मावली में धार्मिक एवं संस्कार शिविर का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की पहल को सराहा
फतहनगर। जैन समाज मावली की ओर से आयोजित धार्मिक एवं संस्कार शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्यजनों ने शिरकत कर आयोजन की सराहना की।
समारोह में नगरपालिका मावली के अध्यक्ष राकेश मीणा, नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ की अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजू गोखरू, पार्षद निर्मल लोढ़ा, मोहित सियाल, धर्मेश चपलोत, अरविंद हिंगर एवं मावली जैन समाज के अध्यक्ष सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविरार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं संस्कार आधारित शिविर नई पीढ़ी को जैन धर्म, संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक संस्कारों से परिचित करवाना आवश्यक है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझकर उसे आगे बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। इससे नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
समापन अवसर पर अतिथियों ने आयोजकों एवं समस्त जैन समाज को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे संस्कारमय कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

Leave a Reply