फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका परिसर मे प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत कैम्प का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पर्यवेक्षक आर.के.शर्मा एवं उपतहसीलदार सम्पतसिंह भाटी द्वारा 69क के 7 पट्टे, 90क के 2 पट्टे, 4 नामान्तरण का वितरण किया गया। आवेदको की पत्रावलियां काफी समय से लंबित थी जिसके निस्तारण होने पर आवेदको द्वारा अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पारासर एवं पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पारासर ने आवेदको की सभी लंबित पत्रावलियो का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
प्रशासन शहरो के संग अभियानः पट्टों का किया वितरण,अधिशासी अधिकारी ने कहा लम्बित पत्रावलियों का जल्द होगा निस्तारण

Leave a Reply