फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में अंग्रेजी और रिपल पाठ्यक्रम का ऑफलाइन डेमो सत्र आयोजित

शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यार्थियों के बेहतर सीखने के परिणामों की दी जानकारी
फतहनगर। सार एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फतह एकेडमी में अंग्रेजी एवं रिपल पाठ्यक्रम को लेकर ऑफलाइन डेमो सत्र आयोजित किया गया। सत्र में रिसोर्स पर्सन बिएंट लांबा ने शिक्षकों को पाठ्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं, कक्षा में उपयोग की विधियों तथा विद्यार्थियों के सीखने के संभावित परिणामों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण एवं संचालन के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली बिएंट लांबा ने व्यावहारिक और आकर्षक शिक्षण पद्धतियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक परिस्थितियों से जुड़ी शिक्षण गतिविधियां विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने में सहायक होती हैं। साथ ही शिक्षकों को निरंतर व्यावसायिक विकास के माध्यम से बदलते शैक्षणिक मानकों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना चाहिए।

सत्र के दौरान कार्यशालाओं, चर्चाओं एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों के कौशल विकास, कक्षा में प्रभावी शिक्षण विधियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ. अजय जैन एवं सीए अंकिता चोपड़ा ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। सत्र के समन्वय एवं आयोजन संबंधी जानकारी सार एजुकेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक पंत ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *