फतहनगर - सनवाड

खरताणा में 13वें विशाल रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान

सर्वसमाज के युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान, अतिथियों एवं रक्तदाताओं का किया सम्मान

फतहनगर। मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में यादव समाज खरताणा की ओर से रविवार को सेठ चांदमल भंवरलाल हिरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरताणा में 13वें विशाल सर्वसमाज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यादव समाज सहित सर्वसमाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 111 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष शैलेश कणिक, मेवाड़ यादव महापंचायत अध्यक्ष सोहनलाल यादव, मेवाड़ यादव सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष करण सिंह यादव, उदयपुर के डॉ. प्रवीण कुमार यादव एवं ग्राम पंचायत खरताणा के सरपंच मांगीलाल जाट ने भगवान सांवरिया सेठ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में युवाओं ने सेवाभाव के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया। आयोजन में रक्तदाताओं एवं अतिथियों को भामाशाहों के सहयोग से अल्पाहार करवाया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान एवं समाज की ओर से कमलेश यादव, बनवारीलाल यादव, महेंद्र यादव, राजकमल यादव, प्रशांत यादव, हिम्मत यादव, प्रदीप यादव, त्रिलोक यादव, सुनील यादव, सुशील यादव, विनोद यादव, मनोज यादव, श्रीकांत यादव, कपिल यादव, दीपक यादव एवं भोलाशंकर यादव सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खरताणा से पारसमल जाट, देवीलाल लोहार, उपसरपंच पंकज तेली, भूरालाल जाट, कमलेश लोहार, राजेश जाट, नगजीराम जाट, रोशन रेगर, शंकरलाल जाट, यशवंत जाट, सागरमल दाधीच, गोपाल सिंह झाला, नगजीराम गाडरी, डॉ. कमलेश टाक, विष्णु जाट एवं हरिसिंह यादव मौजूद रहे। ओड़ा सरपंच भंवरलाल बंजारा, जेवाणा उपसरपंच लक्ष्मण जाट, पृथ्वीराज यादव, दिलीप यादव तथा सनवाड़ से यशवंत जाट सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत खरताणा के सर्वसमाज के युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया। समापन पर सरपंच मांगीलाल जाट ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं संस्थान अध्यक्ष शैलेश कणिक ने रक्तदाताओं, अतिथियों, भामाशाहों एवं ग्राम के युवा साथियों को आयोजन की सफलता में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

रक्तदान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश: 111 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न हुए शिविर ने मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन ने साबित किया कि रक्तदान में जाति और धर्म का कोई भेद नहीं होता तथा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *