फतहनगर। नगर क्षेत्र की विभिन्न राजकीय शिक्षण संस्थाओं में पहली से आठवीं कक्षा तक बालक-बालिकाओं को निःशुल्क पोषाक वितरण किया गया।
चंगेड़ी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,दूधालिया मिडिल स्कूल,प्राथमिक विद्यालय राजपुरा,प्राथमिक विद्यालय डांग, प्राथमिक विद्यालय भांडावास तथा प्राथमिक विद्यालय बीकाखेड़ा को पोषाक वितरण किया गया। पीईईओ चंगेड़ी के सीनियर स्कूल में आज ही समारोह का आयोजन कर पोषाक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट मुख्य अतिथि एवं सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट,व्याख्याता कन्हैयालाल मेनारिया,वार्ड पंच प्रतिनिधि कालुराम लौहार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। संचालन माधवलाल गाडरी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
सरकारी स्कूलों में किया निःशुल्क पोषाक वितरण,चंगेड़ी स्कूल में समारोह का किया आयोजन

Leave a Reply