार को निकली नमन यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों ने भाग लिया। स्मृति दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को होगा। रविवार को सुबह फलीचड़ा से नमन यात्रा रवाना हुई तथा दोपहर बाद सनवाड़ पहुंची जहां पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं परिवार की ओर से नमन यात्रियों का स्वागत किया गया। नमन यात्रियों का यहां स्वामी वात्सल्य उपरान्त फतहनगर में प्रवेश हुआ। नगर में नमन यात्रा प्रताप चौराहा,नया बाजार,मैन चौराहा होते हुए पावनधाम पहुंची जहां पर पावनधाम संस्थान प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा,महामंत्री दिनेशचन्द्र सिंघवी,कोषाध्यक्ष पारसमल बापना,मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़,प्रचार मंत्री सम्पत बापना,श्रीसंघ प्रमुख दिनेश सामर,अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन,महामंत्री विशाल सामोता,...
Read Moreफतहनगर। नगर क्षेत्र की विभिन्न राजकीय शिक्षण संस्थाओं में पहली से आठवीं कक्षा तक बालक-बालिकाओं को निःशुल्क पोषाक वितरण किया गया। चंगेड़ी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,दूधालिया मिडिल स्कूल,प्राथमिक विद्यालय राजपुरा,प्राथमिक विद्यालय डांग, प्राथमिक विद्यालय भांडावास तथा प्राथमिक विद्यालय बीकाखेड़ा को पोषाक वितरण किया गया। पीईईओ चंगेड़ी के सीनियर स्कूल में आज ही समारोह का आयोजन कर पोषाक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट मुख्य अतिथि एवं सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट,व्याख्याता कन्हैयालाल मेनारिया,वार्ड पंच प्रतिनिधि कालुराम लौहार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। संचालन माधवलाल गाडरी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। ...
Read Moreफतहनगर। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य प्रवर्तक श्री अम्बालालजी महाराज सा.की 29वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को थामला से नमन यात्रा रवाना हुई। थामला से श्रमण संघीय मेवाड़ उपप्रर्वतक कोमल मुनि, रितेश मुनि, प्रभात मुनि एवं हर्षित मुनि ने मांगलिक प्रदान कर नमन यात्रियों को रवाना किया। सालोर में नमन यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। रविवार सुबह यात्रा पुनः रवाना होगी तथा फलीचड़ा में अल्पाहार के बाद सनवाड पहुँचेगी जहाँ सेठिया परिवार की ओर से आयोजित स्वामी वात्सल्य का लाभ लेकर दोपहर बाद पावनधाम प्रवेश करेगी। पावनधाम में पावनधाम संस्थान एवं स्थानीय श्रीसंघ द्वारा इन नमन यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम को लेकर शनिवार को पावनधाम संस्थान के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रीसंघ से जुड़े लोगों में खासा जोश देखा गया। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय उपभौक्ता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने की जबकि मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका जैन, लवेश श्रीमाली एवं तरूणा कुमावत रहे। डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि 24 दिसम्बर को ही उपभोक्ता दिवस मनाए जाने की जानकारी दी। साथ ही उपभौक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में किये गये ऑन लाईन और ऑफ लाईन ठगी से सम्बन्धित प्रावधानो से अवगत कराया। लवेश श्रीमाली ने उपभोक्ता शब्द की परिभाषा बताते हुए उपभोक्ताओं के अधिकारो जैसे सुरक्षा का अधिकार,चुनाव एवं पसन्द का अधिकार, सुचना पाने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार आदि से अवगत कराया। तरूणा कुमावत ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ता शीघ्र न्याय दिलवाने हेतु सरकार द्वारा गठित आयोगो यथा जिला मंच, राज्य आयोग एंव राष...
Read Moreफतहनगर। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य प्रवर्तक श्री अम्बालालजी महाराज सा. की 29वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को थामना से नमन यात्रा रवाना होगी। मेवाड़ उपपर्वतक कोमल मुनि, रितेश मुनि, प्रभात मुनि एवं हर्षित मुनि मांगलिक प्रदान कर नमन यात्रियों को रवाना करेंगे। सालोर में नमन यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। रविवार सुबह यात्रा पुन: रवाना होगी तथा फलीचड़ा में अल्पाहार के बाद सनवाड पहुँचेगी जहाँ सेठिया परिवार की ओर से आयोजित स्वामी वात्सल्य का लाभ लेकर दोपहर बाद पावन धाम प्रवेश करेगी। इधर पावनधाम में समारोह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है। पावनधाम प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहर लाल लोढा, महामंत्री दिनेश सिंघवी, मंत्री बलवंत हिंगड़,कोषाध्यक्ष पारसमल बापना, श्री संघ अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन, संपत बापना, प्रभात सियाल ने व्यवस्थाओं के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान किया।
Read MoreWebSenor is a leading technology company having its roots in India since its establishment in 2013. It began with small capital but with a strong concept to provide premium technology-driven services to SMEs, this was only possible because of the firm belief, tenacity, and bright outlook of its founder, Mr Shubham Soni who is currently 29 - years - old and back then at the age of 19 with the other three key members, he stayed persistent and never gave up even though there was hardly a notion of such digital solutions. After researching the market trend intensely and sparing no efforts in establishing the company where it stands today, witnessing the current position of WebSenor, it is obvious that the diligence of the firm has rewarded them in the realm of technology. The struggles...
Read Moreफतहनगर। मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक अम्बेशमुनि के 29 वें स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर पावनधाम में तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम के निमित्त अम्बेश मुनि की जन्म स्थली थामला से 24 दिसम्बर को नमन यात्रा रवाना होगी तथा 25 सांय पावनधाम प्रवेश करेगी। नमन यात्रा के लिए सनवाड़ के कुंदनमल,सुनील कुमार,नीतिन कुमार सेठिया परिवार की ओर से फतहनगर-सनवाड़ के मध्य स्थित महावीर फिलिंग स्टेशन परिसर में 25 दिसम्बर को स्वामी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है। 25 दिसम्बर को दोपहर में नमन यात्रा पावनधाम प्रवेश करेगी जिसका स्वागत किया जाएगा। इस दिन विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पैदल यात्री भी पावनधाम प्रवेश करेंगे। 26 दिसम्बर को सुबह संत साध्वियों के सानिध्य में स्मृति दिवस मनाया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। सम्मेद शिख्रजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय के विरोध में सनवाड़ के सकल जैन समाज ने भी नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रावला चौक से जैन समाज के लोग रवाना हुए तथा नायब तहसील पहुंच कर इस आशय का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत भी मौजूद रहे। ...
Read Moreफतनगर। भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा वार्ड नंबर 7 सनवाड़ में घर- घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीतु अग्रवाल, फतहनगर-सनवाड महिला मोर्चा महामंत्री समता टेलर और मंत्री मंजू गाडरी ने पत्रक वितरण किए और मिस्ड कॉल करवा कर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को बताया। ...
Read Moreफतहनगर. सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय के विरोध में सकल जैन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के निमित्त दोपहर 3:00 पावनधाम में महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में एकत्र हुए. यहां से सभी लोग कतार बद्ध होकर रैली के रूप में निकले. रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रताप चौराहा पहुंची तथा यहां से सनवाड़ नायब तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय श्री संघ अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,मनोहरलाल कावड़िया,रमेशचन्द्र मारू,अशोक कटारिया,पारसमल बापना,उत्तम सांखला,प्रकाश चपलोत, अशोक पोखरना,बापूलाल लोढ़ा,सम्पत बापना,नव युवक मण्डल अध्यक्ष आशीष पीपाड़ा सहित जैन समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल थे.
Read Moreफतहनगर में सानन्द सम्पन्न हुआ भण्डाराः चादर विधि के साथ ही अखाड़ा मंदिर के महन्त बने शिव शंकरदास
फतहनगर। अखाड़ा मंदिर के महन्त रामचन्द्रदास महाराज के देवलोक गमन के बाद आज चरण पादुका स्थापना, महन्ताई एवं प्रसादी आयोजन के साथ ही भण्डारें का धार्मिक आयोजन सानन्द सम्पन्न हुआ। आज प्रातः सवा नो बजे रामचन्द्रदास महाराज की निर्वाण स्थली पर चरण पादुका की विधि विधान से स्थापना की गयी। इसके बाद सवा ग्यारह बजे देश के कोने-कोने से आए संतों एवं महन्तों के सानिध्य में शिव शंकरदास को चादर ओढ़ा कर उन्हें महन्त के रूप में पदारूढ़ किया गया। महन्ताई के वक्त भक्तों ने पुष्पवृष्टि कर आनन्दोत्सव मनाया। महन्ताई के बाद कार्यक्रम में आए लोगों ने महा प्रसादी में भाग लिया। विभिन्न मठ एवं मंदिरों से आए संतों एवं महन्तों को विदा किया गया। प्रसादी के दौरान शाम तक भी लोग आते रहे तथा प्रसाद ग्रहण करते रहे। कार्यक्रम में शिरकत करने प्रदेश सरकार के मंत्री सुखराम विश्नोई,मनदीप धनखड़,विधायक धर्मनारायण जोशी,मावली प्रधान...
Read Moreफतहनगर। सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने के निर्णय के विरोध में आज सकल जैन समाज फतहनगर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन रेली दोपहर बाद 2.30बजे पावनधाम से रवाना होगी। ...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार शाम श्री अखाड़ा मंदिर फतहनगर पर विशाल शोभायात्रा के बाद संतो एवं महंतों की कृपादृष्टि के मध्य श्री महेशजी शर्मा रामादल मावली, श्री भाटी साहब, श्री शिवजी पुरोहित, श्री गोपालजी पालीवाल एवं श्री महेन्द्र जी कुमावत के सानिध्य में आयोजित सामुहिक सुंदरकांड पाठ सभी के सहयोग से सानन्द सम्पन्न हुआ। महिलाओं एवं पुरूषों ने सुन्दरकाण्ड के पाठ में पूरी भागीदारी निभाई। नगर के धर्मप्रेमी लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आज महन्ताई के बाद भण्डारा(प्रसादी) का कार्यक्रम होगा। ...
Read Moreमहन्त रामचन्द्रदास महाराज का भण्डाराः निकली शोभायात्रा,कल होगा चरण पादुका स्थापना व महन्ताई
फतहनगर। अखाड़ा मंदिर के महन्त रामचन्द्रदास महाराज के देवलोक गमन के बाद आयोजित होने वाले भण्डारे के तहत आज विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा दोपहर तीन बजे अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में अयोध्या एवं अन्य स्थानों से आए संत-महन्तों का सानिध मिला। संतों के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में केसरिया परिधान में महिलाएं एवं श्वेत परिधान में पुरूष शामिल हुए। ढोल तथा डीजे पर भजनों एवं रामधुन की स्वर लहरियों के साथ निकली शोभायात्रा हिमाड़िया बावजी,स्टेडियम,प्रताप चौराहा,नया बाजार,मैन चौराहा, पुराना बाजार होते पुनः अखाड़ा मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह दुकानों एवं मकानों से लोगों ने पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा में शामिल संतों एवं महन्तों का स्वागत किया। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं की भारी तादाद ने नगर में धर्ममयी वातावरण बना दिया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि...
Read Moreफतहनगर। अखाड़ा मंदिर के महन्त रामचन्द्रदासजी महाराज के देवलोक गमन के बाद आज शुरू हुए भण्डारे के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शाम 7 बजे सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। सामूहिक सुन्दरकाण्ड में महेशजी शर्मा एवं रामा दल मावली,मोहनसिंहजह भाटी एवं रामादल परिवार फतहनगर,शिवजी पुरोहित एवं रामादल सनवाड़,गोपालजी पालीवाल एवं परशुराम मण्डल फतहनगर एवं महेन्द्रजी कुमावत दल सति मंचासीन वक्ता होंगे। ...
Read Moreफतहनगर। अखाड़ा मंदिर के महन्त रामचन्द्रदासजी के देवलोक गमन के बाद भण्डारा कार्यक्रम के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन आज दोपहर बाद शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार सायं 7 बजे सुन्दरकाण्ड भी होगा तथा 21 दिसम्बर को प्रातः चरण पादुका स्थापना एवं महन्ताई की चादर विधि की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत द्वार लगाए गए हैं। शोभायात्रा संतों के सानिध्य में निकलेगी। ...
Read More