फतहनगर - सनवाड

राजस्थान में स्कूलों के समय परिवर्तन की तारीख बदली, अब 16 अक्टूबर से लागू होगा नया समय

बीकानेर। राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने प्रदेश के विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की निर्धारित तिथि में संशोधन किया है। पूर्व में राज्य के सभी एकल पारी विद्यालयों का समय 1 अक्टूबर 2026 से परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यालयों के समय में परिवर्तन अब 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

15 अक्टूबर तक पुराना समय रहेगा यथावत

आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी विद्यालयों में पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था ही लागू रहेगी। इसके बाद 16 अक्टूबर से विद्यालयों के संचालन का नया समय प्रभावी होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों के समय परिवर्तन की तिथि में संशोधन के अलावा शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 के अनुसार अन्य सभी शैक्षणिक एवं विभागीय गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों को संशोधित आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *