फतहनगर - सनवाड

वल्लभनगर पंचायत समिति उपप्रधान पद पर कन्हैयालाल डांगी निर्विरोध निर्वाचित

फतहनगर। वल्लभनगर पंचायत समिति के उपप्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के कन्हैयालाल डांगी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी की ओर से शनिवार को उनके निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की गई।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परिणाम पत्र के अनुसार 28 नवंबर 2026 को उपप्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल डांगी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई।

निर्वाचन अधिकारी ने राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत कन्हैयालाल डांगी को पंचायत समिति वल्लभनगर के उपप्रधान पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किया।

कन्हैयालाल डांगी मावली डांगियान, वल्लभनगर क्षेत्र के निवासी हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *