चित्तौडगढ़

उदयपुर -ऋषिकेश एक्सप्रेस का गंगरार स्टेशन पर हुआ ठहराव, सीपी जोशी ने झंडी दिखा कर किया रवाना

गंगरार. रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उदयपुर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का गंगरार रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू करने पर आज सांसद सीपी जोशी ने गंगरार रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया एवं इस क्षेत्र के एक दल को माला पहनाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया।

इस दौरान सभी क्षेत्रवासीयो द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी जी वैष्णव का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह जी चौहान,पूर्व प्रधान देवी सिंह जी राणावत,देवी लाल जी जाट, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष जी पुरोहित,संजय जी वैष्णव,पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष रघु जी शर्मा,जिला मंत्री सत्यनारायण जी मेनारिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जी झंवर,रतन जी पुर्बिया,पार्टी पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *