उदयपुर

मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों के सपने हो रहे साकार

उदयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में कई बुजुर्गों के सपने साकार हो रहे है। हजारो की संख्या में वरिष्ठजन इस यात्रा का लाभ उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को दुआओं के साथ अपार स्नेह व आशीर्वाद दे रहे हैं। तीर्थ स्थानों की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की भी जय-जयकार हो रही है। इस यात्रा के तहत द्वारका व सोमनाथ की यात्रा का लाभ लेकर लौटे उदयपुर के प्रतापनगर निवासी लक्ष्मणलाल शर्मा और उनकी पत्नी श्रीेमती पुष्पादेवी शर्मा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त कर रहे और उन्हें लगातार आशीष देते हुए यही दुआ कर रहे हैं कि ऐसे मुख्यमंत्री बार-बार बने और बुजुर्गों का सपना साकार करें। लक्ष्मणलाल ने कहा कि यह कहते हुए हमें गर्व होता है कि हमारे राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री एक बेटे का फर्ज निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने ...

Read More
उदयपुर

निजी विद्यालय सुबह 9बजे से दोपहर 3बजे तक होंगे संचालित

उदयपुर 22 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि जिले में शीत लहर के मद्देनजर समस्त निजी विद्यालय समस्त कक्षाओं हेतु प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा। एडीएम ने बताया कि समस्त निजी विद्यालयों को इस आदेश की पालना के निर्देश दे दिए गए हैं। ---000---

Read More
उदयपुर

मेवाड़ टाॅक फेस्ट में झलकेगा सुभाष के सपनो का पराक्रमी भारत, जानी-मानी शख्सियते साझा करेगी विचार

 उदयपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर "पराक्रमी भारत" थीम पर आधारित प्रथम मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन सोमवार को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी परिसर के सीटीएई प्लेसमेंट सेल सभागार में होगा। जिसमें कई जानी-मानी शख्सियते का सुभाष के जीवन पर विचार साझा करेगी।समन्वयक विकास छाजेड़ ने बताया कि आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है। निशुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ गूगल फॉर्म भरवाए गए है, जिसमे युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। रविवार शाम तक 610 लोगो ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा दिया। कुल पंजीकरण में 60 प्रतिशत 18 से 30 वर्ष के युवाओं द्वारा किया गया है।विभिन्न हस्तियों में आनन्द नरसिम्हन होंगे शामिल:-इस एक दिवसीय फेस्ट में सीएनएन न्यूज़ 18 के वरिष्ठ एंकर आनंद नरसिम्हन, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के पूर्व कुलपति प्रो बी.पी. शर्मा, आईआईएमसी नई दिल्ली की प्रो. ...

Read More
उदयपुर

ईंटाली में मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों एवं भामाशाह का किया सम्मान

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। मावली तहसील के निरंजन नाथ आचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंटाली में वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। वहीं आज के इस मोबाइल क्रांति के युग में किस प्रकार व्यक्ति व्यस्त रहते हैं का सजीव चित्रण एक नाटक के जरिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान मनोज कुमार समदानी ने की जबकि मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि कमला शंकर मेनारिया, सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, शंकरलाल जणवा, विद्यालय विकास समिति के जगदीश चंद्र मूंदड़ा, विधायक प्रतिनिधि चुन्नी लाल सुथार, प्रकाश चंद्र सामर सहकारी समिति अध्यक्ष ओंकार लाल हाडोती, भामाशाह मुकुट राम जोशी, मुकेश कुमार सोनी, सुरेश चंद्र खटीक,बंसीलाल पुष्करणा, तेजराम पुष्करणा, प्रदीप कुमार टेलर, मधुसूदन पारीक, वरदीचंद पीपाड़ा, श्यामसुंदर चैधरी थे। भामाशाह का संस्था प्रध...

Read More
उदयपुर

लविना विकास सेवा संस्थान के सौजन्य से हुआ नवीन ईमित्र केंद्र का शुभारंभ

उदयपुर-लवीना विकास सेवा संस्थान,ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया व महिला एवम बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भानु जैन व लक्ष्मी गाड़री के द्वारा ओंगना मेंशांतिलाल मेघवाल के ईमित्र सेवा केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर संस्थान निदेशक पूर्बिया ने बताया की ईमित्र के माध्यम से लवीना विकास सेवा संस्थान के सौजन्य से शांतिलाल मेघवाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की विधवा, परित्यक्ता व निर्धन महिलाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही बीटी कॉटन के निराश्रित बालको को भी निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जायेगा।लता मेघवाल द्वारा सभी अतिथियों का पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।भावना मेघवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Read More
उदयपुर

सांसद सीपी जोशी ने विजेताओं को पारितोषिक किए वितरित

कानोड़. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत तुलसी अमृत निकेतन संस्थान कानोड़ में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं विजेताओं को सांसद सीपी जोशी के हाथों एग्जाम वोरियर्स बुक्स,सर्टिफिकेट और प्रतिक चिन्ह प्रदान किये। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी हिम्मतसिंह झाला,तुलसी संस्थान के चेयरमैन कल्याण पोखरना, मंडल अध्यक्ष अनूप  श्रीमाली,पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल,पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा,ईश्वर शर्मा व विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Read More
उदयपुर

अस्पताल जाते अब बच्चों को नहीं लगेगा डर

उदयपुर 21 जनवरी। नगर निगम द्वारा बर्नार्ड वेन लीयर फाउंडेशन के सहयोग तथा इकली साउथ एशिया एवं इकोरस इंडिया की तकनीकी साझेदारी में संचालित अर्बन 95 प्रोग्राम के अंतर्गत सेक्टर 11 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए विभिन्न नवाचारों का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर बामनिया एवं निगम उपायुक्त रागिनी डामोर के हाथों हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बामनिया ने निगम और बर्नार्ड वेन लीयर फाउंडेशन के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि अर्बन 95 एक अच्छी पहल है, जहाँ शहर को बच्चों के नज़रिए से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते समय छोटे बच्चों में एक अनजाना डर होता है। इस डर के चलते बच्चे इन स्थानों पर अधिक समय नहीं बिता पाते या उपलब्ध सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे में बच्चों के नज़रिए से डिजाइन किये गए इन स्थानों से निश्चित...

Read More
उदयपुर

मेवाड़ टॉक फेस्ट :टीज़र एवं नए पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन सिटीएई के प्लसमेन्ट सेल हॉल में 23 जनवरी को होने जा रहा है। इसी कड़ी में फेस्ट के टीज़र का विमोचन किया गया। शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीप विजयवर्गीय द्वारा टीज़र विमोचन किया गया, इस अवसर पर विजयवर्गीय ने फेस्ट की जानकारी ली एवं सफलता हेतु शुभकानाएं प्रेषित की। इसी के साथ नए पोस्टर का भी विमोचन किया गया, विमोचन नेहरू युवा केन्द्र से जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया, कार्यक्रम अधिकारी गोपाल वैष्णव ने किया। विमोचन कार्यक्रम में टीम के सदस्य प्रीतम टांक, प्रो. सतीश अग्रवाल, हिमानी शर्मा, दीपांशु, मनीष जैन, जगदीप मेपावत आदि उपस्थित रहे। मेवाड़ टॉक फेस्ट के समन्वयक विकास छाजेड़ ने बताया कि एक दिवसीय इस फेस्ट में सीएनएन न्यूज़ 18 के वरिष्ठ एंकर आनंद नरसिम्हन, पेसिफिक विश्वविद्यालय समूह के आयोजना एवं नियंत्रण विभाग अध्यक्ष प

Read More
उदयपुर

लवीना संस्थान ने किया मेघवाल समाज की बेटियों का सम्मान

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान] ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा मेघवाल समाज की बेटियों का सम्मान पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर किया गया। संस्थान निदेशक पूर्बिया ने कहा कि मेघवाल व आदिवासी समाज ने उनको आगे बढ़ाया है वे इनके विकास के लिए हर सम्भव सहयोग करेंगे। संस्थान निदेशक पूर्बिया ने कहा कि गणेशपुरा के छोटे से गांव से शिक्षित होकर निकली लता मेघवाल एक विशेष कामयाबी का उदाहरण है। गणेशपुरा के इस परिवार को संस्थान निदेशक पूर्बिया को अपना परिवार समझ बिना भेदभाव के हमेशा यहां खानपान किया है। यहां की बेटियां हर रक्षाबंधन पर आज भी राखी बांधती है। ...

Read More
उदयपुर

केंद्रीय मंत्री तोमर और चौधरी शनिवार को वल्लभनगर में कृषि विज्ञान केंद्र नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार 21 जनवरी को वल्लभनगर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार  नवीन कृषि केन्द्र सिया खेड़ी के भवन  के सुबह 9 बजे  आयोजित  लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार, सांसद सी.पी. जोशी होंगे। उल्लेखनीय है कि सांसद सी.पी. जोशी के आग्रह पर ही भारत सरकार ने सिया खेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय किया और उसका नवीन भवन बनकर तैयार हुआ इस केंद्र के शुरू होने से वल्लभनगर एवं मावली के किसानों को अब उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नई नई बीजों की नस्लों की जानकारी, अपनी फसलों में आ रही समस्याओं के निराकरण की जानकारी, विभिन्न प्रशिक्षण शिविर एवं देश के ख्याति नाम कृषि वैज्ञा...

Read More
उदयपुर

मेवाड़ टॉक फेस्ट :लोगो, पोस्टर, वेबसाइट का विमोचन

उदयपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन सिटीएई के प्लसमेन्ट सेल हॉल में 23 जनवरी को होने जा रहा है। इसी कड़ी में फेस्ट के लोगों, पोस्टर और वेबसाइट का विमोचन किया गया। विमोचन जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के उप निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुंजन आचार्य ने किया। डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि इस तरह का फेस्ट का आयोजन विद्यार्थियों एवं युवाओ के लिए निश्चित ही हितकारी होगा। डॉ. कमलेश शर्मा ने फेस्ट टीम का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी एवं मेवाड़ टॉक फेस्ट की विस्तृत जानकारी ली । मेवाड़ टॉक फेस्ट के समन्वयक विकास छाजेड़ ने बताया कि एक दिवसीय इस फेस्ट में सीएनएन न्यूज़ 18 के वरिष्ठ एंकर आनंद नरसिम्हन, पेसिफिक विश्वविद्यालय समूह के आयोजना एवं नियंत्रण विभाग अध्यक्ष प्रो. बी.पी. शर्मा, आईआईएमसी नई दिल्ली की प्रो. संग...

Read More
उदयपुर

जलाशयों की शान हंसावर

(आलेख - डॉ. सतीश शर्मा) हंसावर यानी फ्लेमिंगो एक बडे आकार का लम्बी टाँगो एवं लम्बी गर्दन वाला जलीय पक्षी है जो कीचड़ से लेकर लगभग पूरा डूब जाने योग्य गहराई तक जाकर पानी में भोजन ढूँढता है। संसार में फ्लेमिंगो की चार प्रजातियां अमेरिका, अफ्रीका एवं यूरेशिया में फैली हुई है। भारत में हंसावर की दो प्रजतियां छोटा व बडा हंसावर ज्ञात है। छोटा हंसावर यानी लेसर फ्लेमिंगो कभी-कभी ही उदयपुर संभाग में आते है लेकिन ग्रेटर फ्लेमिंगो यानी बड़ा हंसावर कभी कभी तो अच्छी संख्या में हमारे यहां पहुँचते है। ग्रेटर फ्लेमिंगों को वैज्ञानिक भाषा में फीनिकोप्टेरस रोजेयस कहते है। यह झुण्ड बना कर रहते है। हालांकि फ्लेमिंगो समुद्र तटीय क्षैत्र एवं खारे पानी की झीलों को ज्यादा पसंद करते है। लेकिन ये मीठे पानी की झीलों पर भी पहुँचते है। हंसवार के पंखों में लम्बाई उनके भोजन के रंजकों के कारण पैदा होती है। हं...

Read More
उदयपुर

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2023: राजस्थान में दूसरे स्थान पर पहुंचा उदयपुर

उदयपुर 18 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के तहत पंजीकरण में उदयपुर जिला लगातार प्रयास करते हुए इतिहास रचने जा रहा है। गत 13 जनवरी को उदयपुर जिला शहरी ओलंपिक में मात्र 1516 पंजीयन के साथ 32 वें स्थान पर था वही मंगलवार शाम को उदयपुर वर्तमान में 14 हजार 194 खिलाडि़यों का पंजीकरण कराते हुए राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। शहरी ओलंपिक में श्रीगंगानगर जिला 23903 पंजीयन कराते हुए पहले स्थान पर है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि उदयपुर जिले को शहरी ओलंपिक खेलों में 1 लाख का लक्ष्य हासिल करना है और इसके लिए उदयपुर जिले के समस्त शहरवासी अधिकाधिक पंजीयन कराते हुए इतिहास रचने जा रहे। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त नगर निकायों के निवासियों से आह्वान किया गया है कि वे अंतिम तिथि 21 जनवरी तक शहरी ओलंपिक के 7 खेलों में किसी भी खेल में पंजीकर...

Read More
उदयपुर

रेड क्रॉस सोसाइटी ने कंबल वितरण का किया शुभारंभ, कलेक्टर मीणा ने कहा -कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य

उदयपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत सोमवार से जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्य का शुभारंभ किया। सोसायटी के अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में जरुरतमंदो को कंबल वितरण के इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया और कहा कि कड़ाके की इस ठंड में कंबल वितरण का कार्य सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने सोसायटी के सेवा प्रकल्पों की सराहना की और इसके विस्तार का आह्वान किया। इस मौके पर चेयरमैन गजेंद्र भंसाली ने बताया कि हमारी हिंदू संस्कृति में भी प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर्व पर या इससे पूर्व वस्त्र दान एवं अन्न दान करने की परम्परा रही है। मानद सचिव सुनील गांग ने बताया कि कन्वीनर धीरज छाजेड़ के नेतृत्व में इस सेवा प्रकल्प के शुभारंभ दौरान कोषाध्यक्ष राकेश बापना, गौरव सुराणा, संजय जैन, दलपत जैन, महेंद्र सिंह की टीम के साथ अनेक सदस्...

Read More
उदयपुर

राजस्थान सरकार की हाई पावर कमेटी सदस्य भोजराज सिंह ने किया ओपन शेल्टर होम का आकस्मिक निरीक्षण, पूर्बिया को किया सम्मानित

उदयपुर. बाल श्रम प्रभावी रोकथाम उच्चाधिकार प्राप्त समिति सदस्य भोजराज सिंह पदमपुरा कड़ाके की सर्दी में लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम,ओंगना का औचक निरीक्षण करने पहुचे।वक्त निरीक्षण इकतीस बालक एवम सभी स्टाफ उपस्थित मिला।बीटी कॉटन के निराश्रित बालको के द्वारा पदमपुरा को श्री नीमच माताजी की आरती सुनाई गई।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर भोजराज सिंह को सम्मान दिया गया।भोजराजसिह द्वारा भी संस्थान निदेशक पूर्बिया को माननीय उच्च न्यायालय से जीत एवम सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए पगड़ी व उपरणा ओढ़ाया गया।पदमपुरा ने होम के आवासकक्ष,रसोईघर, कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय एवम कार्यालय कक्ष का भी निरीक्षण कर सन्तोष प्रकट करते हुए कहा कि वे इस संस्थान की हर सम्भव मदद करेंगे।झाडोल जाते समय घाटाफ़ला के जंगलों में जुग्गी झोपड़ी में बसे कथौड़ी परिवार से चर्चा कर राहत प्रदान करने के प...

Read More
उदयपुर

मिशन कोटडा पर कलेक्टर मीणा को मिलेगा प्रधानमंत्री अवार्ड

उदयपुर। सुशासन के लिए नवाचार श्रृंखला में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर प्रारंभ किया गया मिशन कोटड़ा अब कलक्टर को प्रधानमंत्री अवार्ड दिलाएगा। केन्द्रीय कार्मिक विभाग के उप सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में इस तथ्य की पुष्टि हुई है। लोक प्रशासन में नवाचारों के माध्यम से श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्टेड हुए कलक्टर मीणा को कार्मिक मंत्रालय के उप सचिव ने एक पत्र भेजा है जिसमें उन्हें  आगामी 2 फरवरी को नई दिल्ली में कलेक्टर मीणा को अपने नवाचार पर प्रस्तुतीकरण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। मीणा को स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपने नवाचार पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देना होगा और इसमें बताना होगा कि यह पहल किस तरह अनूठी है। कलक्टर के प्रस्तुतीकरण में नवाचार या काम करने का एक नया तरीका, इसकी प्रतिकृति, स्थिरता और इसका प्रभाव, इच्छित लाभार्थी पर जानकारी देनी होगी।...

Read More
उदयपुर

आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 18 जनवरी तक अवकाश

उदयपुर. आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीत लहर की अधिक संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उदयपुर जिले के समस्त राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक दिनांक 16.01.2023 से 18.01.2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश उदयपुर जिले के समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगें विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचाग के अनुसार रहेगा। साथ ही समस्त परीक्षाओं का समय कार्यक्रम भी यथावत रहेगा.

Read More
उदयपुर

श्रीमाली ने मकर सक्रांति पर की पूजा उपासना

उदयपुर.  राज्य मंत्री जगदीशराज श्रीमाली ने प्रातः मकर संक्रांति पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर गंगा घाट पर "आदित्यार्क महोत्सव" आयोजन में पुजा उपासना की और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ कर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर सभी के लिए मंगल कामना की और महाकालेश्वर मंदिर में भगवान आशुतोष महाकाल महादेव के दर्शन किए।

Read More
उदयपुर

क्राफ्ट मेला -2023, का हुआ आगाज

उदयपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा उदयपुर सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला- 2023 का शुभारंभ शनिवार को जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, राजस्थान जनजाति परामर्श दात्री समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्डया व वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नगारची के आतिथ्य में हुआ। प्रारंभ में सभी अतिथियों ने विधिवत फिता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर में होना हर्ष का विषय बताया और विभिन्न राज्यों के आए महिला दस्तकारों का स्वागत करते हुए महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मेले का महत्व बताया। कलक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व...

Read More
उदयपुर

प्रतिभावान विद्यार्थियों का अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम

उदयपुर। उदयपुर संभाग स्तरीय एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास 10 दिवसीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रतिभावान विद्यार्थियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के विभिन्न ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया गया। प्रभारी सत्यनारायण नागदा ने बताया कि उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से पिछले सत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सांवरिया सेठ, आवरी माता, मंदसौर, पशुपतिनाथ, नागदा, बिरला मंदिर, उज्जैन, डूंगला सौर वेधशाला, ओंकारेश्वर शनि सिगनापुर होते हुए शिरडी का भ्रमण करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में अनीता देराश्री, मीना शक्तावत, हेमंत सोनी, भूपेंद्र नागदा, हरीश पालीवाल आदि का सहयोग रहा। --000-

Read More