देश प्रदेश

कोविड प्रबंधन के संबंध में चिकित्सा सचिव लेंगे शुक्रवार को समीक्षा बैठक

जयपुर, 22 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ.पृथ्वी की अध्यक्षता में कोविड प्रबंधन की समीक्षा एवं विस्तृत तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे स्वास्थ्य भवन में बैठक आयोजित की जायेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जायेगी। शासन सचिव ने बताया कि राजस्थान में ऑक्सीजन, वेंटीलेटर से लेकर सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और प्रदेश किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं रोगियों के उपचार का बेहतरीन प्रबंधन किया गया है। राजस्थान के कोविड प्रबंधन की सम्पूर्ण देश में प्रशंसा हुयी है और प्रदेश में कोविड केसेेज की मॉनीटरिंग एवं सेम्पलिंग का कार्य निरंतर जारी है। गौरतलब है कि शासन सचिव द्वारा प्रदेश के सभी पॉजीटिव केसेज मे...

Read More
देश प्रदेश

जारी रहेगा जनाक्रोश यात्रा कार्यक्रम

उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने जो जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने का संदेश भिजवाया था केंद्रीय संगठन से वार्ता के पश्चात पुनः उन्होंने व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि जन आक्रोश अभियान अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चलेगा।👍 ...

Read More
देश प्रदेश

कोविड के मद्देनजर राजस्थान में भाजपा ने रोकी जनाक्रोश यात्रा

फतहनगर। कोविड को लेकर भारत सरकार अलर्ट है। दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री ने बैठक की वहीं राजस्थान में चल रही जनाक्रोश रेली को भाजपा ने स्थगित कर दिया है। इस आशय की जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक ट्विट के जरिए दी। पूनिया ने लिखा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन,जंगलराज और भ्रष्टाचार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की जनाक्रोश यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा था,लेकिन कोविड की सामान्य सावधानी एवं निर्देशों को देखते ुए जनहित में आगामी समय तक स्थगित किया गया है। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सीपी जोशी ने केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से की भेंट

नई दिल्ली, चितौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुन्डा से भेंट की तथा चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में जनजातिय क्षेत्रों से संबधीत एकलव्य मॉडल स्कुल समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को बताया की जनजातिय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बच्चों के भविष्य को लेकर जनजाति कार्य मंत्रालय ने बहुत से एतिहासिक कदम उठाये है। उसी के तहत उनकी शिक्षा को लेकर देश भर में इस वर्ष बजट में 750 नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय किया है। इसके साथ ही इसकी लागत को भी बढाकर 20 करोड़ रू से 38 करोड़ रू. किया गया है। संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में भी जनजाति के लिये जनजाति उप योजना (टी.एस.पी.) के अन्तर्गत आने वाल तथा जनजातिय बाहुल्यता वाले क्षेत्र आते हैं। प्रतापगढ़ जिले का छोटीसादड़ी ब्लॉक, उदयपुर जिले का कुराबड़ ब्लॉक, चित्...

Read More
देश प्रदेश

मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड सरकार द्वारा जैन समाज के पावन तीर्थ व आस्था स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र में लिखा है कि झारखंड सरकार के इस निर्णय से जैन समाज की भावनाएं्र आहत हो रही है। इस कारण पूरा समाज व संतवृंद आंदोलित है। सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित न करके पवित्र आस्था स्थल धर्मनगरी घोषित किया जावें। वहां हिंसा, मद्यपान व सामिष भोजन प्रतिबंधित हो। जोशी ने कहा है कि पर्यटन के लिये पृथक स्थल विकसित किये जा सकते है, लेकिन समाज के आस्था व तीर्थ स्थलों की पवित्रता की रक्षा हर सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ...

Read More
देश प्रदेश

कोविड़-19 ड्यूटी के दौरान राजकीय कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को 50-50 लाख रुपए सहायता राशि के सौंपे चैक

जयपुर, 20 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अलवर दौरे के दौरान संवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान मृतक राजकीय कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि के चैक सौंपे। श्री सनित कुमार (नीमराणा, अलवर) एवं श्री रामेश्वर दयाल मीणा (रैणी, अलवर) पटवारी के पद पर कार्यरत थे। उक्त दोनों कार्मिक कोविड़-19 ड्यूटी करते समय संक्रमित हो गए तथा उपचार के दौरान श्री सनित कुमार की 9 मई, 2021 एवं श्री रामेश्वर दयाल मीणा की 16 मई, 2021 को मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने उक्त दोनों कार्मिकों के आश्रितों श्रीमती संजू पत्नी स्व. सनित कुमार एवं श्रीमती कान्ता बाई पत्नी स्व. रामेश्वर दयाल मीणा को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि के चैक सौंपे। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत द्वारा कोरोना महामारी में राजकीय कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने...

Read More
देश प्रदेश

सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल न बनाया जाए: सांसद जोशी

  नई दिल्ली. चितौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से भेंट की तथा जैन समाज के बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि तीर्थस्थल सम्मेदशिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के निर्णय की तरफ़ ध्यान दिलाया तथा उसको पर्यटन स्थल न घोषित किये जाने का निवेदन किया। सांसद सी.पी.जोशी ने पर्यटन राज्य मंत्री को बताया कि इस फैसले से पूरे देश में जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। सम्मेदशिखरजी तीर्थ (पारसनाथ हिल) जैन समाज के सबसे पवित्र स्थानों में है, और उससे सभी की भावनाएं जुड़ी हुई है। पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले से सकल समाज की भावनाएं आहत हुई है ओर इससे तीर्थस्थल की पवित्रता व गरिमा भी खतरे में है। सांसद जोशी ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार को झारखंड सरकार के इस निर्णय में हस्तक्षेप करना चाहिए ता...

Read More
देश प्रदेश

कर्मचारी हित में लागू की पुरानी पैंशन स्कीम,राजस्थान में कायम रहेगा OPS: गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि जन-जन को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। कोविड के दुष्प्रभावों के बावजूद भी राजस्थान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। राज्य की जीडीपी का 11.04 प्रतिशत की दर से बढ़ना अर्थव्यवस्था का अच्छा प्रतीक है, सरकार की पिछले 4 साल की सकारात्मक नीतियों के कारण ही डबल डिजिट में ग्रोथ संभव हो सकी है। श्री गहलोत राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टेट जीडीपी पिछले 3 साल में 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है जो राज्य के विकास का प्रतीक है। स्टेट जीडीपी का आकार बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तीन साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। देश में प्रति व्यक्ति आय 6.08 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है, जबकि राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान से भेंट: प्रतापगढ़ के उप मुख्य डाकघर को मुख्य डाकघर में क्रमोन्नत करने का किया आग्रह

नई दिल्ली: चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोषी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवु सिंह चौहान से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये दुरसंचार से विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद जोशी ने राज्यमंत्री को बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के जिला प्रतापगढ़ जो की एक जनजाति बाहुल्य जिला हैं। यहॉ की सभी तहसील मुख्यालयों व जिले का जिला मुख्यालय पर स्थित सबसे बड़ा डाकघर वर्तमान में उप मुख्य डाकघर हैं। इस डाकघर पर आप-पास के क्षेत्रो के सैंकड़ो गांव डाक, सरकारी योजनाओं से संबधी कार्यो के लिये इस पर ही निर्भर रहती है। यदि प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर उप मुख्य डाकघर को मुख्य डाकघर पर क्रमोन्नत किया जाता हैं तो जिला स्तरीय सभी सुविधाओं का लाभ इस मुख्य डाकघर से मिल सकेगा। इसके साथ ही सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत किये गये 4जी मोबाइल टॉवर के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र म...

Read More
देश प्रदेश

पाईपलाइन से घरेलू गैस के 8 साल में 96 लाख कनेक्शन होंगे जारी, 1187 सीएनजी स्टेशन होंगे स्थापित -एसीएस, माइंस व पेट्रोलियम

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस व पेट्रोलियम डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि सिटी गैस डिस्टि्रब्यूसन सिस्टम के तहत 8 साल में 96 लाख पाईपलाइन से घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने राज्य की 33 जिलों में कार्यरत 14 गैस कंपिनयों को तय समय सीमा में पाईपलाइन से गैस वितरण व्यवस्था और सीएनजी वितरण व्यवस्था को प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। जयपुर शहर में जोबनेर से कालवाड़ रोड होते हुए पाईपलाइन डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जयपुर के कालवाड़ रोड़, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, और महेन्द्र सेज में 10 हजार कनेक्शन मार्च 23 तक जारी कर दिए जाएंगे।  एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल गुरुवार को राज्य में कार्यरत सभी 14 संस्थाओं के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि सीएनजीगैस वितरण के लिए 1187 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे वहीं 37824 इंच किलोमी...

Read More
देश प्रदेश

सरंक्षण अधिकारी, वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 में संशोधन का अवसर

जयपुर 15 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) परीक्षा 2022 का आयोजन 28 जनवरी 2023 को किया जाना है। इसके बाद 29 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया जा रहा है। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि 23 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जाएंगें। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं।ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प...

Read More
देश प्रदेश

अहमदाबाद-चित्तौड़गढ़ तथा अहमदाबाद-जयपुर के लिये शीघ्र होगी ट्रेन प्रारंभ

मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन का इंतजार खत्म, रेल मंत्री ने किया जल्द स्वीकृति के लिये पूर्ण आश्वस्त,सांसद जोशी ने रेल मंत्री से भेंट कर संसदीय क्षेत्र से संबधी विषयों को रखा नई दिल्ली- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोषी ने गुरूवार को रेल भवन, नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधीत रेलवे के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद जोशी ने रेल मंत्री से मावली-मारवाड़ के आमान परिवर्तन को लेकर चर्चा की जिसमें सांसद जोशी ने बताया की अब मावली से मारवाड़ के लिये मीटरगेज की 152 किलोमीटर की लाईन हैं, यह लाईन यहॉ के निवासियों के लिये लाईफ लाईन हैं, यह लाईन जो की अभी तक मीटरगेज ही हैं, इस मार्ग के गेज परिवर्तन के लिये वर्ष 2017 में सैद्धान्तिक स्वीकृति भी भारत सरकार के द्वारा जारी की जा चुकी हैं।...

Read More
देश प्रदेश

सांसद मीणा ने सम्मेद शिखरजी ट्रेन मार्ग के विस्तार की रखी मांग

उदयपुर। उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी से चलने वाली ट्रेन मार्ग के विस्तार का विषय रखा है। सांसद मीणा ने लोकसभा में रेल मंत्री से अतारांकित प्रश्न संख्या 1181 के माध्यम से भारत सरकार से जैन समुदाय के श्री सम्मेद शिखरजी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12988 अजमेर-सियालदह और ट्रेन संख्या 12987 सियालदह-अजमेर के मार्गों का क्रमशः उदयपुर-सियालदह और सियालदह-उदयपुर तक विस्तार करने का आह्वान किया है।  

Read More
देश प्रदेश

रात 8 बजे के बाद खुली शराब की दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। राजस्थान पुलिस के नवाचारों के कारण अपराधों के अनुसंधान में लगने वाला समय कम हुआ है। राज्य में हुई जघन्य घटनाओं में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाइयां एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा आमजन को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। श्री गहलोत गुरूवार को पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा अनुसंधान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईटी और सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभय कमाण्ड सेन्टर को और सुदृढ़ किया जा रहा है एवं 30 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग ...

Read More
देश प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

- मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन के सान्निध्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने रविवार को निर्वाचन की घोषणा की। विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक कुछ प्रत्याशियों के आम सहमति से शनिवार को नामांकन पत्र वापिस लिए गए। रविवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष,भाग सिंह प्रदेश महासचिव एवं लेशिष जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ...

Read More
देश प्रदेश

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022-23-’जनवरी में वायुयान के जरिए श्रद्धालु कर सकेंगे पशुपतिनाथ के दर्शन’

जयपुर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत राज्य के 2 हजार श्रद्धालु जनवरी माह में वायुयान द्वारा निःशुल्क नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर का भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है।श्रीमती रावत ने गुरुवार को यहां देवस्थान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत अब तक 6 ट्रेनों से 6 हजार से अधिक यात्री विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकुशल घर आ चुके हैं तथा शेष यात्री विभिन्न तीर्थ स्थलों पर ट्रेन के जरिए निरंतर जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि योजना को लेकर प्रदेशवासियों में खासा उत्साह था। प्रदेश भर से 1 लाख से अधिक आवेदन विभाग को प्राप्त हुए, जिनमें से चयनित 20 हजार यात्रियों को ट्रेन और वायुयान के माध्यम से तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है।द...

Read More
देश प्रदेश

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक- ग्रामीण पर्यटन से सृजित होंगे रोजगार के नए अवसर, हस्तशिल्प को मिलेगा प्रोत्साहन – प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मे  ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना के अनुमोदन से गांवों में पर्यटन इकाईयों के जरिए नए रोजगार सृजित होंगे। साथ ही, हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा और राजस्थान की ग्रामीण परंपरा से पर्यटक रूबरू हो सकेंगे। श्रीमती राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में अधीनस्थ पर्यटन कार्यालयों के प्रभारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि पर्यटन एक महत्वपूर्ण सेक्टर है। वर्तमान में इस सेक्टर में विभिन्न गतिविधियां तीव्र गति से बढ़ रही है। ऎसे में अधिकारियों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग की जानी चाहिए। पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जिलों में ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं है, उन्हें चिन्हित कर ...

Read More
देश प्रदेश

जनसंपर्क राज्य मंत्री ने नाथद्वारा में ‘विश्वास स्वरूपम’ के किए दर्शन

नाथद्वारा। सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचे। मंत्री श्री चांदना ने हाल ही में लोकार्पित हुई विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शिव प्रतिमा और परिसर में स्थापित अन्य प्रतिमाओं तथा संपूर्ण परिसर का अवलोकन करते हुए इस स्थान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ‘विश्वास स्वरूपम’ की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत प्रतिमा है और इससे इस अंचल में पर्यटन का अपूर्व विकास होगा। उन्होंने यहां पर चल रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के बारे में भी जानकारी ली। आयोजकों ने खेल मंत्री श्री चांदना का स्वागत किया और श्रीनाथजी की छवि के रूप में स्मृति चिह्न भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की: इस दौरान मंत्री श्री चांदना ने नाथद्वारा में प्रवासरत विधा...

Read More
देश प्रदेश

जिला स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता

राजसमंद. जिले की 17 वे 19 वर्ष छात्र-छात्रा विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व प्रतियोगिता के केंद्राध्यक्ष खेल समिति व केंद्र के शारीरिक शिक्षक की एकदिवसीय बैठक शुक्रवार को बालकृष्ण विद्या भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली के सभागार में आयोजित की गई प्रधानाचार्य एवं संयोजक जिला स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता प्रमोद पालीवाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा राजसमंद के नूतन प्रकाश जोशी ने की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा खेल समिति सदस्य सीमा गहलोत थी विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोइंदा नरपत दान सिंह चारण प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महासतियों की मादड़ी भवानी सिंह राव प्रधानाचार्य राजकीय उच्...

Read More
देश प्रदेश

श्रीनाथजी के आज के राजभोग दर्शन

नाथद्वारा. प्यारे श्रीनाथजी आज के राजभोग दर्शन व्रज - कार्तिक शुक्ल दशमी,गोपाष्टमी का सेवाक्रम. इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या के सूर्य ग्रहण के कारण कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन दीपावली का सेवाक्रम लिया गया था. अतः आज गोपाष्टमी का सेवाक्रम होगा.

Read More