दिगंबर जैन मंदिर में हुआ अभिनंदन, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रीमती श्रेया गर्ग का शुक्रवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास एवं जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
स्वागत समारोह के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष ममता चपलोत एवं उपाध्यक्ष श्रेया गर्ग का अभिनंदन किया। साथ ही पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश चपलोत तथा रौनक गर्ग का भी समाज की ओर से स्वागत किया गया।
समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा सभी वर्गों को साथ लेकर नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए नगरहित में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के मदनलाल धर्मावत, विनोद धर्मावत, राजेश धर्मावत, अशोक छाबड़ा, प्रवीण छाबड़ा, संजय छाबड़ा, राजकुमार बड़जात्या, विनोद जैन एवं प्रकाश चंद्र जैन, अमित पाटौदी सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द एवं नगर विकास को लेकर चर्चा भी हुई।

Leave a Reply