फतहनगर - सनवाड

रामनवमी पर फतहनगर में होंगे धार्मिक आयोजन

फतहनगर। रामनवमी के अवसर पर यहां विविध धार्मिक आयोजन होंगे। द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में निज मंदिर में नव निर्मित स्वर्ण व रजत जड़ित पछवई एवं सिंहासन धारण कराने के उपलक्ष में शनिवार को मैन चौराहा पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में मन्दसौर की भजन गायिका अनुष्का भटनागर भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। रविवार को महा आरती, छप्पनभोग एवं नवनिर्मित सिंहासन की स्थापना दोपहर 12 बजे होगी। ...

Read More
उदयपुर

राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की

फतहनगर। राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंषा पर मावली विधानसभा क्षेत्र में सुखेर में लोकसंत बावजी चतुरसिंह जी की तपोस्थली हवा मगरी सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद क्षेत्रीय विकास निधि से बीस लाख रूपये की स्वीकृति दी है। सासंद माथुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसलिया में दो कक्षा कक्ष निर्माण के लिए छः लाख रूपये व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर में टीन शेड (डोम) निर्माण के लिये आठ लाख रूपये तथा सुखेर में लोकसंत बावजी चतुरसिंह जी की तपोस्थली हवा मगरी में सभागार व कक्ष निर्माण के लिये छः लाख रूपये की स्वीकृति दी है। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिखाई मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को हरी झंडी

जयपुर, 4 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत ने सोमवार को सचिवालय परिसर से राजस्थान पुलिस की मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2021-22 में एमआईयू के लिए 9 करोड़ 97 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। करीब 71 एमआईयू वैन पुलिस को सौंपी जाएगी। इनमें से अभी तक 48 एमआईयू पुलिस को प्राप्त हो चुकी हैं। ये एमआईयू वैन जिला मुख्यालय से दूर स्थित थानों में उपयोग में लाई जाएंगी। इनकी सहायता से दूरस्थ स्थानों पर होने वाली घटनाओं में त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी और अनुसंधान में लगने वाला समय भी बचेगा। मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर ने बताया कि एमआईयू उपलब्ध होने से जांच अधिकारी त्वरित गति से मौके पर पहुंचेंगे और गैजेट्स की मदद से मौके पर ही अनुसंधान किया जा सकेगा। इससे गवाहों को बुलाना न

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

सांसद जोशी ने लोकसभा में शुन्यकाल के दौरान रखा विषय नई दिल्ली 04 अप्रेल 2022 :-चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्य काल के दौरान लोक महत्व के विषयों पर सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये राजस्थान प्रदेश में बिगड़ती कानुन व्यवस्था को लेकर राजस्थान प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुये कड़े शब्दों में आलोचना की। सांसद जोशी ने सदन में राजस्थान प्रदेश की बिगड़ती कानुन व्यवस्था तथा धार्मिक स्थलों के प्रति हो रहे तुष्टीकरण को लेकर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। सांसद जोशी ने कठोर शब्दों में राजस्थान में विगत समय से धार्मिक स्थलों पर हो रही तुष्टीकरण की राजनीति एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के प्रति सदन का ध्यानाकर्षण करवाया। सांसद जोशी ने बताया की विगत दिनों में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर इसके जुलुस पुरे प्रदेश भर में निकल रहे थे उस समय राजस्थान के करौली जिले में तथा ओर भी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शोक संदेशः श्रीमती नर्बदा बाई कुलथिया का आकस्मिक निधन

फतहनगर। स्वर्गीय भेरूलाल जी (अनोखा लाल जी) की धर्मपत्नी एवं श्यामलाल, भंवरलाल, दिलीप कुमार, राजकुमार, विनोद कुमार की माताजी श्रीमती नर्बदाबाई का आज आकस्मिक निधन हो गया है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान सनवाड़ से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। शोकाकुलःविष्णु, दीपक, कमलेश, संजय, तिलकेश, महेश, पीयूष, प्रथम(पौत्र), हर्ष, युवान, दक्ष, देविका(पड़पौत्र),प्यारचंद, बाबूलाल,फतेहलाल एवं समस्त कुल्थिया परिवार मोबा. 9352520508, 9414978240 ...

Read More
उदयपुर

तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आगाज कल, शाही ठाठ-बाट से निकलेगी गणगौर की सवारी, होंगे सांस्कृतिक आयोजन व प्रतियोगिताएं

उदयपुर, 3 अप्रेल। झीलों की नगरी उदयपुर में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में तीन दिवसीय मेवाड़ समारोह का आगाज सोमवार 4 अप्रेल से होगा।  पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि मेवाड़ महोत्सव के प्रथम दिन 4 अप्रेल को घंटाघर से गणगौर घाट पर शाम 4 से 6 तक विभिन्न समाज की ओर से गणगौर सवारी एवं शाम 6 से 7 बजे तक बंशी घाट से गणगौर घाट तक गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी। वहीं शाम 7 बजे से गणगौर घाट पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति व आतिशबाजी का आयोजन होगा। दूसरे दिन 5 अप्रेल को गणगौर घाट पर शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या व विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता तथा 4 से 6 अप्रेल तक गोगुंदा स्थित मेला ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विविध आयोजन होंगे। महोत्सव को भव्य व गौरवपूर्ण बनाएं-कलक्टर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने राजस्थान की संस्कृति के साथ मेवाड़ के गौरव एवं लोक संस्क...

Read More
उदयपुर

इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड से जुड़ी समस्याओं को कराएंगे दूर, कोरोना काल में इस पैथी कि डॉक्टरों की भूमिका भुलाई नहीं जा सकती : मंत्री मालवीया

उदयपुर, 3 अप्रेल। रोगों में उपचार के लिए अन्य पैथियों की तरह इलेक्ट्रोपैथी का भी अपना अहम योगदान है। इस पैथी का लाभ जनता को मिले, इसके लिए बनाए गए बोर्ड को गतिशील कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह कहना है राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया का। मालवीया रविवार को उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिसमें देश भर से इलेक्ट्रापैथी के छह सौ से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। जलसंसाधन मंत्री मालवीया ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों और चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले कार्मिकों की सेवाओं को नहीं भुलाया जा सकता। इनमें इलेक्ट्रापैथी के चिकित्सक एवं कर्मचारी भी शामिल थे। जिन्होंने जगह—जगह नि:शुल्क कैम्प लगाकर रोगियों को दवाइयां वितरित की...

Read More
मावली

ईंटाली में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

ईंटाली। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होने के साथ ही ईन्टाली गांव में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधे गए। इसमें पर्यावरण प्रेमी पंडित प्रेमशंकर पुष्करना, ललित नारायण आमेटा, राजेश पुष्करना,प्रकाश पुष्करना, मोहन प्रजापत, गोपाल पुष्करना आदि मौजूद रहे। इन्होंने परिंडे बांधकर नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। ...

Read More
मावली

गौ माता का महाप्रयाण

उदयपुर। मावली तहसील के ईंण्टाली गांव में रेगर कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में गौ माता का निधन हो गया जिसका सभी गौ भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजन कर गौ माता को नम आंखों से विदाई दी गई जिसमें इंटाली गांव के उपसरपंच दिनेश नाथ योगी, शंकरलाल रेगर,जगदीश रेगर लालूराम रेगर,प्यारा लाल रेगर एवं समस्त गौ भक्त उपस्थित थे। गौ माता के निधन पर सभी गौ भक्तों द्वारा संकल्प लिया गया कि किसी भी गौ माता के निधन पर उसे खींच कर नहीं ले जाया जाएगा। उन्हें किसी साधन के साथ ही मुख्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी का प्रथम चरण अप्रैल माह में

          चित्तौड़गढ़. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशानिर्देशानुसार ग्रामीण प्रतिभाओ को आगे लाने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर होने वाली सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन का प्रथम चरण अप्रैल माह में आयोजित होगा।       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशानिर्देशानुसार ग्रामीण प्रतिभाओ को आगे लाने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी की पहल पर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में प्रत्येक पंचायत की टीम मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी और उक्त प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम मई माह में चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण में भाग लेगी। प्रथम चरण में अप्रैल माह में लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंडल स्तरीय उक्त प्रतियोगिता आयोजित होगी वहां पर आयोजित वाली ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवाह्नपारायण रामायण पाठः राम जन्मोत्सव का किया पाठ

फतहनगर। प्रभु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 2अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे नवाह्नपारायण रामायण पाठ के दूसरे दिन आज रविवार को राम जन्मोत्सव का हर्षाेल्लास से पाठ किया गया जिसमें नगर के गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर एवं नारायण तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक मनोहरलाल काबरा के सस्वर, तल्लीनता एवं लय ने सभी को रामजन्म उत्सव प्रसङ्ग में बांधे रखा। आरती रोशनदास द्वारा की गई। द्वितीय दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान की महा आरती की गई एवं सभी को प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजाद मित्र मंडल ने आतिशबाजी के साथ किया नव वर्ष का स्वागत

फतहनगर। आजाद मित्र मंडल ने शनिवार शाम को नव वर्ष का स्वागत जोश खरोश के साथ किया। आजाद चौक पर मित्र मंडल आरजे 27 द्वारा वार्ड 24 में रंगोली बनाकर प्रभुश्री राम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आतिशबाजी की। क्षेत्र में सभी ओर भगवा पताकाओं से माहौल भगवामयी हो गया। सनातन प्रेमियों ने डीजे पर श्री राम की धुन पर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह चौहान, विष्णु पालीवाल, दीपक बडगुर्जर,शक्तिसिंह चुंडावत, लोकेश खटीक,पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल जीनगर, अभिराज सिंह,गोपाल मीणा,विक्रम सिंह,पिंटू लोहार,गज्जू पालीवाल, भगवती लाल लोहार,दिनेश पालीवाल,रमेश सोलंकी, विजय शर्मा, हितेश पालीवाल,कुंदन सिंह,राजू तेली,यशवंत मीणा, युवराज पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More
उदयपुर

जयश्रीराम कहते हैं तो राम से बनने का संकल्प करें : साध्वी ऋतम्भरा

उदयपुर, 02 अप्रैल। ‘एक ही नारा-एक ही नाम, जयश्रीराम-जयश्रीराम’ जब यह जयघोष हम लगाते हैं तो रामजी के गुणों को भी धारण करने का संकल्प करें। हमारे राम केवट के हैं, भीलों के हैं, शबरी मैया के हैं, वे अपराजित पौरुष के धनी हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने धर्म को धारण किया, इसका अनुसरण हम भी करें। यह बात दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने शनिवार को उदयपुर में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विषाल शोभायात्रा के बाद जनमैदिनी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने धर्म को कर्तव्य से जोड़ते हुए कहा कि हमें यह समझना होगा कि हमारा धरती मां के प्रति क्या कर्तव्य है, देष के प्रति क्या कर्तव्य है, समाज के प्रति क्या कर्तव्य है, इसे समझेंगे तो राष्ट्र उन्नति के पथ पर चलेगा। उन्होंने कहा कि देष के वंचित जिन्हें बहलाया-फुसलाया जा रहा है, उनके प्रति अपने कर्तव्य को समझ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श आज

फतहनगर । पतंजलि आरोग्य केंद्र फतहनगर नया बाजार में आज प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक पतंजलि से दीक्षित चिकित्सक द्वारा चिकित्सा एवं निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा । चिकित्सा एवं परामर्श के लिए प्रत्येक रविवार पर चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे । ऑन कॉल महिला चिकित्सक की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी हैं । अधिक जानकारी के लिए 9784 060 852 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोरठ, मानखण्ड व भूमलावास में आज से थ्री फेस सप्लाई का समय परिवर्तित

फतहनगर । सनवाड़ जी एस एस से जुड़े मोरठ, मानखंड व भूमलावास में आज से थ्री फ्रेस सप्लाई का समय परिवर्तित कर प्रातः7 से1 बजे किया जा रहा है । यह जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने दी ।

Read More
मावली

नव वर्ष शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, घर घर से हुई पुष्प वर्षा…

मावली, 2 अप्रैल। उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय नव वर्ष संवत्सर पर भव्य हिन्दू संगम एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा वंही जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। दोपहर 2 बजे से मावली गांव रावला चौक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा वाहन रैली के रूप में शुरु हूई जिसमे करीब 250 दुपहिया व 250 से अधिक चौपहिया वाहन शामिल थे। वाहन रैली मावली गांव सदर बाजार, होलिथड़ा,सोनी मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला,तहसील रोड़, मावली चौराहा,उदयपुर रोड़ होते हुए गायत्रीनगर स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर पंहुची जंहा महिलाओं की कलश यात्रा भी वाहन रैली के साथ जुड़कर भव्य शोभायात्रा के रूप में बदल गई। शोभायात्रा यंहा से कलशयात्रा के रूप में पुनः गायत्रीनगर से प्रारंभ हुई जो उदयपुर रोड होते हुए मावली चौराहा, सदरबाजार स्टेशन रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित गुरु आश्रम ...

