चित्तौडगढ़

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में होगा अपग्रेडेशन और पुल निर्माण

सांसद जोशी ने बताया इस योजना को विकास का पर्याय
चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विकास का पर्याय है और केंद्र सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुई है।
उक्त बात सांसद सी.पी. जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में पीएमजीएसवाई योजना की स्वीकृतियों पर कही। सांसद सी पी जोशी के अनुसार पीएमजीएसवाई – फेज तृतीय (बेच 2) योजनान्तर्गत संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में सड़क अपग्रेडेशन एवं पुल निर्माण कार्य स्वीकृत हुए है।
इसके अन्तर्गत जिला चित्तौड़गढ़ में
कपासन तुर्किया खुर्द चटावटी सड़क – दुरी 9 किमी पं.स. कपासन
तेजपुर नन्दवाई चरछा सडक – दुरी 8.73 किमी पं.स. बेंगू
रूद बावलास बूढ सड़क – दुरी 5.35 किमी पं.स. राशमी
नरबदिया आक्या भदेसर सड़क – दुरी 7.70 किमी पं.स. भदेसर
भादसोडा चिकारडा सडक से भादसोडा सडक (वाया केसर खेडी) – दुरी 5.15 किमी पं.स. भदेसर
एन.एच. 79 से आजमपुरा सड़क – दुरी 5 किमी – पं.स. निम्बाहेड़ा
एन.एच. 79 से मण्डलाचारण सड़क – दुरी 10 किमी – पं.स. निम्बाहेड़ा
भाणुजा से मिंडाणा सड़क – दुरी 5.50 किमी – पं.स. बड़ीसादड़ी
निकुम्भ बड़ीसादड़ी रोड़ से सरथला कचूमरा जंथाई सड़क – दुरी 7 किमी – पं.स. बड़ीसादड़ी

पुल निर्माण कार्य
चितौडगढ घोसुण्डा सुरपुर सडक के किमी 13/900 से 13/980 के बीच पुल निर्माण कार्य (एलओबी) – लम्बाई 80 मीटर – पं.स. चित्तौड़गढ़

इसके अन्तर्गत जिला उदयपुर की विधानसभा मावली व वल्लभनगर में
चारगदिया कुंतवास से मेनार रूण्डेडा सड़क (मेनार से रूण्डेडा पोर्शन) – दुरी 5 किमी – विधानसभा वल्लभनगर
हरकावास से भटेवर सड़क (वाया बग्गड खेरोदा सतावल बांठेडा खुर्द) (मासिंगपुरा चौराहा से सतावल चौराहा एवं बाठेड़ा खुर्द से भटेवर पोर्शन) – दुरी 6 किमी – विधानसभा वल्लभनगर
मुर्डिया से मोरजाई सड़क (वाया शम्भुपुरा-धमानिया- तारावट)(मुर्डिया से वल्लभनगर स्टेशन तक पोर्शन) – दुरी 8 किमी – विधानसभा वल्लभनगर
आलू खेड़ा से सगतपुरा भीण्डर धारता कलवल तेलनखेड़ी – दुरी 11 किमी – विधानसभा वल्लभनगर
एन.एच. 162 ई से ढुढियां सड़क (वाया खेमपुरा आमली बडगांव)(भटेवर मावली से खेमपुर पोर्शन) – दुरी 5.50 किमी – पं.स. मावली
फतेहनगर से ईण्टाली अपर ब्लॉक बॉर्डर – दुरी 6.50 किमी – पं.स. मावली

इसके अन्तर्गत जिला प्रतापगढ़ में
एन.एच. 113 से सिद्वपुरा बोरी नारायणखेड़ा केशरपुरा सड़क – दुरी 14 किमी – विधानसभा प्रतापगढ़
बड़ीसादड़ी अम्बीरामा अम्बाकुड़ी लुहारखली भैंसों की नाल सड़क – दुरी 8 किमी – विधानसभा प्रतापगढ़
दलोट बड़ीसाखथली सड़क – दूरी 7.50 किमी – विधानसभा प्रतापगढ़
छोटीसादड़ी गणेशपुरा साठोला करजू सड़क – दूरी 6.58 किमी – विधानसभा निम्बाहेड़ा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत उक्त स्वीकृतियों के लिये सांसद सी.पी. जोशी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्री श्री गिरिराज सिंह का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *