मावली। बार एसोसिएशन मावली द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के संदर्भ में हड़ताल को और अधिक सुचारू रूप से जारी रखने का निर्णय मावली बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इसके अनुसार कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नही होगा ना ही किसी न्यायिक कार्यवाही में भाग लेगा। इसी के तहत उप तहसील सनवाड में भी ज्ञापन दिया गया जिसमें उप तहसील के सभी कार्यों में अधिवक्तागण शामिल नही होंगे। उपतहसील मे अपनी उपस्थिति नही देगे। हड़ताल अवधि में किसी भी अधिवक्ता द्वारा कोई भी कार्य नही किया जाएगा। ज्ञापन में बार प्रवक्ता शैलेश मीणा, प्रह्लाद सिंह राणावत,विकास सोनी,राकेश प्रजापत, भाविन जैन,बलवंत पारासर,राहुल खिंची,पूरण लौहार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने सौंपा ज्ञापन,नहीं लेंगे न्यायिक कार्यवाही में भाग

Leave a Reply