फतहनगर। गुरूवार को जयपुर-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन के शुभारंभ के बाद आज कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन का शुभारंभ होना है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन आज कोटा से रवाना होकर असारवा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 10.30बजे फतहनगर आएगी जिसकी अगवानी एवं ट्रेन में सवार होकर आ रहे सांसद सी.पी.जोशी का फतहनगर स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा। अहमदाबाद के लिए लम्बे समय से आवागमन की दुविधा झेल रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बागला ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेशन पहुंच स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि सांसद सी.पी.जोशी के विशेष प्रयासों से फतहनगर का स्टेशन आदर्श स्टेशन में शामिल किया गया है। नगर के लिए यह भी विशेष उपलब्धि है। यात्रियों को स्टेशन पर इसके तहत बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास होगा।
कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन का आज शुभारंभ, फतहनगर में होगा सांसद सी.पी.जोशी का स्वागत

Leave a Reply