फतहनगर (विकास चावड़ा)। नवरात्रि महोत्सव के तहत फतहनगर स्थित आवरी माताजी मंदिर में सोमवार, 19 अक्टूबर को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9 बजे हवन प्रारंभ होगा तथा 11:15 बजे हवन की पूर्णाहुति होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
आवरी माताजी मंदिर विकास कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कमेटी ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। हवन एवं पूर्णाहुति के दौरान श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना करेंगे।

Leave a Reply