चित्तौडगढ़

अपहरण कर लाश को जलाया, आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा थाने के कल्याणपुरा से 11 मई से लापता विनोद कीर के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विनोद कीर को गोली मार हत्या कर लाश को पांडोली जीएसएस के पीछे पहाड़ियों पर डाल कर जला दिया था। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जली हुई लाश के अवशेष एकत्रित कर डीएनए हेतु भेजे गए है। आरोपी शेरू कीर थाना सदर चित्तौड़गढ़ का हिस्ट्रीशीटर घोषित है।

Read More
चित्तौडगढ़

सावरकर की जयंती: अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने आज प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान क्रांतिकारी 'वीर' विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौड़ से अहमदाबाद ट्रेन की मिली सौगात

फतहनगर. चित्तौड़गढ से आसारवा(अहमदाबाद)-ट्रेन की मिली सौगात.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद श्री सी.पी.जोशी के प्रयास लाये रंग.यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी जी वैष्णव का क्षेत्रवासियों की तरफ से किया आभार व्यक्त.  यह जानकारी भाजपा मंडल मावली अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने दी.

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी के प्रयास से एएसआई ने दुर्ग पर फसाड लाईटिंग की दी एनओसी

चित्तौड़गढ़ 11 मई, विश्व प्रसिद्ध चित्तौडगढ दुर्ग पर अब शीघ्र फसाड लाईटिंग के माध्यम से स्मारक और दुर्ग रात्रि में जगमगायेगे। चित्तौडगढ सांसद सी पी जोशी के प्रयास से भारतीय पुरातत्व विभाग ने दुर्ग पर फसाड लाईटिंग का काम करने की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान कर दी है। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौडगढ दुर्ग पर फसाड लाईटिंग के लिए स्थानीय प्रशासन ने एनओसी के लिए आवेदन किया। सांसद जोशी ने अधिकारियो से बात करके एनओसी प्रकिया शीघ्र पूर्ण कर जारी करने के लिए कहा । अब एनओसी जारी होने से शीघ्र यह कार्य हो पायेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पूर्व में भी यहा लाईटिंग के लिए बजट और एनओसी दे दी थी । कतिपय कारणो से काम पूर्ण नही हुआ और राशि और एनओसी समय सीमा से बाहर हो गई और खत्म हो गई। अब स्थानीय प्रशासन के एनओसी आवेदन पर सांसद जोशी के प्रयास से यह मिल गई और अब काम तेज ग...

Read More
चित्तौडगढ़

कपासन के करूंकड़ा में खुलेगा डाकघर

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील के करूकड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अब डाकघर की स्थापना होगी। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी. जोशी की अनुशंसा पर भारत सरकार का डाक विभाग करूकड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर यह डाकघर खोलने जा रहा है। इस डाकघर के खुलने से अब ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ और ज्यादा मिल सकेगा। शुरुआत में इसके आसपास के मुख्यालय करूकड़ा सहित गांव जीवाखेड़ा, हीराजी का खेड़ा और कीरखेड़ा के ग्रामीणों को डाकघर सुविधा मिलेगी। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ेगा और नजदीक के और गांव भी इस डाकघर से जुडे़ंगे। सांसद जोशी के प्रयास के कारण अब इस डाकघर के खुलने से ग्रामीण बचत बैंक खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा। इसके साथ ही सभी तरह की डाक

Read More
चित्तौडगढ़

बाइक सवार दो जनों से 690 ग्राम अफीम बरामद

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने बुधवार शाम को नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 690 ग्राम अवैध अफीम जब्त की । गिरफ्तार आरोपी - 1 दिलीप कुमार पिता घनश्याम धाकड उम्र 21 साल निवासी भैरूसिह जी का खेडा थाना कोतवाली चित्तोडगढ जिला चित्तोडगढ 2 कुलदीप सिह पिता मोहन सिह जी जाट सिक्ख उम्र 40 साल निवासी कालिया वाला थाना सदर मोगा जिला मोगा (पंजाब).

Read More
चित्तौडगढ़

उदयपुर -ऋषिकेश एक्सप्रेस का गंगरार स्टेशन पर हुआ ठहराव, सीपी जोशी ने झंडी दिखा कर किया रवाना

गंगरार. रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उदयपुर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का गंगरार रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू करने पर आज सांसद सीपी जोशी ने गंगरार रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया एवं इस क्षेत्र के एक दल को माला पहनाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी क्षेत्रवासीयो द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी जी वैष्णव का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह जी चौहान,पूर्व प्रधान देवी सिंह जी राणावत,देवी लाल जी जाट, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष जी पुरोहित,संजय जी वैष्णव,पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष रघु जी शर्मा,जिला मंत्री सत्यनारायण जी मेनारिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जी झंवर,रतन जी पुर्बिया,पार्टी पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Read More
चित्तौडगढ़

कपासन का स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित

कपासन। कपासन रेल्वे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित किया गया है। इस योजना में चयन करने के लिए सांसद सी.पी.जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में स्टेशन के चहुंमुखी विकास (भव्य इमारत, आधुनिक यात्री सुविधा विस्तार आदि) के लिए आज निरीक्षण कर चर्चा की एवं नगर मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव लिए। ...

Read More
चित्तौडगढ़

देश में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण- मोदी

चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में हुआ कई बूथों पर आयोजनचित्तौड़गढ़। देश में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसके प्रयास देश को आगे बढ़ाने में सराहनीय है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों के साथ मन की बात के दौरान कही।प्रधानमंत्री के मन की बात का आयोजन चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में लगभग 100 बूथों पर किया गया। सांसद सी.पी. जोशी ने बस्सी मंडल के नलदा बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र सरकार के आमजन के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब, महिला, युवा और सभी के लिए काम करती है। सरकार हमेशा अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हर्षवर्धन सिंह रूद, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खड़ी बावड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, भाजयुमो जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा, श...

Read More
चित्तौडगढ़

एक साथ सौ बूथ पर होगी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात, बूथ सशक्तिकरण के तहत संसदीय क्षेत्र के बूथों पर होगा आयोजन

चित्तौड़गढ़ 25 फरवरी। संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के सौ ऐसे बूथ जहां भारतीय जनता पार्टी विगत चुनाव में दूसरे बूथों की अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं कर पाईए उन्हें आगामी समय में विचारधारा और सरकार की कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जोड़कर मजबूत बूथ निर्माण के लिए रविवार 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इन सौ बूथों पर बूथ समिति से संपर्क भी उस दिन विशेष रूप से किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शनिवार को प्रत्येक बूथ के प्रभारी से सांसद सीण्पीण् जोशी ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बात कर इस बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस दिन मन की बात के साथ ही उस बूथ समिति के सदस्यों से बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देंगे एवं बूथ पर लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम होगा। सांसद जोशी ने इस अवसर पर उक्त विशेष बूथों पर उक्त आय...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट

 नई दिल्ली.चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल व केन्द्रीय रेल, संचार, सूचना प्रोद्योगिकी एवं इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबधीत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।सांसद जोशी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंट के दौरान सहकारिता मंत्रालय से संबधीत कार्यों एवं उसकी प्रगति बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को मेवाड़ की वीर धरा पर पधारने के लिए आमंत्रित किया।सांसद जोशी ने केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल से भेंट कर उनको बताया कि चित्तौड़गढ़ औद्योगिक नगरी होने के साथ-साथ यहां पर वस्त्र ...

Read More
चित्तौडगढ़

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में होगा अपग्रेडेशन और पुल निर्माण

सांसद जोशी ने बताया इस योजना को विकास का पर्याय चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विकास का पर्याय है और केंद्र सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुई है। उक्त बात सांसद सी.पी. जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में पीएमजीएसवाई योजना की स्वीकृतियों पर कही। सांसद सी पी जोशी के अनुसार पीएमजीएसवाई - फेज तृतीय (बेच 2) योजनान्तर्गत संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में सड़क अपग्रेडेशन एवं पुल निर्माण कार्य स्वीकृत हुए है। इसके अन्तर्गत जिला चित्तौड़गढ़ में कपासन तुर्किया खुर्द चटावटी सड़क - दुरी 9 किमी पं.स. कपासन तेजपुर नन्दवाई चरछा सडक - दुरी 8.73 किमी पं.स. बेंगू रूद बावलास बूढ सड़क - दुरी 5.35 किमी पं.स. राशमी नरबदिया आक्या भदेसर सड़क - दुरी 7.70 किमी पं.स. भदेसर भादसोडा चिकारडा सडक से भादसोडा सडक (वाया केसर खेडी) - दुरी 5.15 किमी पं.स. भदेसर एन.एच. 79 से आजम...

Read More
चित्तौडगढ़

मावठ से हुआ नुकसान: सांसद सीपी जोशी ने प्रशासन से गिरदावरी की मांग की

चित्तौड़गढ़. सांसद सीपी जोशी ने शीतलहर,पाला,ओलावृष्टि एवं मावठ होने से क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान की प्रशासन से मांग है कि शीघ्र गिरदावरी सुनिश्चित करे ताकि अन्नदाताओं को मुआवजा राशि की प्रकिया शीघ्र हो।

Read More
चित्तौडगढ़

30 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जप्त

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के अलग-अलग तीन मामले दर्ज कर कुल 30 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जप्त की है। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कपासन के मेवदा कॉलोनी नर्सरी में अवैध हथकढ़ शराब की 3 भट्टियां तोड़कर करीब 1000 लीटर वॉश को भी नष्ट किया गया है.

Read More
चित्तौडगढ़

परीक्षा पर चर्चाः प्रधानमंत्री को 40 हजार से अधिक छात्रों ने लाइव सुना

फतहनगर। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चित्तौड़गढ़ लोकसभा में 308 स्थानों पर 40000 से अधिक छात्रों ने लाइव सुंना। चित्तौड़ में एक स्थान पर सांसद सी.पी.जोशी ने भी बच्चों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

विद्युतीकरण के साथ ही सांसद सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखा रेल को रवाना किया

बड़ी सादड़ी.  सांसद सीपी जोशी ने गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज बड़ीसादड़ी-मावली जं. रेलमार्ग के विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात आज प्रथम बार इस मार्ग से विद्युत ट्रेक्शन से चलने वाली गाड़ी को बड़ीसादड़ी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि विद्युतिकरण के कारण यहॉ पर रेलों का संचालन ध्वनी एवं वायु प्रदुषण से मुक्त होगा तथा गति में भी वृद्धि होगी जिसका लाभ यहॉ के स्थानीय यात्रियों को होगा विद्युतीकरण होने से 45 मिनिट की बचत होगी। इस सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार एवं क्षेत्र की जनता को बधाई. इस अवसर विधायक ललित जी ओस्तवाल,प्रधान नन्दलाल जी मेनारिया,उपप्रधान रामचंद्र जी शर्मा,मंडल अध्यक्ष पुष्करराज माली, पूर्व चेयरमैन नक्षत्रमल भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर विनोद जी क...

Read More
चित्तौडगढ़

विद्युत करंट से युवक की मृत्यु

कपासन ( लालचंद सोनी)। खेत पर गेहूं की फसल की पिलाई करने गए युवक की विधुत करंट से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कपासन थानांतर्गत सुरपुर निवासी नारायणलाल भील पुत्र रतनलाल (42) मंगलवार सायं छह बजे खेत पर गेहूं की फसल की पिलाई करने गया। मोटर चलाते समय स्टार्टर में करंट लगने से वह अचेत हो गया। परिजन चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी तंवरसिंह बुधवार सुबह चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच मुख्य आरक्षी विश्राम मीणा के जिम्मे की है।

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के कई विद्यालयों में होंगे कक्षाकक्ष निर्माण और आवश्यक कार्य,केन्द्र सरकार की समग्र शिक्षा (समसा) के पीएबी के तहत होगा काम

चित्तौड़गढ़, 24 जनवरी। भारत सरकार की समग्र शिक्षा अभियान (समसा) की पीएबी के तहत संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नवीन निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य होंगे।            चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा का स्तर आज के आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक युग के समकक्ष करने के लिए देश के विद्यालयां में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में लगी है। परिणामस्वरूप विगत आठ वर्षो में विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार पर बहुत काम हुआ है। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में भी नवीन प्रस्ताव तैयार होकर स्वीकृति के अंतिम चरण में है और इससे संसदीय क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।संसदीय क्षेत्र के विद्यालयों में निम्न प्रस्तावों में चित्तौड़गढ़ मेंराबामावि बान्सी - बड़ीसादड़ी - बड़ीसादड़ी - 2 कक्षा कक्ष निर्माण प्रस्तावित, राबाउमावि निकुम्भ - ब...

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा के नवीन भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त, जल्द जारी होगी निविदा

जयपुर। बजट घोषणा 2022 के तहत उपजिला चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत हुए निम्बाहेड़ा के राजकीय चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने जानकारी देते हुए बताया की निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की स्थापना हेतु सरकारी नियमानुसार सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भवन की विस्तृत कार्य योजना अधिकारियों द्वारा बनाई गई थी, जिस पर स्वायत्त शासन विभाग के चीफ इंजीनियर ने राष्ट्रिय स्वास्थ्य योजना के तकनीकी अधिकारियों, स्वायत्त शासन विभाग के वरिष्ठ अभियन्ताओं सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों से मंथन के पश्च्यात अस्पताल भवन की कार्य योजना को अपनी अन्तिम तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे नवीन भवन के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। उक्त भवन का...

Read More
चित्तौडगढ़

सांवलियाजी में भक्तों के लिए खुला सत्संग भवन,प्रत्येक रविवार मंदिर मंडल करेगा भजन संध्या का आयोजन

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल द्वारा भक्तजनों के लिए नित - नई सौगातें दी जा रही है। इसी कड़ी में हाल ही में मंदिर परिसर में स्थित सत्संग भवन का शुभारंभ संत समागम के माध्यम से किया गया था। इसके बाद अमावस्या के अवसर पर इस सत्संग भवन को भक्तों के लिए खोला गया एवं भजनों की प्रस्तुति की व्यवस्था भी की गई। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों ने सत्संग भवन में पहुंचकर भजनों का लुफ्त उठाया तथा कुछ भक्त सांवलिया जी की भक्ति में भाव-विभोर होकर नृत्य भी करने लगे।मंदिर मंडल के सीईओ गीतेश श्री मालवीय ने बताया कि उक्त सत्संग भवन प्रतिदिन सभी भक्तों के लिए खुला रहेगा एवं कोई भी भक्त मंडली इसमें भजन कर पाएगी। साथ ही प्रत्येक रविवार को मंदिर मंडल की तरफ से भी भजन संध्या का आयोजन करवाया जाएगा। इस सत्संग भवन के शुभारंभ से भक्तों में हर्ष की लहर है। मंदिर मंडल के सीईओ गीतेश श्री मालवीय एवं बोर्ड द्वार...

Read More