फतेहनगर। ग्राम पंचायत चंगेडी में शनिवार को सत्ता और जिम्मेदारी का अनूठा पारिवारिक हस्तांतरण देखने को मिला। यहां काकी सास श्रीमती सुमित्रा देवी जाट से बहू श्रीमती नौसर देवी जाट के हाथों में ग्राम पंचायत की कमान आ गई। नवनिर्वाचित सरपंच नौसर देवी जाट ने शनिवार को 12.15 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी काकी सास एवं निवर्तमान सरपंच सुमित्रा देवी जाट से ग्राम पंचायत का कार्यभार संभाला।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संभाली जिम्मेदारी:: पदभार ग्रहण समारोह में पंडित कमलाशंकर दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करवाई तथा नवनिर्वाचित सरपंच नौसर देवी जाट को कार्यग्रहण करवाया। ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित समारोह पारिवारिक रिश्तों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के अनूठे संगम का साक्षी बना।
ग्रामीणों ने किया स्वागत-अभिनंदन:: समारोह में बड़गांव सरपंच प्रतिनिधि दिलीप जाट, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, मोहनलाल जाट, सरपंच पति भगवान लाल जाट, भगवती लाल जाट सहित ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, अनेक ग्रामीण एवं प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विकास की नई उम्मीदों के साथ शुरू हुआ कार्यकाल:: पदभार ग्रहण के साथ ही ग्राम पंचायत चंगेडी में नए नेतृत्व के तहत विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को आशा है कि नौसर देवी जाट गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पंचायत को विकास की नई दिशा प्रदान करेंगी।
काकी सास से बहू के हाथ आई ग्राम पंचायत की कमान, नौसर देवी जाट बनीं चंगेडी की नई सरपंच,निवर्तमान सरपंच सुमित्रा देवी जाट से बहू नौसर देवी ने लिया पदभार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ कार्यग्रहण समारोह

Leave a Reply