फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा, फतहनगर के द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, उदयपुर के सहयोग से फतहनगर नानेश कॉलोनी निवासी कैलाश पटवा को एक व्हील चेयर भेंट की गई। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष आशीष जैन, विशाल सामोता, अजय जैन, ऋषभ सेठिया अभिषेक भंडारी, रोहित कटारिया एवं महावीर हिंगड़ उपस्थित थे। व्हील चेयर परिवार जन की उपस्थिति में सभी सदस्यों द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा, फतहनगर के द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, उदयपुर के सहयोग से फतहनगर नानेश कॉलोनी निवासी कैलाश पटवा को एक व्हील चेयर भेंट की गई। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष आशीष जैन, विशाल सामोता, अजय जैन, ऋषभ सेठिया अभिषेक भंडारी, रोहित कटारिया एवं महावीर हिंगड़ उपस्थित थे। व्हील चेयर परिवार जन की उपस्थिति में सभी सदस्यों द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई। ...
Read Moreफतहनगर. राज्यमंत्री इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली आज लदानी स्थित द ओमकार इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव दर्पण 2023 में बतौर अतिथि शिरकत करेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रांगण में शाम 5:00 बजे शुरू होगा. यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार व्यास ने प्रदान की.
Read Moreकोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन की फतहनगर में लोगों ने की अगवानी, सांसद सी.पी.जोशी का नगरवासियों ने किया जोरदार स्वागत
फतहनगर। शुक्रवार की शाम करीब 11 बजे कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन जब फतहनगर पहुंची तो नगरवासियों ने जोरदार ढंग से न केवल ट्रेन की अगवानी ढोल ढमाकों से की अपितु इसमें सवार होकर आए सांसद सी.पी.जोशी का मालाओं से स्वागत किया। ट्रेन का प्रत्येक कोच शाही रेलगाड़ी के माफिक देख नगरवासियों का ह्दय गद्गद् हो गया। गाड़ी के सभी कोच नए थे तथा पूरी गाड़ी को मालाओं से बेहतरीन ढंग से सज्जित किया गया था। स्वागत के अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी,पार्षद श्रीमती हेमलता देवड़ा,रामचन्द्र मेहलाना,रोशन खटीक,एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेष मीणा,अशोक मोर,सुरेश सोलंकी, शक्तिसिंह, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,भैरूलाल जटिया,ओमप्रकाश कोठारी,पूर्व पार्...
Read Moreप्रशासन शहरो के संग अभियानः पट्टों का किया वितरण,अधिशासी अधिकारी ने कहा लम्बित पत्रावलियों का जल्द होगा निस्तारण
फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका परिसर मे प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में पर्यवेक्षक आर.के.शर्मा एवं उपतहसीलदार सम्पतसिंह भाटी द्वारा 69क के 7 पट्टे, 90क के 2 पट्टे, 4 नामान्तरण का वितरण किया गया। आवेदको की पत्रावलियां काफी समय से लंबित थी जिसके निस्तारण होने पर आवेदको द्वारा अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पारासर एवं पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पारासर ने आवेदको की सभी लंबित पत्रावलियो का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को यहां राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा फतहनगर द्वारा नरेगा कार्य स्थल ग्राम संनवाड में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नरेगा मजदूरों को बताया गया कि सभी की मजदूरी ऑनलाइन ग्राम पंचायत द्वारा बचत खातों में डाली जा रही है। ऐसी स्थिति में सभी के बैंकों में बचत खाते होने चाहिए तथा बचत खातों में स्वयं या उसके परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है ताकि समय पर मजदूरी जमा होने की सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिल सके। इस कारण उन्हें बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा उनका बैंक आने जाने का किराया 1 दिन की मजदूरी की भी बचत होगी। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,फसल बीमा योजना, श्रमिक कार्ड इत्यादि की भी जानकारी दी गई तथा मौके पर...
Read Moreकोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन का आज शुभारंभ, फतहनगर में होगा सांसद सी.पी.जोशी का स्वागत
फतहनगर। गुरूवार को जयपुर-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन के शुभारंभ के बाद आज कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन का शुभारंभ होना है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन आज कोटा से रवाना होकर असारवा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 10.30बजे फतहनगर आएगी जिसकी अगवानी एवं ट्रेन में सवार होकर आ रहे सांसद सी.पी.जोशी का फतहनगर स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा। अहमदाबाद के लिए लम्बे समय से आवागमन की दुविधा झेल रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बागला ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेशन पहुंच स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि सांसद सी.पी.जोशी के विशेष प्रयासों से फतहनगर का स्टेशन आदर्श स्टेशन में शामिल किया गया है। नगर के लिए यह भी विशेष उपलब्धि है। यात्रियों को स्टेशन पर इसके तहत बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास होगा। ...
Read Moreफतहनगर. पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल लावटी के सुपुत्र कमल लावटी का आज रात्रि को निधन हो गया. कमल लावटी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. रात्रि 12:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. अंतिम यात्रा आज निवास स्थान नेहरू पार्क फतहनगर से दोपहर 12:30 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी.
Read Moreअहमदाबाद के लिए ट्रेनों की सौगात देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच सांसद सी.पी.जोशी का किया स्वागत
फतहनगर। ट्रेनों के जरिए मेवाड़ को गुजरात से जोड़ने का बहुप्रतीक्षित काम अंजाम देने पर आज पालिका क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच कर सांसद सी.पी.जोशी का जोरदार स्वागत किया। अवसर था जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन के शुभारंभ का। आज उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना की गयी इस विशेष रेल का शुभारंभ उदयपुर से करने के बाद रेल में सवार होकर सायं 6 बजे मावली स्टेशन पर पहुंचे सांसद का रेल रूकने पर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने अपनेक-अपने तरीके से स्वागत किया। सरोपा,उपरना एवं मालाओं से सांसद को लाद दिया गया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से अहमदाबाद के लिए तीन ट्रेनों की सौगात मिली तथा फतहनगर स्टेशन को आदर्श श्रेणी में लिया गया जिस पर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सांसद जोशी से जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन का फत...
Read Moreफतहनगर। अहमदाबाद-जयपुर रेल के आज मावली स्टेशन पर प्रथम बार आगमन पर सांसद सी.पी.जोशी एवं रेल का स्वागत किया जाएगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला केअनुसार उक्त कार्यक्रम शाम सवा पांच बजे होगा। बागला ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। ...
Read Moreफतहनगर। रोहिड़ा निवासी कन्हैयालाल मेनारिया एवं खेमपुर निवासी गोपालदास वैष्णव ने बुधवार को चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यग्रहण किया। कन्हैयालाल मेनारिया इसी विद्यालय में बतौर हिन्दी विषय के व्याख्याता के पद पर सेवाएं दे रहे थे जिनका हाल ही उप प्रधानाचार्य के पद पर चयन किया गया। इसी विद्यालय में मेनारिया को कार्य ग्रहण करना था सो मेनारिया ने शुभ मुर्हूत में कार्यग्रहण किया। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में कार्यरत कनिष्ठ सहायक की पदोन्नति वरिष्ठ सहायक के पद पर होने से वैष्णव ने भी आज सनवाड़ से कार्य मुक्त होकर यहां कार्यग्रहण किया। दोनों ही कार्मिकों का कार्यग्रहण करने पर सरोपा एवं उपरने द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर र्पीईईओ मोहनलाल स्वर्णकार,सनवाड़ कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र खटीक,चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ सहित सनवाड़ एवं चंगेड़ी का स्टाफ उपस्थित रहा। ...
Read Moreअधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने सौंपा ज्ञापन,नहीं लेंगे न्यायिक कार्यवाही में भाग
मावली। बार एसोसिएशन मावली द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के संदर्भ में हड़ताल को और अधिक सुचारू रूप से जारी रखने का निर्णय मावली बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इसके अनुसार कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नही होगा ना ही किसी न्यायिक कार्यवाही में भाग लेगा। इसी के तहत उप तहसील सनवाड में भी ज्ञापन दिया गया जिसमें उप तहसील के सभी कार्यों में अधिवक्तागण शामिल नही होंगे। उपतहसील मे अपनी उपस्थिति नही देगे। हड़ताल अवधि में किसी भी अधिवक्ता द्वारा कोई भी कार्य नही किया जाएगा। ज्ञापन में बार प्रवक्ता शैलेश मीणा, प्रह्लाद सिंह राणावत,विकास सोनी,राकेश प्रजापत, भाविन जैन,बलवंत पारासर,राहुल खिंची,पूरण लौहार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12वीं बोर्ड की बालिकाओं का मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त की एवं बालिकाओं को इसके लिए टिप्स बताए गए। आयोंजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने की जबकि मुख्य अतिथि चाटर्ड एकाउंटेंट यशवंत मंगल एवं विशिष्ट अतिथि भामाशाह कैलाशचन्द्र अग्रवाल,बिहारी लाल अग्रवाल,घनश्याम मंगल, कल्याणसिंह पोखरना,मनोहरलाल कावड़िया,राधेश्याम बागला, गणपतलाल स्वर्णकार, कैलाश खंडेलवाल,रीतु अग्रवाल,अजय मोर आदि थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य चन्दु सेठी, चंद्रप्रकाश दुग्गड़,अनीता यादव, शांति विजयवर्गीय,भारती श्रीमाली, पंकज, मधु मंडोवरा,गोपाल गर्ग,जगदीश प्रसाद,तुलसीराम गायरी व श्रीमती कांता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता यादव व्याख्याता द्वारा ...
Read Moreफतहनगर. कोटा से चलकर असारवा को जाने वाली ट्रैन का फतहनगर में भी ठहराव होगा. भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने उक्त जानकारी दी.
Read Moreफतहनगर। सहायक प्रशानिक अधिकारी महावीर पाराशर के अधिशासी अधिकारी का कार्य भार संभालने पर पार्षद गोपाल सोनी,पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा,घनश्याम वैष्णव आदि ने सरोपा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसी तरह से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन द्वारा भी मावली तहसील अध्यक्ष राजू कंडारा ने उपरना व माला पहनाकर स्वगत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर जमादार सुरेश कुमार घावरी,कर्मचारी अशोक कुमार नकवाल, मुकेश कुमार ढिडोरिया, मुकेश कुमार घावरी आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा की नई कार्यकारिणी का रविवार को विनायक मंदिर प्रांगण में मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय शाखा के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान फतह एकेडमी के निदेशक अजय जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आशीष जैन ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया एवं अजय जैन का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। जैन ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए अभिषेक भंडारी को सचिव, नरेश मंडोवरा को कोषाध्यक्ष, विकास मारु वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम जैन व आयुष जैन उपाध्यक्ष, शुभम चपलोत सह सचिव, निलेश पोखरना सह कोषाध्यक्ष, पंकज सरूपरिया व पवन शर्मा पब्लिक रिलेशन समन्वयक, दिनेश गर्ग, बालमुकुंद खंडेलवाल व रोहित कटारिया को मीडिया प्रभारी, विनय अग्रवाल व अखिलेश बाबेल पब्लिसिटी प्रभारी, भावांशु सुराणा व शैलेश धर्मावत कार्यक्रम प्रभारी बनान...
Read Moreफतहनगर। आर्यवीर दल उदयपुर संभाग द्वारा योगासन एवं शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार आर्य ने की जबकि मुख्य अतिथि माधुलाल आर्य एवं विशिष्ट अतिथि विजयराज रेगर व शशि कुमार वर्मा थे। संभाग संचालक जीवनलाल आर्यवीर ने बताया कि योगासन में प्रथम नमन पालीवाल, द्वितीय दीपक पुरी गोस्वामी, रोहित सालवी, तुषारपुरी गोस्वामी, चिराग सेन तथा तृतीय प्रिंस पुरी गोस्वामी, मोहित पुरी गोस्वामी, रानू शर्मा,रितु जाट, हर्षिता सेन आदि को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नमन पालीवाल ने कठिन योगासनों का विशेष प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नारायण लाल आर्य,भानु कुमार आर्य,बाबू लाल रजक, दिग्विजय सिंह, राधेश्याम टेलर, राजू आर्य, दे...
Read Moreफतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा देहात विस्तारक कल्याणसिंह पोखरना ने प्रशासन शहरो की ओर अभियान में शीघ्र पट्टे दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस पत्र में पोखरना ने बताया कि प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए करीब एक वर्ष तक प्रशासन शहरों की ओर अभियान चलाया। उसमें 69ए में पट्टे देना, कच्ची बस्ती व गरीब लोगों को पट्टे देना, नामांतरण करना, निर्माण स्वीकृति देना, लीज माफ करना, पैनल्टी व ब्याज माफ करना एवं नाली,रोड, लाईट, सफाई की समुचित व्यवस्था करना। इस प्रकार अनेक जनहित के कार्यों के लिए बहुत ही लम्बा समय नगरपालिकाओं को दिया है। अब प्रशासन शहरो की ओर अभियान का करीब 1 माह का समय बचा है। अब भी कई लोग पट्टों,नामांतरण,निर्माण स्वीकृति एवं विकास कार्यो के लिए इंतजार कर रहे हैं। शेष रहे सभी लोग इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित हों इसके लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए जाए...
Read Moreफतहनगर. यहां चंगेड़ी रोड स्थित जनता कॉलोनी में एक मकान के बाहर खड़ी कार रात्रि को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए. कार मालिक सुरेश चंद्र तेली ने बताया कि शाम को उसने अपने घर के बाहर कार पार्किंग की. सुबह उठा तो कार गायब मिली. कार में करीब एक लाख का माल भी भरा था. Rj 27 ch 6092 नंबर की उक्त गाड़ी यदि किसी को दिखे तो चल दूरभाष नंबर 7568273507 पर कॉल कर सूचित करें.
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बापूलाल लोढ़ा थे जबकि अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने की। समाज सेवी मांगीलाल बडालमिया,संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता, सचिव मनोहरलाल कावड़िया, प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,डी.एन.नागदा, मांगीलाल संाखला, पार्षद श्रीमती हमीदा बानू,विनोद धर्मावत,पंकज हड़पावत,शैलेष पालीवाल विशिष्ट अतिथि थे। समारोह के प्रारम्भ में संस्था संचालक गजेन्द्र मेहता द्वारा अतिथियों का माला,शाॅल, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने महाविद्यालय के विकास का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों के हाथों वर्ष पर्यन्त शैक्षिक और सहशैक्षिक ग...
Read More