उदयपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर गरणवास में हुआ आदिवासी सम्मेलन,एडीजे बोले वे जनजाति की बेटियों के साथ,उत्कृष्ट सेवा के लिए पूर्बिया सम्मानित

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी बीटी कॉटन के निराश्रित बाल श्रमिकों को सराहनीय सेवा देने बाबत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा, तहसीलदार झाड़ोल फूलाराम,नायब तहसीलदार रामसिंह व आदिवासी समाज के मौतबीर जनों की उपस्थिति में आदिवासी विकास रत्न सम्मान से नवाजा गया। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी विकास रथ का शुभारंभ एडीजे कुलदीप शर्मा ने हस्ताक्षर अभियान के बैनर तले हस्ताक्षर कर किया। उसके पश्चात एडीजे कुलदीप शर्मा ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ फीता काटकर किया। फिर डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। सम्मेलन में एडीजे शर्मा ने बताया कि जनजाति की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। जिला विधिक से...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में कोरोना आज फिर परवान पर, 72नए रोगी सामने आए

उदयपुर. उदयपुर जिले में कोरोना धीरे  धीरे अपने पैर पसार रहा है.  सोमवार को 60 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज मंगलवार को एक दर्जन का इजाफा हो कर पॉजिटिव का आंकड़ा 72 पहुंच गया. इसमें 50 रोगी शहरी क्षेत्र के हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 22 रोगी शामिल है. शहरी एवं ग्रामीण दोनों में 48 रोगी नए हैं.  चार कोरोनावारियर्स  भी इसकी चपेट में आए हैं.

Read More
उदयपुर

सावधान! उदयपुर जिल में कोरोना बढ़ रहा है

उदयपुर। कोरोना के ताण्डव को याद करते ही जेहन में मौतों का वो मंजर याद आ जाता है जब शमशान में अनवरत लाशें जला करती थी। अब एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उदयपुर में धीरे-धीरे केसों में इजाफा देखा जा रहा है। सोमवार को चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 932 में से 60 मरीज पॉजीटिव मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र से सर्वाधिक 56 मरीज हैं। 37 नए केस हैं जबकि नजदीकी सम्पर्क वाले 18,एक कोरोना वॉरियर्स एवं 4 केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं। ...

Read More
उदयपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे विविध आयोजन

उदयपुर । विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिले मे ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर उल्लासपूर्वक एवं त्योहार के रूप मे किये जाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने बताया कि समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित जिला स्तर पर गांधी ग्राउंड में प्रातः 7:30 बजे से जनजाति छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें तीरंदाजी, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात् जनजाति कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया जाएगा। जिनमें अम्बासा से कथौडी जनजाति कलाकार दल मावलिया नृत्य, गांव कविता से गवरी नृत्य, गोगुंदा का गैर नृत्य, खेरवाड़ा का जनजाति सांस्कृतिक दल का विवाह नृत्य तथा आ...

Read More
उदयपुर

मंत्री रामलाल जाट ने लम्पी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के दिए निर्देश,ग्राम सभाओं में विशेष रूप से पशुपालकों को जागरूक करें :जाट

उदयपुर। लम्पी रोग की रोकथाम के लिए सरकार दिन-रात एक कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार रात्रि नौ बजे सर्किट हाउस में जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पशुपालन विभाग और कृष विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर लम्पी रोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत समिति की बैठकों और ग्राम सभाओं में प्रभावी रूप से समस्त जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, उप सरपंचों, वार्ड पंचों, किसानों, समाजसेवियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को लम्पी रोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। मंत्री जाट ने इससे सम्बंधित पम्पलेट प्रकाशित कर जिलेभर में वितरित करने हेतु निर्देशित किया। कोरोना के अनुभवों से लें सीख :जाट मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि हमें इस रोग की रोकथाम के लिए भी कोरोना के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बीमार पशुओं को आवश्यक रूप से स्वस्थ प...

Read More
उदयपुर

जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। 11 जुलाई को प्रार्थी कल्याण सिंह निवासी मजावड़ा का कुवारी माइंस के पास से अपहरण कर पुरानी रंजिश को लेकर थाना डबोक का हिस्टरी शीटर और हार्डकोर अपराधी करण सिंह पिता पन्ने सिंह निवासी मंदेरिया और थाना नाई का हिस्टरीशीटर और हार्डकोर अपराधी दिलीप नाथ पिता नारायण नाथ निवासी सीसारमा सहित उनके साथियों द्वारा पाडू माता की तरफ सुनसान स्थान पर ले जाकर जानलेवा हमला किया गया जिस पर अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी दिलीप नाथ और उसके साथ नरेश पालीवाल पिता भवानी शंकर पालीवाल निवासी सज्जननगर और गजेन्द्र चौधरी पिता लक्ष्मीलाल चौधरी निवासी कालीभीत हाल अम्बामाता मंदिर के पास को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं एवं अन्य आरोपियों करण सिंह और उसके साथियों की तलाश कर गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं। ...

Read More
उदयपुर

विद्युत केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। 4 अगस्त की रात अर्चना अगरबत्ती फर्म डबोक परिसर में अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर ट्यूबवेल विद्युत मोटर की केबल काट कर चोरी होने पर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा टीम बना कर गहन प्रयास कर मुस्तबा राजेंद्र पिता गणेश कालबेलिया निवासी उमरड़ा थाना हिरन मगरी और जुगनू पिता खुमान कालबेलिया निवासी धूनीमाता थाना डबोक को डिटेंन कर गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही से अपराध में संलिप्त कार सहित माल विद्युत केबल जब्त की गई। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। ...

Read More
उदयपुर

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर। जिले में पुलिस द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी रूप से कार्रवाई की जा रही है। एसपी विकास शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी ग्रामीण मुकेश सांखला और उपाधीक्षक कैलाश कँवर राठौड़ के निर्देशन में डबोक थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास द्वारा टीम का गठन कर अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए राजी का गुडा में एक जेसीबी मशीन, एक ट्रेक्टर, एक कम्प्रेसर मशीन को जब्त किया गया। इन वाहनों के चालक, मालिक एवं अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है एवं अग्रिम अनुसन्धान और कार्रवाई जारी है। ...

Read More
उदयपुर

सज्जनगढ़ अभयारण्य एवं जैविक उद्यान 8 को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे

उदयपुर, 6 अगस्त/शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ व जैविक उद्यान मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सोमवार 8 अगस्त को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ के मानसून पैलेस के निकट स्थित मजार पर जायरिन का जियारत हेतु आना-जाना लगा रहेगा, इसके चलते व्यवस्था बनाये रखने के कारण यहां सोमवार को पर्यटकों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध रहेगा। ...

Read More
उदयपुर

राजस्थान राज्य सूचना आयोग की पहल से अपीलार्थियों को मिली राहत,चार विशेष अदालतों में एक ही दिन में 237 में से 234 द्वितीय अपीलें देय सूचना देकर निस्तारित

उदयपुर 6 अगस्त। राजस्थान राज्य सूचना आयोग लंबित अपीलों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता लंबित मामलों को लेकर बेहद गंभीर हैं एवं इसके लिए अब विशेष अदालतों का भी आयोजन कर रहे हैं। जयपुर के बाद इस तरह की विशेष अदालत का आयोजन पहली बार उदयपुर में किया गया जहां एक ही दिन में 237 द्वितीय अपीलों में से 234 अपीलों का देय सूचना देकर निस्तारण कर दिया गया। कुल 237 अपीलों में 234 अपीलों में देय सूचना अपीलार्थियों को देने से अपीलार्थियों को भी राहत मिली। इस दौरान मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता एवं अन्य सूचना आयुक्तों ने अपीलार्थियों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाया। कलेक्ट्रेट में चार कक्षों में दिनभर चली अदालत जिला कलेक्ट्रेट के चार कक्षों में राज्य सूचना ...

Read More
उदयपुर

किसानों के लिए गाँव गाँव हो रहे शिविर,बता रहे मक्का फसल को फाल आर्मी कीट से बचाने के उपाय

उदयपुर, 6 अगस्त। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार जिले में मक्का फसल में फाल आर्मी कीट का प्रकोप होने की संभावना को देखते हुए किसानों को कीट की पहचान एवं नियंत्रण के संबंध में कृषि विभाग द्वारा गाँव गाँव शिविर लगाकर जानकारी दी जा रही है। कृषि उपनिदेशक माधव सिंह चंपावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फसल में फॉल आर्मी कीट प्रबंधन के संबंध में जागरूक करने का उद्देश्य यही है कि समय रहते किसान अपनी फसलों को इन कीटों केे प्रकोप से बचा सके। उन्होंने बताया कि जिले में अंतिम 1 महीने से लगातार वर्षा होने से कीट का नियंत्रण स्वतः हो रहा था लेकिन एक सप्ताह से वर्षा कम होने से कीट का प्रकोप उसकी अनुकूलतम दशा मिलन...

Read More
उदयपुर

जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग सतर्क,कलक्टर ने लम्पी स्किन डिजीज से निपटने के लिए दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

उदयपुर, 6 अगस्त। भारत सरकार एवं पशुपालन निदेशालय राजस्थान के दिशा-निर्देशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्किन डिजीज से निपटने के लिए जिले की समस्त संस्थाओं को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने विभागीय अधिकारियों व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सतर्क रहने व राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। कलक्टर ने आवश्यकता होने पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त संस्थाओं के प्रभारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को रोग सर्वेक्षण, बचाव, रोकथाम व उपचार हेतु पाबंद कर पशुपालकों हो सतत जागरूक करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जिले में इससे संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी गई है व राजकीय अवकाश के दिन भी संस्थाए पूरे समय खुली रहेगी। ...

Read More
उदयपुर

त्यौहारों पर कानून व शांति व्यवस्था संबंधी बैठक संपन्न,सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ मनाएं पर्व व त्यौहार-एसपी

उदयपुर, 6 अगस्त। आगामी दिनों में आने वाले विभिन्न त्यौहार व पर्व यथा मोहर्रम, रक्षाबंधन, स्वाधीनता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी आदि के दृष्टिगत उदयपुर शहर व जिले में कानून व्यवस्था हेतु शांति समिति के सदस्यों व अधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों को इन त्यौहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र का परिचय देते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग देने की बात कही। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन, जुलूस आदि के आयोजकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि वे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपलब्ध पुलिस जाब्ते को बेहतर ढंग से नियोजित करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इ...

Read More
उदयपुर

चरपोटा बने नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष

उदयपुर. उदयपुर (शहर) के चुनाव मे प्रवीण चरपोटा 730 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए । चुनाव निर्वाचन अधिकारी देवीलाल चौधरी ने बताया की आरएनए के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप गर्ग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार को एम.बी. हॉस्प्टिल के जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिनेश वैष्णव, यशवन्त पाण्डेय व अशोक नागदा की टीम ने चुनाव सम्पन्न करवाएं । जिसमें आर एन टी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, पन्नाधाय राजकीय चिकित्सालय, टी.बी. हॉस्पिटल बड़ी, धानमण्ड़ी, सेटेलाईट हिरणमगरी एवं अम्बामाता हॉस्पिटल के 1300 मतदाता मे से 825 मतदाताओं ने मतदान किया । जिसमें प्रवीण चरपोटा को 776 मत, प्रतिद्वंधी को मात्र 46 वोट मिले एवं 3 वोट खारिज हुए । चुनाव निर्वाचन अधिकारी चौधरी के साथ परिणाम घोषित होते ही प्रवीण चरपोटा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जीत की खुशी मे...

Read More
उदयपुर

जिले में शैक्षिक सत्र 2022-23 से प्रारम्भ होंगे तीन नए बालिका छात्रावास कोटड़ा, सलूंबर व झाडोल में होगा संचालन

उदयपुर 4 अगस्त। जि़ले में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से तीन नए नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास (मॉडल स्कूल) प्रारम्भ किये जा रहे है। एडीपीसी चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि ये छात्रावास कोटड़ा, सलूंबर व झाडोल में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों के परिसर में स्थित नव निर्मित भवन में संचालित किये जायेंगे। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देश सम्बंधित संस्था प्रधानों को उपलब्ध करवा दिए है। जोशी के अनुसार 100-100 छात्राओं की सीटों के छात्रावास में कक्षा 6 से 8 तक के लिये 10-10, कक्षा 9 से 10 के लिए 15-15 तथा कक्षा 11से 12 के लिये 20-20 निर्धारित की गई है। 8 अगस्त तक मांगे आवेदन इन छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित कर लिये गए है जिसकी अंतिम तिथि 8 अगस्त नियत की गई है। चयनित पात्र बालिकाओं की सूची 10 अगस्त तक तैयार कर ली जाएगी । सूची का...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना व निःशुल्क ओपीडी-आईपीडी के लिए जन आधार अनिवार्य

उदयपुर, 2 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन व राज्य के नागरिकों को निशुल्क ओपीडी व आईपीडी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जन आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है जिससे सुनिश्चित हो सके कि रोगी राजस्थान के निवासी है। इस संबंध में आरएनटी प्राचार्य व नियंत्रक डॉ.लाखन पोसवाल ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय व पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय, सेठ रामविलास भुवालका यक्ष्मा आरोग्य सदन बड़ी, स्वर्गीय श्री खेमराज कटारा राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय हिरणमगरी, सुंदर सिंह भंडारी राजकीय जिला चिकित्सालय चांदपोल सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक एवं प्रभारी को दिशा निर्देश प्रदान किए है। साथ ही निर्देर्शित किया है कि ओपीडी-आईपीडी में आने वाले राज्य के नागरिकों द्वारा जन आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर उनका मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना म...

Read More
उदयपुर

सत्रारंभ वाकपीठः शिक्षकों एवं संसाधनों की कमी को पूरा करने का रहेगा प्रयासः डांगी

फतहनगर। मावली के पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी ने सोमवार को तुलसीदासजी की सराय स्थित रविन्द्रनाथ टैगौर संस्थान में मावली ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की वाकपीठ के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मावली ब्लॉक के सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं संसाधनों की कमी को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें। शिक्षा जहां है वहां विकास के रास्ते स्वतः ही खुल जाते हैं। उन्होने कहा कि प्रार्थना सभा के लिए मावली ब्लॉक के 11 स्कूलों में डोम तैयार हो चुके हैं जबकि 6 में काम चल रहा है। डांगी ने संस्था प्रधानों से कहा कि हम सब मिलकर मावली ब्लॉक को आगे बढ़ाएं। समारोह को विशिष्ट अतिथि उप प्रधान नरेन्द्र चण्डालिया,शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल आमेटा,शिक्षक नेता धुलीराम डांगी,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अ...

Read More
उदयपुर

कभी आखर ज्ञान की जानकारी ना रखने वाले ललिया व विकिया का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर. गोगुन्दा पुलिस के प्रयास से बालको को मिला सहारा।परिवार की तरह निराश्रित बालको का बिना अनुदान के विषम परिस्थितियों में पालन करने वाला लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना अधिकारियों को इतना भा गया कि जीवनज्योति निराश्रित बालगृह,सुखेर,उदयपुर से दो बालक ओंगना ट्रांसफर होकर पुलिस बनने हेतु आए है।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि दोनों बालक सात वर्षीय ललिया व पांच वर्षीय विकिया गोगुन्दा के बाईपास स्थित प्रताप सर्कल पर पेट की भूख मिटाने हेतु भीख मांगते हुए दिखे।जिसे गोगुन्दा थानाधिकारी दलपतसिंह द्वारा एएसआई हरीसिंह राठौड़ के माध्यम से थाने में लाए गए।गोगुन्दा पुलिस द्वारा बालको की सामाजिक आर्थिक रिपोर्ट तैयार कर बालको को बाल कल्याण समिति, उदयपुर के आदेश से जीवनज्योति निराश्रित बालगृह,उदयपुर में प्रवेश मिला।परन्तु बालक ललिया व विकिया को वहा की आबोहवा रास न आई।ईधर बैंच ऑफ मजिस्ट्रेट ...

Read More
उदयपुर

किसान सम्मान निधि केवाइसी को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

उदयपुर. किसानों के लिए आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई केवायसी करवाने की आज है अंतिम तिथि. कलेक्टर ताराचंद मीणा शत प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने के लिए हुए प्रतिबद्ध. सभी अधिकारियों को आज ही बकाया ईकेवाईसी करवाने के दिए निर्देश. आज अभियान रूप में ईकेवाईसी करवाने का किया आह्वान. कलेक्टर ने किसानों से की अपील- सीएससी पर जाकर ईकेवाईसी करवाएं ताकि उन्हें मिले प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि. 31 जुलाई से पहले शत प्रतिशत ईकेवाईसी करवाने का चल रहा अभियान

Read More
उदयपुर

पूरण पुरी गोस्वामी शिवसेना संभाग प्रमुख बने

फतहनगर. स्थानीय निवासी पूरन पुरी गोस्वामी को शिवसेना उदयपुर संभाग का प्रमुख बनाया गया है. उक्त नियुक्ति शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं राजस्थान प्रभारी राजकुमार बाफना के निर्देशानुसार प्रदेश प्रमुख राजस्थान लखन सिंह पवार ने की. गोस्वामी की इस नियुक्ति पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

Read More