फतहनगर। नगर की आदर्श कॉलोनी में आदर्श ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित गरबा रास महोत्सव पूरे यौवन पर है। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन गरबा प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियां पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर थिरकते हुए मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। गरबा पांडाल में देर रात तक उत्साह, उमंग और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पार्षद रोहित गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजक आदर्श ग्रुप के सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गरबा आयोजन की सराहना करते हुए उत्सव की परंपरा को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर जोर दिया गया।
आदर्श कॉलोनी में गरबा रास आयोजन के चलते नवरात्रि की रौनक देखते ही बन रही है। पारंपरिक संगीत, गरबा की लयबद्ध ताल और प्रतिभागियों के उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply