देश प्रदेश

प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

सांसद जोशी ने लोकसभा में शुन्यकाल के दौरान रखा विषय

नई दिल्ली 04 अप्रेल 2022 :-चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्य काल के दौरान लोक महत्व के विषयों पर सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये राजस्थान प्रदेश में बिगड़ती कानुन व्यवस्था को लेकर राजस्थान प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुये कड़े शब्दों में आलोचना की।
सांसद जोशी ने सदन में राजस्थान प्रदेश की बिगड़ती कानुन व्यवस्था तथा धार्मिक स्थलों के प्रति हो रहे तुष्टीकरण को लेकर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। सांसद जोशी ने कठोर शब्दों में राजस्थान में विगत समय से धार्मिक स्थलों पर हो रही तुष्टीकरण की राजनीति एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के प्रति सदन का ध्यानाकर्षण करवाया।

सांसद जोशी ने बताया की विगत दिनों में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर इसके जुलुस पुरे प्रदेश भर में निकल रहे थे उस समय राजस्थान के करौली जिले में तथा ओर भी कई स्थानों पर शांतिपुर्वक शोभायात्रा निकल रही थी, हजारों की संख्या में लोग अपने नववर्ष का स्वागत कर रहे थे, इस अवसर पर वहॉ पर उन पर पथराव किया गया, आगजनी की गयी, दुकानों में आग लगा दि गयी, केवल करौली ही नही राजस्थान के अनेक स्थलों पर शांतिपुर्वक निकाले जा रहे जुलुस पर उपद्रवियों तथा असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया, पथराव किया गया, आगजनी कि गयी।

सालासर में रामदरबार की मूर्ति व द्वार को तौड़ा गया, चित्तौड़गढ़ सहित राजस्थान में कई स्थलों पर मन्दिरों को निशाना बनाया गया।
सांसद जोशी ने सदन को बताया की आयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मन्दिर बन रहा हैं देश में ही नही आबु धाबी में भी भगवान के मन्दिर का निर्माण हो रहा हैं, लेकिन राजस्थान की सरकार संर्किण मानसिकता दर्शाते हुये तुष्टीकरण के साथ जानबुझकर मन्दिरों को निशाना बनाने का काम कर रही है।

राजस्थान में बढ़ते अपराधों के बारे में बताते हुये कहा की राजस्थान की बहन बेटीयां अब वहॉ सुरक्षित नही हैं, बेटियों के साथ अत्याचार दुराचार हो रहें हैं, रात में महिलाएें बाहन निकल नही सकती हैं, पुलिस के पास न्याय मांगने जाती हैं तो वहॉ पर भी वो सुरक्षित नही हैं, हास्पीटल में सुरक्षित नही हैं, एम्बुलेंस में सुरक्षित नही हैं, हर जगह उनको निशाना बनाया जा रहा हैं।

अपराधों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपरलीक, महिलाओं के अत्याचारों, किसानों से वादाखिलाफी में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को देश में अव्वल बना दिया है।
वहॉ न तो महिलाऐं सुरक्षित हैं, न ही किसान सुरक्षित हैं ओर न सरकारी कर्मचारी सुरक्षित हैं, स्वयं सरकार के विधायक एवं उनके लोग ही कर्मचारीयों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

सांसद जोशी ने सदन में मांग से आग्रह किया बढ़ते बैखोफ अपराधियों की रोकथाम एवं प्रदेश में बिगड़ती कानुन व्यवस्था को बचाने व रामराज्य की स्थापना के लिये राजस्थान की प्रदेश सरकार को तुरन्त बर्खास्त किया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *