फतहनगर( विकास चावड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा सनवाड़ की ओर से शुक्रवार, 30 अक्टूबर को पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे सनवाड़ के रावला चौक से होगा तथा संचलन के बाद समापन भी रावला चौक पर ही होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पथ संचलन रावला चौक से रवाना होकर पुराने पोस्ट ऑफिस, नए पोस्ट ऑफिस, पुरंजी तेली का मकान, आचार्य मोहल्ला, मस्जिद, नरसिंह मंदिर, मुख्य बाजार, चारभुजा मंदिर, काकाजी का रावला, बापना मोहल्ला, भील बस्ती एवं बोहरवाड़ी होते हुए पुनः रावला चौक पहुंचेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा सनवाड़ की ओर से समस्त स्वयंसेवकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पथ संचलन में भाग लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply