देश प्रदेश

वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु ने डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉप के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली । वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु, एवीएसएम, एनएम ने 31 मार्च 22 को डिप्‍टी चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और वह सबमरीन एवं नेविगेशन विशेषज्ञ हैं।

अपने 37 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने तट पर और समुद्र में विभिन्न प्रकार की कमांड एवं स्टाफ नियुक्तियों को अंजाम दिया है। फ्लैग ऑफिसर ने टाइप 1500 शिशुमार श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस शाल्की, कैडेट प्रशिक्षण जहाज आईएनएस कृष्णा और विध्‍वंसक आईएनएस राजपूत की कमान संभाली है। उन्होंने नौसेना के पनडुब्बी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस सातवाहन की कमान भी संभाली है जहां उन्होंने स्कूल फॉर एडवांस्‍ड अंडरवाटर वारफेयर की स्थापना की। अपने स्टाफ कार्यकाल के दौरान उन्होंने आईएचक्यू एमओडी (एन) में पनडुब्बी संचालन निदेशालय और परमाणु पनडुब्बी अधिग्रहण निदेशालय में काम किया है। उन्होंने एफओसी-इन-सी (वेस्‍ट) यानी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी कमान और एफओसी-इन-सी (साउथ) यानी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ दक्षिणी कमान में नौसेना सहायक के रूप में भी कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *