फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

फतहनगर(विकास चावड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सनवाड़ शाखा द्वारा शुक्रवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। सायं 5 बजे रावला चौक से प्रारंभ हुए पथ संचलन में करीब 100 स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।

घोषवादन की मधुर एवं प्रेरणादायी धुनों के बीच पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में गांव के प्रमुख मार्गों से निकले। पथ संचलन के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। पूरे मार्ग में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजेंद्र सिंह ने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने संघ द्वारा समाज परिवर्तन के लिए बताए गए पंच परिवर्तन के विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वदेशी भाव को प्रोत्साहित करने तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन, सेवा और राष्ट्रभावना के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभावना, सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। पथ संचलन के सफल आयोजन में सनवाड़ शाखा के स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग रहा।

प्रिंट एवं सोशल मिडिया में सम्बन्धित खबरें:

विकास चावड़ा की रिपोटिंग:

https://www.pratahkal.com/udaipur/fatehnagar-rss-vijayadashami-path-sanchalan-preparations-1647508

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *