देश प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बनास नदी पर किया एनिकट का शिलान्यास, जल संसाधन मंत्री मालवीया व जिला प्रभारी सहकारिता मंत्री आंजना रहे मौजूद

राजसमंद । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने  शनिवार को जिले के नाथद्वारा क्षेत्र के नमाना ग्राम में उत्तम सिंचाई व जल प्रबंधन व्यवस्था के लिए लगभग 26 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले एनिकट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया व सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।डॉ. जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज तक विकास के कई कार्य किये परंतु वास्तविक विकास तभी होगा, जब आप अपने बच्चे को संपूर्ण शिक्षा दिलाओगे क्योंकि शिक्षा के आधार पर ही विकास की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे जब शिक्षित बनेंगे तभी वो आपको बता पाएंगे कि कैसे एक छोटे खेत में भी पर्याप्त मात्रा में फसल का उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी बच्चियों को पढ़ाएं ताकि उन्हें उन समस्याओं क...

Read More
देश प्रदेश

तारबंदी के मापदंडों में किसानों को प्रदान की शिथिलता, अब 10 फीट के स्थान पर 15 फीट पर लगा सकेंगे पिलर

 जयपुर 20 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के अंतर्गत फसल सुरक्षा मिशन के तहत तारबंदी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न जिलों से प्राप्त सुझावों के मद्देनजर कृषक हित में तारबंदी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक व्यावहारिक बनाए जाने के उद्देश्य से पूर्व में जारी दिशा निर्देशों के मापदंडो में शिथिलता प्रदान की गई है। कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि अब किसान तारबंदी में 6 होरिजेंटल एवं 2 डायगोनल वायर के स्थान पर 5 होरिजेंटल व 2 डायगोनल तार लगा सकेंगे एवं अब 10 फीट के बजाय 15 फीट की दूरी पर पिलर लगा सकेंगे। साथ ही 10 वें पिलर के स्थान पर 15 वें पिलर पर अतिरिक्त पिलर से सपोर्ट किया जा सकेगा। किसान व्यक्तिगत या समूह में प्रति किसान 400 रनिंग मीटर की सीमा तक कृषक या समूह में निर्धारित स्पेसीफिकेशन के अनुसार तारबंदी किए जाने पर अनुदान देय होगा ...

Read More
देश प्रदेश

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022: रामेश्वरम के लिए भीलवाड़ा जिले के यात्री अब भीलवाड़ा स्टेशन से ही ट्रेन में बैठेंगे

उदयपुर, 16 जनवरी। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के अन्तर्गत अजमेर से रामेश्वरम् टेªन 25 जनवरी को दोपहर 4 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। पहले भीलवाड़ा जिले के यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन जाना प्रस्तावित था, किन्तु वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर अब भीलवाड़ा जिले के 314 यात्री भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन ही सवार होंगे। भीलवाड़ा जिले के यात्रियों को दोपहर 2 बजे तक भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुँचना होगा। यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त ओ.पी.जैन ने दी। जैन ने यह भी बताया कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से चित्तौड़गढ़ जिले के 212 यात्री एवं प्रतापगढ़ जिले के 132 यात्री कुल 1066 यात्री को इन तीनों रेलवे स्टेशनों से रेल में सवार होकर रामेश्वरम् हेतु प्रस्थान करेेगे, इसके लिए अजमेर जिले के यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे, भीलवाड़ा रेलवे स्टशेन पर भीलवाड...

Read More
देश प्रदेश

उदयपुर मेगा जॉब फेयर: मुख्यमंत्री ने कहा -राज्य सरकार युवाओं को दे रही रोजगार के सुनहरे अवसर

हर जिले में लगेंगे रोजगार मेले *- स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में राजस्थान अव्वल* *- मुख्यमंत्री ने मेगा जॉब फेयर का किया अवलोकन, युवाओं को दिए ऑफर लैटर* *7 कम्पनियों के साथ किये एमओयू* - *युवाओं के लिए राजसील पोर्टल लॉन्च* - *जॉब फेयर में मिला 9.24 लाख रूपए का अधिकतम पैकेज* उदयपुर/जयपुर, 05 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश में युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाने वाला अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार द्वारा 3 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं निजी क्षेत्र में भी राज्य सरकार की नीतियों से निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है तथा बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आकड़ों के अनुसार राजस्थान 11.04 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। श्री गहलोत ग...

Read More
देश प्रदेश

जल जीवन मिशन के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम: प्रदेश में 32 लाख 16 हजार घरों तक नल से पहुंचा पानी

जयपुर, 5 जनवरी। प्रदेश के हर घर जल पहुंचाने के मिशन के तहत अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 32 लाख 16 हजार घरों तक नल कनेक्शन कर दिए गए हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2024 तक प्रदेश में गांवों के हर घर तक नल पहुंचे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को पीने के साफ पानी के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में न भटकना पड़े और ना ही पानी की अनुपलब्धता के कारण गांवों से पलायन करना पड़े। ग्रामीण इलाकों के निवासियों को भी शहरों की तरह ही घरों में पानी का कनेक्शन मिले और स्वच्छ जल उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य के साथ अगस्त, 2019 में जल जीवन मिशन की शुरूआत की गई। मिशन के तहत प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 11 हजार 422 करोड़ रुपए की लागत से 32 लाख 16 हजार ग्रामीण घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। सिर्फ दिसम्बर 2022 में एक माह में 1 लाख 15 हजार से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 6 लाख 89 हजार घर

Read More
देश प्रदेश

जिला प्रभारी मंत्री श्री भाटी कल लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

डूंगरपुर। जिला प्रभारी मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी 04 जनवरी को दोपहर 02ः15 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार डूंगरपुर में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी मंत्री श्री भाटी जिले में विभागीय योजनाओं, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, कार्यक्रमों, बजट घोषणाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में नियत तिथि एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किये है। ...

Read More
देश प्रदेश

श्रम विभाग की योजनाओं के लाभ के लिये अनाधिकृत फोन से सावधान, ऑनलाइन ठगी से सर्तक रहे

श्रीगंगानगर, 3 जनवरी। श्रम विभाग श्रीगंगानगर में चल रही विभिन्न योजनाओं के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल पर ठगी करने के प्रकरण सामने आ रहे है। इसको लेकर श्रम विभाग ने आमजन से भी सर्तक रहने को कहा है। उपश्रम आयुक्त गंगानगर श्री मनोज कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्व आम नागरिकों से अधिकारी बनकर फोन कर रहे है तथा फोन पे, पेटीएम जैसे डिजीटल ऐप पर अवैध भुगतान की अनुचित मांग की जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों व ऑनलाइन ठगों से सर्तक रहें। उप श्रम आयुक्त कार्यालय श्रीगंगानगर या बीओसीडब्ल्यू, एलडीएमएस आदि का नाम लेकर आने वाले कॉल के झांसे में न आये। ऐसे लोगों से सरकारी योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की राशि का लेनदेन न करें। इस प्रकार आने वाली कॉल की सूचना तुरन्त उप श्रम आयुक्त कार्यालय में लिखित में दें, जिससे कानूनी कार्यवाही की जा सके। विभाग की ओर से इस प्रकार की कोई कॉल नहीं की जा रही ह...

Read More
देश प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र खटीक ने पीएम की माँ के निधन पर किया शोक व्यक्त

फतहनगर। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, भारत सरकार डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक प्रवास पर उदयपुर आए। उदयपुर पहुँचने पर सूचना मिली कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी का निधन हो गया है तो उन्होंने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को निरस्त कर 2 मिनट का मौन रखकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि माननीय माता जी की आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो। इस अवसर पर मंत्री के साथ संजय चन्देल, प्रदेश प्रमुख आईटी भा.ज.पा. अनुसूचित जाति मोर्चा, मुकेश खटीक जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा उदयपुर देहात, रोशन खटीक महामंत्री मंडल फतेहनगर सनवाड़, श्रवण खटीक जिलामंत्री एससी मोर्चा,शंकर निमावत, शैलेंद्र टेलर, जगदीश पहाड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More
देश प्रदेश

नहीं रही हीरा बा, कटारिया ने किया शोक व्यक्त

उदयपुर.प्रधानमंत्री मोदी की माँ के निधन की खबर से देश में शोक छा गया. राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि  माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्यनीय माताजी श्रीमती हीराबेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है की श्रद्धेय माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी, परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करे। ॐ शांति !

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकातः राज्यपाल ने पेपर लीक प्रकरण और कोटा में आत्महत्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की आवश्यकता जताई

जयपुर, 29 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति की राजस्थान यात्रा तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कौशल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन किए जाने हेतु भी चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को कोटा में कोचिंग संस्थानों में लगातार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के प्रकाशित समाचारों पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार के स्तर पर इस सम्बंध में प्रभावी कार्य योजना बना कर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कोचिंग संस्थाओं के प्रभावी नियन्त्रण, वहां शुल्क का निर्धारण, तनाव व दबाव रहित शिक्षण व्यवस्था, साप्ताहिक अवकाश, उचित स्वास्थ्य देखभाल, योग एवं खेल के माध्यम से तनाव प्रबन्धन जैसे मुद्दों को सम्मिलित करते हुए इस सम...

Read More
देश प्रदेश

भारतीय संस्कृति संरक्षण महासंग्राम प्रतियोगिता 31 को

उदयपुर। जिले के मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में डिजिटल माध्यम से भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं बचाव पर राष्ट्रीय महासंग्राम प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर को नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ भारत एवं फास्टर संस्थान ईन्टाली और नेहरू युवा केंद्र उदयपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में आयोजन होगा। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर एवं निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं बचाव के ऊपर घर बैठे युवाओं को एक मंच प्रदान करने हेतु नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के तत्वावधान में डिजिटल माध्यम से डांस, भाषण,कविता प्रतियोगिता एवं लोकगीत का आयोजन सोशल मीडिया ग्रुप पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक शुभम पुर्बिया नेहरू युवा केंद्र उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि आशा नेमनानी ब्लॉक बाल परियोजना अधिकारी महिला विकास मावली डिजिटल माध्यम से शिरकत करेंगे...

Read More
देश प्रदेश

पेपर लीक होने पर कटारिया ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया

उदयपुर. उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने एकबार फिर पेपर लीक होने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि आज फिर माध्यमिक शिक्षा सेकेंड ग्रेड की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है, क्या कारण है बार बार पेपर इन गैंग की पास चला जाता है ? राजस्थान सरकार को इन विद्यार्थियो की पीड़ा को समझना होगा और इन पेपर लीक करने वाली गैंग पर सख़्त कार्यवाही करनी होगी।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना के मद्देनजर शिक्षकों की आक्रोश रेली को दिया समर्थन वापस लिया

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर ने संयुक्त शिक्षक मोर्चा की रविवार को होने वाली आक्रोश रेली को दिया समर्थन कोरोना के मद्देनजर वापस ले लिया है। प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि कोरोना के कारण राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि संयुक्त शिक्षक मोर्चा द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण आक्रोश रैली को दिए गए समर्थन को वापिस लिया जाए। कोविड-19 को ध्यान में रखकर हमने यह समर्थन वापस ले लिया है। शिक्षक संघ ने आह्वान किया है कि पिछले दिनों ही राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया ग्रीष्मावकाश के दौरान पूर्ण कर स्थानांतरण करने का सार्वजनिक व्यक्तव्य जारी कर दिया है। अतः संगठन का मत है कि सरकार अपना वादा अवश्य पूरा करेगी और तृतीय श्रेणी शिक्षकों को अवश्य राहत देगी । ...

Read More
देश प्रदेश

सिक्किम में सड़क हादसे में जवानों की शहादत पर राज्यपाल की शोक संवेदना

जयपुर, 23 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तरी सिक्किम में भीषण सड़क दुर्घटना में 16 जवानों की शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है।  उन्होंने शहीदों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ...

Read More
देश प्रदेश

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2020 वनपाल सीधी भर्ती-2020 का परीक्षा परिणाम जारी

जयपुर, 22 दिसंबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 6 नवम्बर,2022 को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती-2020 परीक्षा का परिणाम गुरूवार को जारी किया गया। उक्त भर्ती परीक्षा में कुल रिक्त पद 148 (NTSP-100 o TSP-48) के विरूद्ध लगभग पाँच गुणा कुल 775 (NTSP-531 o TSP-244) अभ्यर्थियों को वरीयतानुसार अस्थाई रूप से शरीरिक दक्षता परीक्षण/ट्रेड परीक्षण हेतु सूचीबद्ध किया गया है। इस संबंध में विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं अन्य जानकारियाँ बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। ...

Read More
देश प्रदेश

कोविड प्रबंधन के संबंध में चिकित्सा सचिव लेंगे शुक्रवार को समीक्षा बैठक

जयपुर, 22 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ.पृथ्वी की अध्यक्षता में कोविड प्रबंधन की समीक्षा एवं विस्तृत तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे स्वास्थ्य भवन में बैठक आयोजित की जायेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जायेगी। शासन सचिव ने बताया कि राजस्थान में ऑक्सीजन, वेंटीलेटर से लेकर सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और प्रदेश किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं रोगियों के उपचार का बेहतरीन प्रबंधन किया गया है। राजस्थान के कोविड प्रबंधन की सम्पूर्ण देश में प्रशंसा हुयी है और प्रदेश में कोविड केसेेज की मॉनीटरिंग एवं सेम्पलिंग का कार्य निरंतर जारी है। गौरतलब है कि शासन सचिव द्वारा प्रदेश के सभी पॉजीटिव केसेज मे...

Read More
देश प्रदेश

जारी रहेगा जनाक्रोश यात्रा कार्यक्रम

उदयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने जो जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने का संदेश भिजवाया था केंद्रीय संगठन से वार्ता के पश्चात पुनः उन्होंने व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि जन आक्रोश अभियान अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चलेगा।👍 ...

Read More
देश प्रदेश

कोविड के मद्देनजर राजस्थान में भाजपा ने रोकी जनाक्रोश यात्रा

फतहनगर। कोविड को लेकर भारत सरकार अलर्ट है। दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री ने बैठक की वहीं राजस्थान में चल रही जनाक्रोश रेली को भाजपा ने स्थगित कर दिया है। इस आशय की जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक ट्विट के जरिए दी। पूनिया ने लिखा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन,जंगलराज और भ्रष्टाचार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की जनाक्रोश यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा था,लेकिन कोविड की सामान्य सावधानी एवं निर्देशों को देखते ुए जनहित में आगामी समय तक स्थगित किया गया है। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सीपी जोशी ने केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से की भेंट

नई दिल्ली, चितौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुन्डा से भेंट की तथा चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में जनजातिय क्षेत्रों से संबधीत एकलव्य मॉडल स्कुल समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को बताया की जनजातिय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बच्चों के भविष्य को लेकर जनजाति कार्य मंत्रालय ने बहुत से एतिहासिक कदम उठाये है। उसी के तहत उनकी शिक्षा को लेकर देश भर में इस वर्ष बजट में 750 नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय किया है। इसके साथ ही इसकी लागत को भी बढाकर 20 करोड़ रू से 38 करोड़ रू. किया गया है। संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में भी जनजाति के लिये जनजाति उप योजना (टी.एस.पी.) के अन्तर्गत आने वाल तथा जनजातिय बाहुल्यता वाले क्षेत्र आते हैं। प्रतापगढ़ जिले का छोटीसादड़ी ब्लॉक, उदयपुर जिले का कुराबड़ ब्लॉक, चित्...

Read More
देश प्रदेश

मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड सरकार द्वारा जैन समाज के पावन तीर्थ व आस्था स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र में लिखा है कि झारखंड सरकार के इस निर्णय से जैन समाज की भावनाएं्र आहत हो रही है। इस कारण पूरा समाज व संतवृंद आंदोलित है। सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित न करके पवित्र आस्था स्थल धर्मनगरी घोषित किया जावें। वहां हिंसा, मद्यपान व सामिष भोजन प्रतिबंधित हो। जोशी ने कहा है कि पर्यटन के लिये पृथक स्थल विकसित किये जा सकते है, लेकिन समाज के आस्था व तीर्थ स्थलों की पवित्रता की रक्षा हर सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ...

Read More