जयपुर, 22 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 2 वार्डों में जीत हासिल की है।
उन्होंने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 से भाजपा की बादाम देवी तथा वार्ड संख्या 52 से कांग्रेस के कालूराम शर्मा विजयी घोषित हुए हैं। इन दोनों वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिला परिषद के सभी 57 वार्डों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
——

Leave a Reply