फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में 700 पट्टे और 71 निर्माण स्वीकृतियां लंबित, आमजन परेशानअधिशाषी अधिकारी की अनुपस्थिति से कामकाज प्रभावित होने के आरोप

फतहनगर। राजस्थान सरकार जहां पट्टा वितरण शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है, वहीं फतेहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में करीब 700 पट्टे और 71 निर्माण स्वीकृतियां लंबित होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लंबित प्रकरणों के चलते नागरिकों को अपने जरूरी कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 100 से 125 पट्टे अधिशाषी अधिकारी की व्यक्तिगत लॉगिन आईडी पर लंबित बताए जा रहे हैं। वहीं, निर्माण स्वीकृतियों के ऑनलाइन प्रकरण भी लंबे समय से निस्तारण की प्रतीक्षा में हैं। अधिशाषी अधिकारी की अनुपस्थिति को भी कामकाज प्रभावित होने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। नगरपालिका की प्रशासनिक व्यवस्था सरकारी नियमों और जनहित के आधार पर संचालित होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की खींचतान का खामियाजा आमजन को नहीं भुगतना पड़े।नगरपालिका अध्यक्षा ममता राजेश चपलोत की जनहित एवं नगर विकास के प्रति प्रतिबद्धता के बीच बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित रहना चिंता का विषय है। अब आवश्यकता है कि लंबित फाइलों की समीक्षा कर उनके निस्तारण की समयसीमा तय की जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो।सवाल यह है कि जब सरकार पट्टा वितरण को प्राथमिकता दे रही है, तो फतहनगर-सनवाड़ के नागरिकों को अपने पट्टों और निर्माण स्वीकृतियों के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा? जनता अब आश्वासन नहीं, बल्कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *