उदयपुर

कलक्टर ने किया बाकी वन खंड और आर्मी एरिया का दौरा, दावानल को काबू में पाने किए प्रयासों की ली जानकारी, आर्मी एरिया में लगी आग को बुझाने फिर आया वायुसेना का हेलिकॉप्टर

उदयपुर। जिले के वन क्षेत्रों में दावानल लगने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ सैन्य लवाजमा भी इस दावानल को काबू में पाने के प्रयासों में लगातार लगा हुआ है। बुधवार व गुरुवार को भी शहर से सटे वन क्षेत्रों में आग लगी जिसमें से बाकी वन खंड की आग को तो काबू में कर लिया गया वहीं आर्मी एरिया में लगी आग पर काबू पाने हेलिकॉप्टर की सेवाएं मांगी गई हैं। आज अपराह्न में कलक्टर ताराचंद मीणा ने बाकी वन खंड का दौरा किया और यहां पर बुधवार को लगी आग पर काबू में किए जाने के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी और एसीएफ के.एल. शर्मा ने वन विभागीय कार्मिकों द्वारा आग बुझाने के लिए दिनभर की मशक्कत के बारे में बताया। कलक्टर मीणा खुद ने एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर फैले वन क्षेत्र और बुझाई गई आग के बारे में जानकारी लेकर आग लगने की भावी संभावनाओं पर विभागीय अधि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली कटौती के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में 8 से 9 घण्टे तक एवं शहरों में भी अनियमित,अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला मंत्री सचिन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोयल, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, महामंत्री रामचंद्र मेलाना, कल्याण सिंह पोखरना, बद्रीलाल सोनी, रमेश पालीवाल, अशोक मोर, जगदीश खटीक, प्रकाश देवड़ा, अशोक तेली, सूर्यप्रताप सिंह रावल, सादिक हुसैन,किशन तेली, गिरजा शंकर लोहार, विकास वैष्णव,मोहित बंसल,गिरिराज अग्रवाल आदि उपस्थित थे । ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रीको में बिजली कटौती आज से ही शुरु

फतहनगर । रिको में विद्युत कटौती आज शाम से आगामी आदेश तक जारी रहेगी । फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान के अनुसार कटौती 2 चरणों में होगी । रोटम फीडर में 6PM से 8 PM खाद फैक्ट्री में 8PMसे 10PM

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने जयपुर में जल जीवन मिशन की बैठक में लिया भाग

चित्तौड़गढ़।  चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज जयपुर में राजस्थान में जल जीवन मिशन की क्रियान्यविति को लेकर आयोजित कि गयी समिक्षा बैठक में भाग लिया। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुयी बैठक में राजस्थान से केन्द्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी व राजस्थान के सभी सांसद एवं जल जीवन मिशन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद जोशी ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जिन गांवों को अब तक इसमें नही जोड़ा गया हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव लेकर जल जीवन मिशन में जोड़े जाने की मांग की तथा चम्बल का पानी चित्तौड़गढ़ जिले को मिले, जाखम का पानी प्रतापगढ़ जिले को मिले तथा माही, देवास एवं मानसी का पानी भी उदयपुर तथा चित्तौड़गढ़ जिले निवासियों को प्रदान करवाये जाने का विषय रखा। इसके साथ ही उदयपुर जिले की मावली एवं वल्लभनगर ...

Read More
मावली

बिजली कटौती के खिलाफ मावली में भाजपाईयों ने दिया ज्ञापन

मावली/ प्रदीप वैष्णव । सरकार द्वारा अनियमित बिजली कटौती के विरुद्ध सरकार के खिलाफ भाजपा मावली मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सहायक अभियंता मावली को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के अनुसार भाजपा द्वारा मांग की गई कि क्षेत्र में विधुत कटौती को रोका जाए और पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में कक्षा 5 कक्षा 8 वी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और अनियमित बिजली कटौती से पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।पानी की सप्लाई नही मिल पा रही है बिजली के अभाव में क्योंकि पानी की सप्लाई ओर बिजली कटौती का समय एक सा है।मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने बताया कि ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे है।गर्मी के दिन है और क्षेत्र में मछरों की बहुतायत है ऐसे में बिजली के अभाव में कैसे रहा जाए। भाजपा मावली मण्डल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर स्थित न्यायालयों पर बैचांे का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण रखे जा सकते हैं। इनमें प्री-लिटिगेशन प्रकरण में धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित (अशमनीय के अलावा प्रकरण), भरण-पोषण से संबंधित प्रकरण, राजस्व विवाद, पैमाइश एवं डिवीजन ऑफ होल्डिंग सहित, सिविल विवाद, सर्विस मैटर्स, उपभोक्ता विवाद, अन्य राजीनामा योग्य विवाद (जो अन्य अधिकरणों/आयोगों/मंचो/आथॉरिटी/प्राधिकारियों के क्षेत्राधिकार संबंध...

Read More
उदयपुर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कहा – जो योजना जिसके लिए बनी है, उस तक पहुंचे, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें

उदयपुर । प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने कहा है कि समस्त विभागीय अधिकारी यह ध्यान में रखें कि जो योजना जिसके लिए बनी है, वह उस तक हर हाल में पहुंचे तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी स्तर पर न होने पाए तभी हम सर्वतोमुखी विकास का सरकार का संकल्प साकार कर पाएंगे। केबिनेट मंत्री मीणा बुधवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़े विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा, ऐसे में ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जावें। इस मौके उन्होंने अधिकारियों से जलग्रहण, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली कटौती ने किया बेहाल, फतहनगर में दिन में भी जलती है स्ट्रीट लाइटें

फतहनगर। प्रदेश में बिजली का संकट लोगों को परेशान कर रहा है। दिन तो दिन रात के समय बिजली का गुल होना पालिका क्षेत्र के लोगों को खूब अखर रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग कई तरह के चार्ज लाद कर उनसे बिजली खर्च वसूल कर रहा है। गांवों के मुकाबले विभाग उनसे प्रति यूनिट अधिक राशि भी वसूल कर रहा है। ऐसे में बिजली विभाग का दायित्व बनता है कि कैसे भी करके गमी के दिनों में पूरी बिजली दें। बिजली की कटौती ने आम जन जीवन को खासा प्रभावित किया है। वार्ड 15 में नाकोड़ा नगर के लोग तो न्यून वॉल्टेज के साथ-साथ बिजली कटौती का दंश भी भोग रहे हैं। कटौती एवं न्यून वॉल्टेज के कारण यहां के लोगों को पीने के पानी के भी लाले पड़ गए हैं। घरों में बोरवेल की मोटरें नहीं उठती। ऐसे में पानी का प्रबन्ध करना यहां के निवासियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। एक तरफ बिजली की कटौती तो दूसरी तरफ बिजली का अपव्यय भी खूब देखने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लोग ले रहे लाभ

फतहनगर । विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ श्री हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के दौरान तीसरे दिन कथावचक पं. श्री माणकचंद मेनारिया द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी गयी । आज तीसरे दिन की कथा में पांडवों के स्वर्गारोहण, राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि श्राप , ब्रह्मा वराह अवतार, कपिल अवतार, भक्त ध्रुव कथा, ऋषभदेव अवतार एवं जड़ भरत की कथा के साथ विश्राम दिया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आपने कहा कि भाव या कुभाव से लिया गया नाम भी कल्याण कारी है। हनुमानजी द्वारा नाम स्मरण करने वालों की रक्षा का सुंदर वर्णन किया गया।  

Read More
फतहनगर - सनवाड

पार्षद सुनील मून्दड़ा ने एस.एस.कम्प्यूटर एकेडमी पर निःशुल्क महिला बैच का किया शुभारंभ

फतहनगर। एस.एस.कम्प्यूटर एकेडमी पर राजस्थान सरकार व महिला बाल विकास के माध्यम से आरकेसीएल के ज्ञान केन्द्र पर महिलाओं को आरएससीआइईटी कोर्स निःशुल्क करवाया जा रहा है। इस बैंच का उद्घाटन एस.एस कम्प्यूटर एकेडमी पर पालिका पार्षद सुनील मून्दड़ा द्वारा किया गया। निदेशक सुनिल कोठारी व निदेशिका सुनिता कोठारी ने संयुक्त बयान में बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 03 माह तक निःशुल्क कोर्स करवाया जायेगा तथा 01 घण्टा प्रेक्ट्रिकल और 01 घण्टा थ्योरी कक्षा रहेगी तथा कोर्स की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा गया कि किसी भी सरकारी भर्ती में यह कोर्स अनिवार्य है एवं आपको कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद चाहीए तो हम हमेशा आपके साथ है। विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबे पार्षद मून्दड़ा के हाथों से प्रदान की गई। श्रीमती सुनिता के द्वारा बताया गया कि पिछले बैच मे ंभी महिलाओ ने मावली तहसील में सबसे अधिक...

Read More
उदयपुर

परशुराम मूर्ति स्थल पार्क की दुर्दशा सुधारने की मांग

उदयपुर ।  विप्र फाउंडेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित श्रीमद् वल्लभाचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर नंबर 11 उदयपुर में भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। उक्त पार्क में जहां गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं वहीं दूसरी ओर प्रतिमा के सम्मुख मिट्टी की गाड़ी खाली की हुई है ।बाउंड्री वालों पर रंग रोगन नहीं है दीवारे टूटी पड़ी है। लाइटें बंद पड़ी है और रात को असामाजिक तत्व वहां बैठकर शराब सेवन करते है। गार्डन की घास भी बड़ी हो गई है पेड़ पौधे सूख रहे हैं। विप्र फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल जब उक्त पार्क का निरीक्षण करने गया तब पार्क की दुर्दशा देख नगर निगम के प्रति भयंकर रोष प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में श्री श्याम सुंदर मोड, श्री गोविंद पालीवाल, श्री हरीश आर्य, श्री ओमप्रकाश नंदवाना, त्रिभुवन नाथ व्यास ,भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।     ...

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तोड़गढ़ का इतिहास

- श्रीकृष्ण जुगनू - एक ऐसा दुर्ग जिसके नाम का जयकारा लगाया जाता है : जय चित्तौड़! गढ़ नाम आते ही चित्तौड़ का स्मरण होता है! वीरों और वीरांगनाओं ने यहां जैसे आदर्श रचे, वे चित्र और विचित्र हैं। "शिवपुराण" में इस के लिए कहा गया है कि यह कैसा विचित्र दुर्ग है जहां स्त्रियां अग्नि स्नान करती हैं! अचरच की बात है ! यहां का अधिकांश घटनाक्रम अभिलेखों में मिल जाता है, कहीं अटकल लगाने की जरूरत नहीं। यहां लगभग सौ अभिलेख हैं, इतने ही स्मारक और जलस्रोत! कहने के लिए करोड़ों कंठ, सुनने के लिए सहस्रों कान, देखने के लिए अनंत आंखें... हाल के कवियों ने तीर्थराज कहा, कल के कवियों ने क्षितितल का मुकुट माना! संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश ही नहीं, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन जैसी अनेक भाषाओं में चित्तौड़ के विषय में लिखा गया है। मेरी प्रिय जन्मभूमि! इतना लगाव है कि मुझे समझ में आता है कि क्यों वीरों ने...

Read More
उदयपुर

मिड-डे-मिल में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने पर कलक्टर ने जताई नाराजगी कहा-असंवैधानिक कार्य करवाने पर होगी सख्त कार्यवाही

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में मिड-डे-मिल कार्यक्रम के तहत कतिपय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के अनुचित सहयोग लेने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्थाप्रधानों और मिड-डे-मिल प्रभारियों को चेतावनी जारी की है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा ने बताया कि कुछ विद्यालयों में पोषाहार तैयारी, वितरण व अन्य कार्यों में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने की शिकायतें प्राप्त हुई है। इस संबंध में कलक्टर की सख्त हिदायत के बाद विद्यालयों को विद्यार्थियों का सहयोग नहीं लेने के निर्देश दिए है और कहा है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मिड-डे-मिल के कार्यों के संपादन में विद्यार्थियों का सहयोग लेना असंवैधानिक है। आमेटा ने बताया कि सभी पीईईओ व प्रधानाध्यापकों को ऐसे अनुचित कार्य छात्र-छात्राओं से न करवाने एवं समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। साथ ही यह भी स...

Read More
देश प्रदेश

गैंगरेप-मर्डर की घटना का खुलासा : दौसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 12 घंटे में महिला की लाश बरामद कर दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार समेत किया गिरफ्तार

जयपुर। दौसा में महिला से गैंगरेप के बाद मर्डर की घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर गांव सिसोदिया थाना रामगढ़ पचवारा निवासी दो आरोपियों कालूराम मीना पुत्र जवान राम (23) तथा संजू मीना पुत्र फूलचंद (18) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इटियॉस कार बरामद कर ली है।      अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम एक 35 वर्षीय महिला के परिजनों ने थाना रामगढ़ पचवारा में एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसकी भतीजी अपने ससुराल जयपुर से उनके गांव के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने पर&nbs...

Read More
मावली

लदानी के मालामंगरा चरनोट क्षैत्र में लगी आग

लदानी। दोपहर बाद अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अपने साथ पानी के बर्तन लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े। पानी के टेंकर का भी उपयोग किया गया। नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सुखी लकड़ी व सुखी घास जलने के साथ पेड़ पौधों का भी नुकसान हुआ। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जैन भागवती दीक्षाः फतहनगर में जैन समाज ने मुमुक्षु विनय भण्डारी का किया बहुमान

फतहनगर। थामला में आगामी 3 मई को जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु विनय भण्डारी के लिए मंगलवार को फतहनगर में चौबीसी का आयोजन किया गया। साधना सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में गोद भराई एवं मुमुक्षु का बहुमान किया गया। इस अवसर पर मुमुक्षु के माता-पिता रेखा-बुद्धराज भण्डारी का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन, पारसमल बापना,देवीलाल खेरोदिया,रमेश मारू,डालचंद सहलोत,प्रभुलाल बोहरा, सुरेशचन्द्र सिसोदिया,विमल गड़ोलिया,गजेन्द्र तलेसरा,राजमल बापना,विशाल सामोता,महेन्द्र पीपाड़ा समेत समाजजन उपस्थित थे। ...

Read More
उदयपुर

फास्टर का संवाद प्रशासन सेः जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर दिया जोर

उदयपुर। जिला प्रशासन एवं राजस्थान पत्रिका के साथ स्वयंसेवी संस्था के संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन फास्टर ने ग्रामीण को समस्या का संवाद कार्यक्रम अपने विचार रखे। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने सरकार ये संवाद में जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर जोर दिया ताकि आम गरीब को सुविधा का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत द्वारा आबादी क्षेत्र के पट्टे को ऑनलाइन करने की मांग की। जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण चेतना रथ यात्रा मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करना। सीएसआर फंड स्थानीय स्तर पर लगाना, इसलिए जिला पर्यावरण समिति को नोडल एजेंसी नियुक्त की जाए। प्लास्टिक कैरी एक एक ज्वलंत समस्या का निराकरण पुर्व स्थाई व्यवस्था कर पॉलिथीन निर्माण के प्लांट पर रोक लगाया जाए। नवीन शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा के तहत कक्षा आठ से एक ऐच्छिक विषय के रूप में चालु करें ताकि स्नातक तक अपना स्वयं का उ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा से हुआ कथा का शुभारंभ

फतहनगर। विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ फतहनगर की नानेश कॉलोनी में श्री बालाजी मित्र मंडल, आजाद मित्र मंडल एवं समस्त नगर वासियों द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा से हुआ। श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा शाम 06.00 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में श्रीभागवत महा पुराण को भक्त बारी बारी से सिर पर धारण किये चल रहे थे। सभी शुभ्र वस्त्रों एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों में चल रही थी। 61 कलश धारी महिलाओं के साथ सैंकड़ो लोग ढ़ोल के साथ नाचते चल रहे थे। कथा प्रवक्ता पं. माणकचंद मेनारिया खुली जीप में विराजित थे। साथ ही श्री बाल हनुमान का स्वरूप भी सभी के मन को मोह रहा था। पहले दिन की कथा में भागवत महात्म्य पर कहा कि नेमिसारण्य में कलियुग के प्रभाव नहीं होता है। अतः वही...

Read More
मावली

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का मावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मावली 25 अप्रेल सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का युवा मोर्चा मावली मण्डल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही नव नियुक्त भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान का भी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में ओर बेरोजगारी भते की मांग को लेकर युवा मोर्चा मण्डल मावली का हस्ताक्षर अभियान हुआ। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि अभियान की शरुआत प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जी शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप शर्मा,देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ,मावली पुर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,युवा मोर्चा देहात महामन्त्री यश पुरोहित ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...

Read More
मावली

ईंटाली में सोना लेब का हुआ शुभारंभ

ईंटाली(मधुसूदन पारीक ) ।  इंटाली में रविवार को उदयपुर की सोना लेब की नई ब्रांच का शुभारंभ किया गया । इस ब्रांच में सभी तरह की जांचों की सुविधा एवं संपूर्ण बॉडी प्रोफाइल जांचें होगी । सेंटर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, इंटाली चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मनीष कुमार , जगदीश चंद्र मूंदड़ा, डॉक्टर अनिल , डॉक्टर आरके गोयल , अशोक कुमार अग्रवाल मधुसूदन पारीक गुलाबचंद सेठिया शुभम अग्रवाल ओंकरलाल पीपाड़ा शंभू राम पुष्करणा तुलसीराम जनवा देवी लाल पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे सेंटर पर अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कंप्यूटर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी सोनालेब की अन्य शाखाएं उदयपुर डबोक गोगुंदा व फतेह नगर में स्थित है इंटाली निवासियों को अब नहीं जाना पड़ेगा फतहनगर भिंडर उदयपुर सभी तरह की जांचों की सुविधा इंटाली में ही उपलब्ध होगी लैब संचालक पुष्कर लाल सभी अतिथियों का स्वागत किया...

Read More