चित्तौडगढ़

चित्तौड़ी आठम के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने किया रक्तदान

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान प्रदेश भर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक की प्रेरणा से चलाया जा रहा है उसी के तहत चित्तौड़ी आठम के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रुद की उपस्थिति में सेवा ही संगठन के तहत पाँचवी बार सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान किया गयां।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रुद ने कहा कि देश व दुनिया में स्वाभिमान व शौर्य का प्रतीक चित्तौडग़ढ़ वैशाख शुक्ल अष्टमी को अपनी स्थापना दिवस मनाता है। हर वर्ष इस स्थापना दिवस को चित्तौड़ी आठम के रूप में मनाया जाता है। ये दिन चित्तौड़ के इतिहास मे बहुत खास है। अष्टमी के इस उपलक्ष में भाजयुमों सेवा ही संगठन के कार्यकर्ता अपने अपने मंडल स्तर पर निरंतर सेवा का कार्य कर रहे है!
रक्तदान के दौरान जिला संयोजक सुरेश गाड़री, सहसंयोजक रितेश कुमावत, अम्बालाल गाडरी, देवीलाल गाड़री, पुरण गाडरी, भेरूलाल गाडरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *