फतहनगर - सनवाड

वार्ड 15 में सफाई व्यवस्था का चपलोत ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

फतहनगर। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता चपलोत के पति पार्षद एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने बुधवार सुबह नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने वार्ड संख्या 15 का दौरा कर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश चपलोत, चंद्रप्रकाश जैन, मुकेश गडोलिया एवं वार्ड के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चपलोत ने स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को वार्ड में नियमित सफाई करने, कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर चपलोत ने कहा कि नगर की स्वच्छता एवं आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *