फतहनगर। जोगणिया माता पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में रविवार को जोगणिया माता की 17वीं पैदल यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। प्रातः 5 बजे द्वारकाधीश मंदिर चौराहा, फतेहनगर से 130 श्रद्धालुओं का जत्था माता के जयकारे लगाते हुए जोगणिया माता धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
संघ के संचालक एवं संरक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पैदल यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की गई है। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ स्थित जे.जे. हॉस्पिटल के डॉ. सतीश शर्मा द्वारा यात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि पैदल यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर आवश्यक उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था 14 अक्टूबर को जोगणिया माता धाम पहुंचेगा। वहां सभी यात्री माताजी के दरबार में शीश नवाकर दर्शन करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे। जोगणिया माता की इस 17वीं पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। माता के जयकारों के बीच रवाना हुआ जत्था भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply