16 नवंबर बिल जमा कराने की अंतिम तिथि, बकाया रहने पर कट सकता है विद्युत कनेक्शन
फतेहनगर। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि नवंबर माह से बिजली बिल पेपरलेस कर दिए गए हैं। इसके चलते अब उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली के बिल की कागजी प्रतियां नहीं पहुंचेंगी, बल्कि बिल की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
जानकारी के अनुसार इस माह के बिजली बिल के मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजे जा चुके हैं। बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, उनसे निर्धारित समयावधि में बिल जमा करवाने की अपील की गई है।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय पर बिजली बिल जमा नहीं करवाने की स्थिति में विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल पर आए बिल के मैसेज की जांच कर समय रहते भुगतान करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply