ग्रामीणों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर किया ममता-राजेश चपलोत का स्वागत
फतहनगर। ग्राम पंचायत चंगेड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती नौसर जाट के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में फतेहनगर-सनवाड़ नगरपालिका अध्यक्ष ममता चपलोत के पति एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से राजेश चपलोत एवं नगरपालिका अध्यक्ष ममता चपलोत का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को नई पारी की शुरुआत पर बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष वरदीशंकर बुनकर भी राजेश चपलोत के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरपंच पति भगवानलाल जाट, निवर्तमान सरपंच पति भगवतीलाल जाट, मोहनलाल लोहार सहित गांव के प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण समारोह के माध्यम से ग्रामीणों ने नई ग्राम पंचायत से क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply