उदयपुर

दाजी के आह्वान पर सुखाड़िया व जनजाति विश्वविद्यालय शुरू करेंगे ध्यान के कोर्स

उदयपुर।श्रीराम चंद्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व प्रसिद्ध ध्यान प्रशिक्षक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ की उदयपुर यात्रा इस अंचल के युवाओं के लिए सौगात लाई है। दाजी के आह्वान पर उदयपुर संभाग के दो विश्वविद्यालयों में ध्यान, योग व रिलैक्सेशन के लिए एड ऑन कोर्स प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। दाजी द्वारा मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुए ध्यान सत्रों में भाग लेने पहुंचे सुखाडि़या विश्वविद्यालय व गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी से चर्चा दौरान दाजी ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने व तनाव मुक्ति की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया तो त्रिवेदी ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों में करीब 4 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं ऐसे में इनके लिए ध्यान, योग और रिलैक्सेशन का कोई कोर्स प्रारंभ किया ...

Read More
उदयपुर

एडीजे शर्मा ने सुबह जल्दी देखी श्री नीमच माता शक्तिपीठ की व्यवस्थाएं

उदयपुर। एडीजे कुलदीप शर्मा ने प्रातः पांच बजे श्री नीमच माताजी शक्तिपीठ पहुंच श्री नीमच महाराणी का आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात ब्रह्ममुहूर्त की आरती में उपस्थित हुए। श्री शक्तिपीठ देवालय विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीलाल गमेती ने एडीजे शर्मा को तिलक लगा मातारानी की चुनड़ी भेंट की। एडीजे शर्मा द्वारा मंदिर की व्यवस्थाओं को सराहा गया। देवस्थान विभाग के कर्मचारी नदारद होने से एडीजे शर्मा ने नाराजगी जताई,साथ ही मंदिर परिसर जीर्ण शीर्ण अवस्था मे होने एवं देवस्थान विभाग द्वारा मरम्मत कार्य नहीं कराने को लेकर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। भविष्य के परम्परागत गादीदार प्रकाश गमेती ने मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। निजी सहायक भरत कुमार पूर्बिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ...

Read More
उदयपुर

एसडीएम गिर्वा के जन्मदिन पर शेल्टर होम के बालको ने किया विशेष भोजन

उदयपुर। एसडीएम गिर्वा सलोनी खेमका द्वारा अपने जन्मदिन पर सीओ जिला परिषद मयंक मनीष की उपस्थिति में लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु नाश्ता पैकेट संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को भेंट किए। संस्थान निदेशक पूर्बिया ने बताया कि होम में बालको को विशेष भोजन कराया जाएगा एवं बालको द्वारा अपने हाथों से केक बनाया जाएगा। साथ ही मावली उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी का जन्मदिन होने से बालको द्वारा उनको भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया संग निराश्रित बालको ने नृत्य में ठुमके भी लगाए। ...

Read More
उदयपुर

ऑंनलाईन एपीएआर में उदयपुर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर

उदयपुर। ऑनलाईन एपीआर में उदयपुर जिला राज्य स्तर पर हपले पायदान पर पहुंच गया है। 96.87 प्रतिशत कार्मिकों ने एपीएआर सबमिट कार्य पूर्ण किया। प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा 79.73 प्रतिशत एवं समीक्षक अधिकारी द्वारा 41.94 प्रतिशत एपीएआर एप्रुव का कार्य सम्पन्न हो गया। संयुक्त निदेशक उदयपुर संभाग श्रीमती एंन्जिलिका पलात ने शेष रहे एपीएआर कार्य को 30 सितम्बर 2022 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु कार्मिको/अधिकारियों को निर्देशित किया है। इससे एसीपी एवं डीपीसी कार्य में गति मिलेगी। शिक्षा विभाग में वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन 29 अगस्त से ऑनलाईन कार्य प्रांरभ किया जो अनवरत जारी है। अब तक तीन लाख तीन हजार से अधिक लोकसेवक अपनी एपीएआर ऑनलाईन सबमिट कर चूके है। जिसमें उदयपुर जिले में कार्यरत कार्मिकों ने सर्वाधिक 93 प्रतिशत कार्मिकों ने एपीएआर सबमिट कार्य पूर्ण कर लिया । उदयपुर जिले का एपीएआर मॉनेटरिग का ...

Read More
उदयपुर

समाज में शक्ति और एकता के संचार का माध्यम है पथ संचलनः आनंद प्रताप सिंह

संघ का अनुशासन सभी के लिए प्रेरणा स्रोतः लक्ष्यराज सिंह उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संचलन सामाजिक एकता के साथ समाज में शक्ति के संचार का माध्यम है। यह बात संघ के विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह ने रविवार को यहां शहर के समीप कानपुर में पथ संचलन के पश्चात स्वयंसेवकों और उपस्थित समाज जनों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हिन्दू समाज के प्रत्येक घटक को संगठित करने के उद्देश्य से हुई। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक सामाजिक समरसता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। संघ में सभी स्वयंसेवक हैं और संघ का उद्देश्य व्यक्ति व्यक्ति में राष्ट्र चेतना जगाना है। कार्यक्रम में मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि संघ का अनुशासन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। संघ की कार्यपद्धति सभी को संस्कारित और अनुशासित बनाती है। संघ का स्वयंसेवक समाज में उसके व्यवहार से संघ क...

Read More
उदयपुर

जिला मुख्यालय पर होगा राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का शैक्षिक सम्मेलन

उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का शैक्षिक सम्मेलन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं मुख्यालय उदयपुर पर मंगलवार को होगा। प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा मुख्य अतिथि होंगे जबकि पूर्व विधायक एवं प्रधान मावली पुष्करलाल डांगी अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि अंजलिका पलात उपस्थित होंगे। ...

Read More
उदयपुर

अग्रसेन जयन्ति पर्व पर होगा, अग्र महा संगम-महा महोत्सव

उत्साह है चरम पर दोपहर 4 बजे टाउन हॉल से षाही लवाजमे के साथ निकलेगी भव्य षोभायात्रा कुलदेवी माँ आद्य लक्ष्मी रथ संग भगवान अग्रसेन करेंगे नगर भ्रमण हवन-पूजन-महाआरती, झण्डारोहण से होगा आगाज़-रक्तदान महादान का लगेगा केम्प षोभायात्रा-अग्रधर्म महा समा-सांस्कृतिक संध्या-अग्र वात्सल्य महाभोज 6 चरणों में दिनभर होंगे उत्सव-अग्र चैम्पियन ऑफ चैम्पियन करेंगे उम्दा नृत्य उदयपुर, 25 सितम्बर। सुर्यवंषी-रघुकुल वंष की 38वीं पीढ़ी के महाभारत के बाल महायोद्धा कलयुग के अवतारी-लक्ष्मी उपासक-इन्द्र अभिमान मर्दनकर्ता भगवान श्री अग्रसेन छत्रपति महाराजाधिराज की 5146वीं ज्ञात अवतरण जयन्ति आज 26 सितम्बर सोमवार को प्रातःकाल 8 बजे अग्रसेन भवन में हवन पूजन ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हो छः चरणों में देर रात तक चलेगी। प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि आज सोमवार को सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे अग्रवाल भवन सुरजपोल में आद्यल...

Read More
उदयपुर

शंकरलाल जाट श्री वीर तेजा वेलफेयर फाउंडेशन के उदयपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। राजस्थान के जाट समाज के सरकारी कर्मचारियों,अधिकारियों के संगठन श्री वीर तेजा वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश जाट ने शिक्षा विभाग में कार्यरत शंकरलाल जाट, लदाना को संगठन के उदयपुर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के संस्थापक सुनील चौधरी ने भी जाट की नियुक्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। जाट वर्तमान में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला उपाध्यक्ष सहित युवा जाट महासभा मावली के संगठन मंत्री का दायित्व निर्वहन करते हुए कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। समाज एवं विभाग में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें यह दायित्व प्रदान करते हुए जिले में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी प्रदान की गई हैं। जाट की नियुक्ति पर समाजजनों एवं शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ प्रेषित की हैं। ...

Read More
उदयपुर

गोगुन्दा राजकीय महाविद्यालय में नए संकाय शुरू करने का विचार नहींः शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में गोगुन्दा स्थित राजकीय महाविद्यालय में अन्य संकाय खोले जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि गोगुन्दा क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान पढ़ने वाले बच्चों की संख्या काफी कम है और आने वाले समय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर गुणावगुण के आधार पर नए संकाय खोलने पर विचार किया जाएगा। डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न का उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की ओर से जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में गोगुंदा स्थित राजकीय महाविद्यालय में 544 बच्चे पढ़ रहे हैं। इस महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिन्दी साहित्य, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनैतिक विज्ञान और संस्कृत विषय चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोगुन्दा के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय...

Read More
उदयपुर

उदयपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लगेंगे पंख,सांसद जोशी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की तथा उदयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा की जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही उदयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रारंभ किए जाने हेतु आश्वस्त किया। यह जानकारी देते हुए सांसद सी.पी.जोशी ने बताया कि उदयपुर जो कि पर्यटन ,व्यापार शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, उद्योगों व खनिजों के कारण विश्व में ख्याति प्राप्त है इसके साथ ही वैश्विक पटल पर प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन है। यहां से विश्व के विभिन्न देशों से अनेकों पर्यटकों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों ,राजनयिकों व कामगार लोगों का आना जाना लगा रहता है। उदयपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ होने के कारण इन सब को सीधे ही उदयपुर के लिए उड़ान मिल पाएगी। इन्हीं कारणों से उदयपुर के लिए अंतर...

Read More
उदयपुर

श्री वीतराग विज्ञान जैन पाठशाला का 20वा वार्षिकोत्सव संपन्न

उदयपुर.  हिरण मगरी सेक्टर 3 में स्थित नेमिनाथ जैन कॉलोनी श्री वीतराग विज्ञान जैन पाठशाला का 20 वां वार्षिकोत्सव अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ व पाठशाला गौरव सम्मान देकर संपन्न हुआ | इस अवसर परअ.भा. जैन युवा फेडरेशन द्वारा जिनेंद्र भक्ति का आयोजन किया गया | प्रवचन डॉक्टर डाॅ. महावीर प्रसाद शास्त्री द्वारा" देह और आत्मा के भेद विज्ञान" पर किया गया| तत्पश्चात पाठशाला के छात्र स्वभाव ने मंगलाचरण व विहाना ने नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शांतिनाथ दिगंबर खंडेलवाल मंदिर के अध्यक्ष श्री दिनेश जी सोनी , कार्यक्रम के अध्यक्ष शाश्वतधाम के उपाध्यक्ष राजकुमार जैन दर्शनाचार्य , विशेष अतिथि अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जिनेंद्र शास्त्री, समाज अध्यक्ष योगेश अखावत, वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य पंडित खेमचंद जैनदर्शानाचार्य, भावेश ...

Read More
उदयपुर

आई जी नागर ने शेल्टर होम के स्थापना दिवस पर बैनर का किया अनावरण

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया की उपस्थिति में आई जी उदयपुर रेंज प्रफुल्ल नागर द्वारा बैनर का अनावरण किया गया। आईजी प्रफुल्ल नागर ने संस्थान निदेशक पूर्बिया को बधाई देते हुए कहा कि वे सरकार से बिना अनुदान मिले अच्छा कार्य कर रहे है जो सराहनीय है। संस्थान निदेशक पूर्बिया द्वारा आईजी को संस्थान कार्यक्रम की जानकारी दी गई। एएसपी सीआईडी गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने भी बैनर का अवलोकन कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर बलराम मीणा द्वारा भी बैनर का अवलोकन कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संतोष परमार को निराश्रित बालको के सहयोग हेतु भामाशाह सम्मान से प्रशस्ति पत्र भेंटकर नवाजा गया। ...

Read More
उदयपुर

कटारिया ने किया जिला प्रमुख के नवीनीकृत कक्ष का लोकार्पण

उदयपुर 13 अगस्त। जिला परिषद में जिला प्रमुख के नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण गुलाब चन्द कटारिया नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा द्वारा बाबुलाल खराडी विधायक झाडोल, फुल सिंह मीणा विधायक उदयपुर ग्रामीण एवं जिला कलक्टर तारा चन्द मीणा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता कुंवर पंवार जिला प्रमुख द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्ति लाल चपलोत, रविन्द्र श्रीमाली, चन्द्र गुप्त सिंह, प्रमोद सामर, भंवर सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष शांतिलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख गजपाल सिह राठौड, दली चन्द डांगी पूर्व विधायक, हिम्मत सिंह झाला दीपक शर्मा, पुष्कर तेली, उप जिला प्रमुख श्रीमती किरण जैन सहित जिला परिषद सदस्य व अन्य उपस्थित रहे। ...

Read More
उदयपुर

आजादी के अमृत महोत्सव में बिखरी देशभक्ति गीतों की स्वर लहरिया

तिरंगी आभा से सुशोभित दिखा रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड* *हजारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में गाया - झंडा ऊंचा रहे हमारा उदयपुर 12 अगस्त।  स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान शुक्रवार को सामूहिक देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर के जिला मुख्यालय पर आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का साक्षी बना रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड। तिरंगी आभा से सुशोभित इस मैदान में हजारों युवाओं ने एक सुर में 16 मिनट की अवधि में विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनूठा परिचय दिया। देशभक्ति गीत गायन का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुआ इसके बाद सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, विजय विश्व तिरंगा प्यारा-झण्डा ऊंचा रहे हमारा और रा...

Read More
उदयपुर

अब जन आधार में सामान्य जानकारी में हो सकेगा परिवर्तन

उदयपुर। आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए जन आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग और परिवार की श्रेणी, जाति में परिवर्तन के लिए आयोजना विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गये है। मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने इसके लिये जिला कलेक्टर एवं जिला जन आधार योजना अधिकारी को अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है। आवेदक को अपने नाम, जन्मतिथि, लिंग और परिवार की श्रेणी जाति में एक से अधिक, बार परिवर्तन की आवश्यकता हो उसे अद्यतन संबंधी आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि व आयु परिवर्तन हेतु जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान कार्ड, पैन कार्ड एवं नाम सत्यापन हेतु फोटो पहचान कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान कार्ड, बैंक, डाकघर की पासबुक आदि वांछित दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। यह रहेगी प्रक्रिया आवेदक द्वारा स्वयं की एसएसओ आईडी एवं ई-मित्र के माध्यम से संशोध...

Read More
उदयपुर

जि़ले की 9 केजीबीवी के संस्था प्रधानों को मिले निःशुल्क प्रोजेक्टर

उदयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की सहयोगी संस्था रामकृष्ण परहंस मिशन द्वारा जागरूक नागरिक कार्यक्रम के तहत जि़ले की 9 केजीबीवी के संस्था प्रधानों को निःशुल्क प्रोजेक्टर प्रदान किये गए। प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी त्रिभुवन चौबीसा ने बताया कि इन प्रोजेक्टर्स में संस्था द्वारा नैतिक मूल्यों से संबंधित अध्याय प्री लोड कर दिए गए है, साथ ही एक पर्दा भी प्रदान किया गया है। इन प्रोजेक्टर की सहायता से जि़ले के गिर्वा, सेमारी, सायरा, सलूंबर, खेरवाड़ा, कोटड़ा, भींडर, मावली तथा झाडोल ब्लॉक में स्थापित केजीबीवी में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं को लाभान्वित किया सकेगा। प्रोजेक्टर की खास विशेषता यह है कि इन्हें मोबाइल के माध्यम से भी ऑपरेट किया जा सकेगा जिससे पाठ्यक्रम से संबंधित इ कंटेंट का उपयोग भी अध्यापन में हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि यह प्रोजेक्टर बुधवार को जयपुर में आयोजित समारोह में शिक्षा मं...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 को

उदयपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 अगस्त की सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को तय समयावधि में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपने विभाग से संबंधित परिवादों की प्रगति के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिला मुख्यालय पर 12 को मनाया जाएगा हर घर तिरंगा महोत्सव, जिलेभर से 10 हजार विद्यार्थी लेंगे भाग

उदयपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में उदयपुर जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा महोत्सव रेलवे ट्रेनिंग मैदान पर मनाया जाएगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि इस आयोजन के तहत 11 अगस्त को छात्र-छात्राओं द्वारा रिहर्सल तथा 12 अगस्त को सुबह 10 बजे जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। ...

Read More
उदयपुर

सलूंबर हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

उदयपुर / विश्व आदिवासी दिवस पर सलूंबर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने संवेदना जताते हुए आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं सलूंबर हादसे में दो मृतकों व एक गंभीर घायल के संबंध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को अवगत कराया तो मुख्यमंत्री ने इसे दुखद घटना बताते हुए हादसे पर संवेदना जताई है और जिला कलेक्टर को मृतकों के आश्रितों को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री का भींडर दौराः मुख्यमंत्री ने 22.23 करोड़ रूपये के चार विकास कार्यों का किया शिलान्यास

भींडर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है। आज जिसके पास ज्ञान है, वह प्रगति कर रहा है। इसीलिए राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में नए राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा प्रोफेशनल कोर्स के विभिन्न संस्थान खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में उदयपुर के वल्लभनगर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास जल्द तैयार हो जाएंगे। साथ ही यहां 2 महाविद्यालय भी जल्द शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विस्तार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। श्री गहलोत मंगलवार को उदयपुर के भींडर में श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय भींडर, राजकीय महाविद्यालय कुरावड़...

Read More