उदयपुर, 7 जून। सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने आज रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान “एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय विप्लवी व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि वन मंत्री शर्मा प्रतिदिन पौधारोपण करते है। आज उदयपुर प्रवास में भी राज्यपाल माथुर के साथ उन्होंने अपना पौधारोपण अभियान निरन्तर रखा।

Leave a Reply