फतहनगर - सनवाड

अम्बेश मुनि के 29वें स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर

फतहनगर। मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक अम्बेशमुनि के 29 वें स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर पावनधाम में तैयारियां जोरों पर हैं।
इस कार्यक्रम के निमित्त अम्बेश मुनि की जन्म स्थली थामला से 24 दिसम्बर को नमन यात्रा रवाना होगी तथा 25 सांय पावनधाम प्रवेश करेगी। नमन यात्रा के लिए सनवाड़ के कुंदनमल,सुनील कुमार,नीतिन कुमार सेठिया परिवार की ओर से फतहनगर-सनवाड़ के मध्य स्थित महावीर फिलिंग स्टेशन परिसर में 25 दिसम्बर को स्वामी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है। 25 दिसम्बर को दोपहर में नमन यात्रा पावनधाम प्रवेश करेगी जिसका स्वागत किया जाएगा। इस दिन विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पैदल यात्री भी पावनधाम प्रवेश करेंगे। 26 दिसम्बर को सुबह संत साध्वियों के सानिध्य में स्मृति दिवस मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *