फतहनगर। अखाड़ा मंदिर के महन्त रामचन्द्रदास महाराज के देवलोक गमन के बाद आयोजित होने वाले भण्डारे के तहत आज विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा दोपहर तीन बजे अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में अयोध्या एवं अन्य स्थानों से आए संत-महन्तों का सानिध मिला। संतों के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में केसरिया परिधान में महिलाएं एवं श्वेत परिधान में पुरूष शामिल हुए। ढोल तथा डीजे पर भजनों एवं रामधुन की स्वर लहरियों के साथ निकली शोभायात्रा हिमाड़िया बावजी,स्टेडियम,प्रताप चौराहा,नया बाजार,मैन चौराहा, पुराना बाजार होते पुनः अखाड़ा मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह दुकानों एवं मकानों से लोगों ने पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा में शामिल संतों एवं महन्तों का स्वागत किया। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं की भारी तादाद ने नगर में धर्ममयी वातावरण बना दिया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने भी भाग लिया। शाम को मंदिर परिसर में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। सामूहिक सुन्दरकाण्ड देर शाम तक चला। लोगों ने इसमें शिरकत कर धर्म लाभ लिया।
बुधवार को प्रातः सवा नौ बजे चरण पादुका स्थापना एवं सवा ग्यारह बजे महन्ताई की चादर विधि होगी। इसके बाद भण्डारा(प्रसादी) होगी। बुधवार को मण्डी में निलामी कारोबार बंद रहेगा तथा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे जाने की अपील की गयी है।
महन्त रामचन्द्रदास महाराज का भण्डाराः निकली शोभायात्रा,कल होगा चरण पादुका स्थापना व महन्ताई

Leave a Reply