Read More
उदयपुर

स्वर्गीय बाबूलाल लाल डांगी के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

फतहनगर। उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के अधीन सेवा प्रदाता मेसर्स आई.ए.खान फेब्रिकेटर्स एंड इरेक्टर के अधीनस्थ कार्यरत संविदाकर्मी हेल्पर विजनवास निवासी बाबूलाल डांगी का गत दिनों हार्ट अटैक से निधन हो गया था। स्वर्गीय बाबूलाल डांगी के परिजनों द्वारा उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के प्रंबधन से आर्थिक सहायता की मांगी की तब प्रबंधन ने परिजनों की मांग पर एवं यूनियन प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर बाबूलाल डांगी के परिवार को 13 लाख की सहायता प्रदान करने की सहमति प्रदान की थी। उक्त स्वीकृत राशि 13 लाख रुपयों का चेक स्वर्गीय बाबूलाल डांगी की धर्मपत्नी के नाम डांगी के पुत्र किशन लाल डांगी को प्रबन्धक शशिकांत कुमार व प्रतीक भटनागर ने उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली,मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी,संघ अध्यक्ष गौतम आमेटा,महामंत्री मांगीलाल प्रजापत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भगवा रेली के साथ किया नववर्ष का स्वागत

फतहनगर । नव वर्ष स्वागत समिति फतहनगर सनवाड़ की ओर से विशाल भगवा रैली का आयोजन फतेहनगर सनवाड़ में किया गया ।  रैली का शुभारंभ विद्या निकेतन विद्यालय सनवाड़ से प्रारंभ होकर सनवाड़ में वाक्या जी बावजी जीनगर मोहल्ला मुख्य बाजार नरसिंह मंदिर चारभुजा मंदिर रावलाचौक होते हुए भगवा सर्किल सनवाड़ से प्रताप चौराहा फतहनगर से शिव मंदिर धूनी चंगेडी रोड आदर्श नगर होती हुई कृषि मंडी इटाली चौराया रोडवेज बस स्टैंड द्वारकाधीश मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए विद्या निकेतन विद्यालय फतेह नगर में रैली का समापन हुआ ।  नववर्ष स्वागत समिति के संयोजक रोहित मारू ने बताया कि रेली में लगभग200 वाहन थे । डीजे की धुन पर सभी कार्यकर्ता ने जोश और उत्साह से भाग लिया ।विशाल भगवा का का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं जय कारे के साथ उद्घगोश से से रैली का उत्साह वर्धन किया रैली के समापन के बाद सामूहिक गीत हुआ तत...

Read More
देश प्रदेश

वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु ने डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉप के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली । वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु, एवीएसएम, एनएम ने 31 मार्च 22 को डिप्‍टी चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ के रूप में पदभार ग्रहण किया। वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और वह सबमरीन एवं नेविगेशन विशेषज्ञ हैं। अपने 37 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने तट पर और समुद्र में विभिन्न प्रकार की कमांड एवं स्टाफ नियुक्तियों को अंजाम दिया है। फ्लैग ऑफिसर ने टाइप 1500 शिशुमार श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस शाल्की, कैडेट प्रशिक्षण जहाज आईएनएस कृष्णा और विध्‍वंसक आईएनएस राजपूत की कमान संभाली है। उन्होंने नौसेना के पनडुब्बी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस सातवाहन की कमान भी संभाली है जहां उन्होंने स्कूल फॉर एडवांस्‍ड अंडरवाटर वारफेयर की स्थापना की। अपने स्टाफ कार्यकाल के दौरान उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सिंयाल के निधन पर विधायक की शोक संवेदना,उठावणा आज

फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के स्तंभ एवं पावनधाम संस्थान के पूर्व महामंत्री श्री पूरणमलजी सिंयाल का ह्दयाघात से आकस्मिक निधन के बाद मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी उनके निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सिंयाल के योगदान को याद करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। इस दौरान कल्याणसिंह पोखरना,पावनधाम कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,पारसमल बापना,बापूलाल लोढ़ा आदि भी उपस्थित थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज दोपहर बाद 3.15 बजे पावनधाम परिसर में उठावणे का कार्यक्रम रखा गया है। ...

Read More