फतहनगर(विकास चावड़ा)। कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर की ओर से समस्त किसान भाइयों एवं व्यापारियों को सूचित किया गया है कि 24 नवंबर 2026 को पूर्णिमा तथा 25 नवंबर 2026 को व्यापारियों के प्रार्थना पत्र के अनुसार मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य पूर्णतया बंद रहेगा।
मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंगलवार, 24 नवंबर एवं बुधवार, 25 नवंबर को अपनी कृषि जिंसों को विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंडी में नीलामी कार्य दो दिन बंद रहने की सूचना सभी किसान भाइयों एवं व्यापारियों से साझा की गई है।

Leave a Reply