फतहनगर। सोलर लाइन कार्य के चलते शुक्रवार को फतहनगर जीएसएस से निकलने वाले तीन 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चंगेड़ी, पुरानी रीको तथा खेमपुर (तालाब रोड) फीडर की बिजली बंद रहेगी।
विद्युत आपूर्ति बंद रहने से संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य बिजली बंद होने से पूर्व ही निपटाने की अपील की है।

Leave a Reply