देश प्रदेश

पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा की धर्मपत्नी रतन मिर्धा के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

जयपुर, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पूर्व मंत्री श्री हरेंद्र मिर्धा की धर्मपत्नी श्रीमती रतन मिर्धा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री गहलोत ने मंगलवार को श्री मिर्धा के आवास पर जाकर स्व. श्रीमती रतन मिर्धा के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।----- ...

Read More
देश प्रदेश

पीएचईडी के पिंक डिवीजन का उद्घाटन-बहुमंजिला इमारतों को पेयजल कनेक्शन के संबंध में नीति दीपावली से पहले – जलदाय मंत्री

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों एवं निजी टाउनशिप को पेयजल कनेक्शन के संबंध में बनाई जा रही नीति दीपावली से पहले जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक के नेतृत्व में आमजन के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पेयजल उपभोक्ताओं के पूराने पानी के बिल के भुगतान पर ब्याज एवं शास्ति माफ की गई है। उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार लीटर तक पानी फ्री दिया जा रहा है। डॉ. जोशी सोमवार को मालवीय नगर स्थिति पीएचईडी के पिंक डिवीजन कार्यालय के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पिंक डिवीजन जयपुर को पूरे प्रदेश में एक मॉडल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस डिवीजन में सभी अभियंता महिलाएं लगाई गई हैं, जो संवेदनशीलता के साथ मालवीय नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की हर पेयजल समस्या का निदान करेंगी। उन्होंने विभाग के सभी अभ...

Read More
देश प्रदेश

सरदारशहर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत, स्व. भंवरलाल शर्मा के नाम पर होगा क्रमोन्नत अस्पताल का नामकरण

     जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले के सरदारशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। साथ ही, उन्होंने सरदारशहर के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक स्व. भंवरलाल शर्मा की स्मृति में क्रमोन्नत अस्पताल का नामकरण श्री भंवरलाल शर्मा राजकीय उप जिला चिकित्सालय, सरदारशहर करने के निर्णय को मंजूरी दी है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री भंवरलाल शर्मा ने कुछ दिन पूर्व सरदारशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करने की मांग की थी ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा की पावन स्मृति में तथा उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के क्रम में उपरोक्त प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ...

Read More
देश प्रदेश

डांडिया रास में जमकर नाचे युवक युवतियां

बेहतर नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां पर किया पुरस्कृत भीण्डर. तेजल पैसेल में रविवार रात्रि को हेवन बलुन इवेंट द्वारा गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें युवक-युवतियों सहित सभी ने जमकर डांडिया खेला, वहीं बेहतर नृत्य, वेशभुषा सहित विभिन्न श्रेणियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भीण्डर क्षेत्र में पहली बार आयोजित किये गये इस प्रकार के आयोजन को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया, खासकर महिलाओं एवं युवतियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। हेवन बलून इवेंट के गौरव वैष्णव ने बताया कि भीण्डर में शहर की तर्ज पर गरबा नाइट आयोजन करने का विचार किया, जिसका आयोजन रविवार को तेजल पैसेल के गार्डन में किया गया। जिसमें भीण्डर एवं आसपास क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां भाग लेने के लिए पहुंचे। यहां पर शाम 7 से 10 बजे तक विभिन्न प्रकार के गानों पर गुप में सभी ने जमकर डांडिया...

Read More
देश प्रदेश

बांसवाड़ा प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल

जयपुर, 10 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को बांसवाड़ा में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका बुधवार शाम तक जयपुर वापसी का कार्यक्रम है।  ...

Read More
देश प्रदेश

सभी राजकीय समारोहों के अंत में राष्ट्रगान गाया जाएगा

जयपुर, 10 अक्टूबर। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान राज्य में आयोजित होने वाले समस्त राजकीय समारोहों के अंत में राष्ट्रगान का गायन किये जाने के निर्देश प्रदान किये हैं।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अब राज्य में होने वाले सभी राजकीय समारोह के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। ...

Read More
देश प्रदेश

प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022-वीक्षक रखेंगे ओएमआर शीट खाली छोड़ने वालों पर विशेष नजर

जयपुर,10 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 9 जिला मुख्यालयों पर प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा की गोपनीयता तथा शुचिता के दृष्टिगत आयोग द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम करने के दिशा-निर्देश संबंधित जिला प्रशासन को जारी किए जा चुके है।आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि परीक्षा दौरान खाली ओएमआर शीट  छोड़ने  वाले अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कौनसे परीक्षार्थियों ने ओएमआर सीट पूरी खाली छोड़ी है। अगर ऐसा कहीं मिलता है तो वीक्षक ओएमआर शीट खाली छोड़ने का उल्लेख करते हुए हस्ताक्षर करेंगे। केंद्राधीक्षक ऐसे अभ्यर्थियों की सूची पृथक से तैयार कर आयोग को प्रेषित करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए ग्रुप-ए में 1 लाख 80 हजार, ग्रुप-बी व सी में...

Read More
देश प्रदेश

बांसवाड़ा में अनास नदी पर 182.56 करोड़ रूपए की लागत से बनेंगे एनिकट व पुल

जयपुर, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा के गराड़िया में अनास नदी पर एनिकट व पुल बनाने के लिए 182.56 करोड़ रूपए के बजट को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही पुल के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने 152.56 करोड़ रूपए की लागत से गराड़िया एनिकट का निर्माण व 30 करोड़ रूपए की लागत से डूब क्षेत्र में आने वाले महुड़ी पुल के नवीन निर्माण हेतु यह स्वीकृति दी है। एनिकट के माध्यम से नदी के व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 में बांसवाड़ा में अनास नदी पर गराड़िया एनिकट निर्माण की घोषणा की थी। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में चुंडावत ने किया प्रतिनिधित्व

फतहनगर. भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की जयपुर में सम्पन्न बैठक एवं कार्यशाला में उदयपुर देहात से देहात जिला संयोजक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भवरसिंह चुण्डावत ने प्रतिनिधित्व किया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय इस कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संयोजक मनीष पारीक, राजेन्द्रसिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर, अभिमन्युसिंह (जैसलमेर), शिवदानसिंह जोलावास, जोरावरसिंह राईकी समेत कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की. कार्यशाला में पर्यटन एवं संस्कृति सम्बन्धी विषयों पर चर्चा की गयी एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में 2 अक्टूबर को आयोजित होंगी चिरंजीवी ग्राम. वार्ड सभा,राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की संपूर्ण जानकारी : मुख्य सचिव

                जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिलनी चाहिए। जिससे बीमित नागरिक बीमार होने की स्थिति में समय पर योजना के माध्यम से चिकित्सालय में इलाज पाकर लाभांवित हो सके।                 मुख्य सचिव शनिवार को शासन सचिवालय से वीसी के माध्यम से जिला कलक्टर्स एवं संबंधित अधिकारियों को राज्य में 2 अक्टूबर, 2022 को आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम, वार्ड सभा के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर परिवार को कैशलैस इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजी...

Read More
देश प्रदेश

कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना में छात्राओं को राहतपंजीयन शुल्क, एक बारीय कर, सरचार्ज और ग्रीन टैक्स में मिली छूट

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने अब कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में शामिल सभी स्कूटी योजनाओं में वितरित की जाने वाली स्कूटी के पंजीयन शुल्क, एक बारीय कर, सरजार्च एवं ग्रीन टैक्स में पूर्णतया छूट प्रदान की है। श्री गहलोत ने इस संबंध में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रस्तावित अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 81 के अनुसार दुपहिया वाहन के प्रथम रजिस्ट्रेशन हेतु फीस के रूप में 300 रूपये की राशि ली जाती है। वहीं, प्रति वाहन लगभग 5000 कर देय लगता है। ऐसे में छात्राओं को लगभग 5300 रूपये की छूट प्रदान की जाएगी।   राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी है...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान में नए सीएम का काउंटडाउन शुरू: आज शाम सीएम निवास पर विधायकों की बैठक

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन करने से पहले राजस्थान के नए सीएम के चयन की एक्सरसाइज शुरू हो गई है। रविवार शाम 7 बजे सीएम निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। माकन और खडगे विधायकों के साथ चर्चा करके नए सीएम के नाम पर राय जानेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी के नाम की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, अब भी 19-20 के लेवल पर बात करें तो फिलहाल पायलट ही 20 नजर आ रहे हैं। गहलोत 28 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इससे पहले विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी और खड़गे की मौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को बल दे दिया है। गहलोत के नामांकन में पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पहुंचने को...

Read More
देश प्रदेश

अय्याशी का राज ना खुले इसलिए की अंकिता की हत्या

नई दिल्ली  । उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। 19 साल की अंकिता उसके रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी और वहां अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। इधर, खबर है कि नाराज लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी पुलकित की फैक्ट्री में आग लगा दी है। इस मामले में पुलकित के दो साथी अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर भी अरेस्ट हुए हैं। पुलकित आर्य हाई प्रोफाइल सियासी परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता विनोद आर्य भाजपा नेता हैं और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और यूपी के सह प्रभारी भी हैं। उसके भाई अंकित आर्य उत्तरा...

Read More
देश प्रदेश

गौवंशीय पशुओं में लम्पी रोग से बचाव हेतु 15 लाख 82 हजार पशुओं में टीकाकरण,मुख्य सचिव द्वारा जिला कलक्टरों के साथ की जायेगी स्थिति की समीक्षा

जयपुर। प्रदेश के गौवंशीय पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग के शासन सचिव श्री पी.सी. किशन, ने पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बैठक कर लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति एवं रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। श्री किशन ने बताया कि हमें इस चुनौति से निपटने लिए विभाग द्वारा मुश्तैदी से काम किया जा रहा है, ताकि पशुपालकों का नुकसान नही हो। शासन सचिव ने बताया किशनिवार को मुख्य सचिव द्वारा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये समस्त जिला कलक्टरों से विडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये स्थिति की समीक्षा की जायेगी। शासन सचिव ने बताया कि स्थिति में निरन्तर सुधार हो रहा है, लेकिन मोनिटरिंग का दायरा बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। श्री किशन ने बताया कि पशुओं में फैल रही इस बीमारी के लिए औषधि किट बनाये ज...

Read More
देश प्रदेश

विशेष टीमें बनाकर निस्तारित किए जाएंगे प्रशासन शहरों के संग अभियान में शेष रहे प्रकरण : स्वायत्त शासन मंत्री

जयपुर । स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि सिरोही जिले में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 19 फरवरी 2022 तक 30 हजार 559 प्रकरणों में से 26 हजार 381 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। मात्र 4 हजार 188 प्रकरण शेष रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में सात नगर पालिकाएं हैं। जिस भी नगरपालिका में अधिक संख्या में प्रकरण बाकी रह गए हैं, वहां विशेष टीम बनाकर भेजी जाएगी तथा अभियान चलाकर लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। श्री धारीवाल ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायक श्री संयम लोढ़ा द्वारा पूछे गये मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि आबूरोड की पालिका व न्यास क्षेत्र को मास्टर प्लान में जोनल प्लान स्वीकृत होकर नोटिफाई हो चुका है। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सिरोही जिले की उपलब्धियां एवं शेष रहे कार्यों का विवरण भी ...

Read More
देश प्रदेश

ई मित्र कियोस्क धारकों को निर्देश, जनआधार में एक से अधिक बार परिवर्तन

श्रीगंगानगर, 18 अगस्त। राजस्थान जन आधार प्राधिकरण के निर्देशानुसार जन आधार में निवासी के नाम, जन्म तिथि, लिंग व परिवार की श्रेणी, जाति में एक से अधिक बार परिवर्तन किया जा सकता है। डीओआईटी की संयुक्त निदेशक श्रीमती रूचि गोयल ने बताया कि राजस्थान जन आधार में नाम, जन्म तिथि, लिंग व परिवार की श्रेणी, जाति में परिवर्तन करवाने के लिये समस्त ई-मित्रा एवं आमजन की एसएसओ आईडी पर विकल्प उपलब्ध करवा दिया गया है। जिले के समस्त ई-मित्रा जन आधार प्राधिकरण द्वारा जारी प्रपत्रा 8 में वर्णित मेनुअल के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।  ...

Read More
देश प्रदेश

सलूंबर हादसे में मृतकों के परिवारों को पाँच-पाँच लाख की आर्थिक सहायता दी

उदयपुर 13 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस पर जुलूस के दौरान सलूंबर कस्बे के पास अदकालिया तिराहे पर विद्युत लाइन में फॉल्ट के कारण पेड़ पर प्रवाहित करंट लगने से दो युवकों की मृत्यु के मामले में आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घटना में पवन उर्फ पप्पू निवासी डायला एवं भीमराज निवासी भैसों का नामला की उपचार के दौरान उदयपुर में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर प्रवास के दौरान मृतकों के आश्रितों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के आर मीणा की त्वरित कार्यवाही से अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। तूफान के दौरान हुई विद्युत दुर्घटना में भी पाँच लाख ...

Read More
देश प्रदेश

अस्थाई आधार पर 200 पशु चिकित्साधिकारियों व 300 पशुधन सहायकों की होगी भर्ती

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में गौवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज जैसी महामारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबन्ध किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि लम्पी स्किन रोग से प्रभावित जिलों में आवश्यक अस्थाई आधार पर 500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण किये जाने निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश के कई जिलों के पशुओं में लम्पी स्किन रोग का संक्रमण तेजी से फैला है, लेकिन जल्द से इस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। सरकार द्वारा दवाईयों, चिकित्सकों, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार हर समय पशुपालकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम इस संक्रमण से भी निजात पा सकेंगे।  श्...

Read More
देश प्रदेश

पंच परमेष्ठी की आराधना में उमड़ा आस्था का महासागर

*रक्षाबंधन की  पूर्व संध्या पर चहुऔर नवकार महामंत्र की गूंज* *भीलवाड़ा* । रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार रात भीलवाड़ा के शांतिभवन में पंच परमेष्ठि देव की आराधना ने आस्था का ऐसा महासागर उमड़ा जिसकी भक्ति की लहरों ने ऐसी ऊंचाई छू ली कि नया कीर्तिमान कायम हो गया। आस्था और भक्ति के अनुपम संगम वाला ये नजारा समकित की यात्रा के प्रणेता श्रमण संघ के सलाहकार पूज्य सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि वाणी के जादूगर गुरुदेव समकितमुनिजी मसा के भीलवाड़ा चातुर्मास के तहत गत 13 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रात 8.15 से 9.15 बजे तक चल रहे चौमुखी नवकार महामंत्र के 29वे दिन बुधवार रात दिखा। नवकार भक्ति- पंच परमेष्ठि की साधना के नजारे ने नया इतिहास रच दिया। रात 8.15 बजे जाप शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही विशाल प्रांगण भक्तों के सैलाब से छोटा पड़ता नजर आया पर प्रभु भक्ति के इस आयोजन में ...

Read More
देश प्रदेश

सूक्ष्म सिंचाई योजना की सतत मॉनिटरिंग के लिए स्थानीय विधायकों को भी शामिल किया जाए

जयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि राज्य में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत चल रही विभि बसन्न गतिविधियों के आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति एवं मॉनिटरिंग में स्थानीय विधायकों को भी जोड़ा जाए। इससे सूक्ष्म सिंचाई योजना की जानकारी दूरदराज के काश्तकारों को भी प्राप्त हो सकेगी। श्री दिनेश कुमार बुधवार को स्थानीय पंत कृषि भवन में उद्यान विभाग के योजना प्रभारियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कोटा और चित्तौड़गढ़ जिलों में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किसानों और अन्य लोगों की आवाजाही बढ़ाने के लिए यहां एग्रो टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा की गई। उद्यान विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्हो...

Read More