उदयपुर। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी उदयपुर इकाई के कमान अधिकारी कमांडर राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक राजीव दवे से प्रशिक्षित कैडेट स्वाति राठौड़ व कैडेट कुणाल सिंह पवार ने ऑल इंडिया शिप मॉडलिंग की तीनों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता अर्जित की शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता का ऑल इंडिया लेवल पर आयोजन हुआ। वीआईपी मॉडल प्रतियोगिता में इकाई के कैडेट ने भारतीय नौसेना युद्धपोत विक्रमादित्य का मॉडल बनाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया इसके अलावा कैडेट ने शिविर के दौरान 48 घंटे में कैंप मॉडल प्रतियोगिता में नौसेना के युद्धपोत त्रीखंड का मॉडल बनाकर व सेलिंग मॉडल कोलंबस को पानी में चला कर दोनों प्रतियोगिता में रज...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के सहयोग से ग्रीन पीपल सोसायटी, साइक्लोमिनिया तथा बेला बसेरा रिसोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल पर प्रकृति के त्रिदिवसीय रोमांच पेडल टू जंगल का छठा संस्करण 2 फरवरी से शुरू होगा, इसके पोस्टर का विमोचन शनिवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और इसकी सफलता की कामना की । पैडल टू जंगल के संयोजक राहुल भटनागर ने इस आयोजन के तहत होने वाली विविध गतिविधियों के बारे में जानकारी दें । इस मौके पर अध्यक्ष राहुल भटनागर, प्रताप सिंह चुंडावत, सोहेल मजबूर, ललित जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं सेवानिवृत सीसीएफ राहुल भटनागर ने बताया कि इस बार पेडल टू जंगल का छठा संस्करण गोरमघाट से शुरू होगा और मेवाड़ के मैराथन के रूप में लोकप्रिय दिवेर के विजय क्षेत्र पर समाप्त होगा। पीटीजे-6 के प्रतिभागियों को जंगली पहाड...
Read Moreचित्तौडगढ, 28 जनवरी। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के जिला उदयपुर की मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष से कई विकास कार्य होंगे। सांसद सी.पी. जोशी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, इंटरलॉकिंग सड़कें सहित स्वीकृत अन्य क्षेत्र के भी कई विकास कार्य के प्रस्ताव और स्वीकृतियां प्रकियाधीन है। सांसद जोशी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष के माध्यम से स्थानीय स्तर पर अब कई विकास कार्य होने लगे हैं। खनिज उत्पादन करने वाले क्षेत्र में उस खनिज से प्राप्त राजस्व का प्रथम अधिकार हो ताकि क्षेत्र का विकास हो सके इसलिए प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष बनाया गया। इसके तहत ही मावली और वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र में निम्न प्रस्ताव तैयार होकर शीघ्र आगे प्रक्रिया पूर्ण मूर्त रूप में आएंगे। इसके तहत निम्न कार्यों की वित्तीय ...
Read Moreउदयपुर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे मालासेरी डूंगरी भीलवाड़ा के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भगवान देवनारायण जी के 1111 वे अवतरण दिवस पर आयोजित महोत्सव में भाग लेकर दोपहर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सभी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था समुचित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ---000---
Read Moreउदयपुर में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, केबिनेट मंत्री खाचरियावास ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उदयपुर, 26 जनवरी/उदयपुर जिला मुख्यालय पर 74 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार को गांधी ग्राउण्ड में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। केबिनेट मंत्री श्री खाचरियावास ने तिरंगी गुब्बारे आसमान में छोड़कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। परेड के पश्चात माननीय राज्यपाल के संदेश का वाचन अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओ पी बुनकर द्वारा किया गया। *राजस्थान में अभूतपूर्व विकास हुआ: मंत्री खाचरियावास * कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में गत 4 वर्षों में सुशासन का सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जन कल्याणकारी सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम...
Read Moreप्रशासन-पत्रकार मैत्री क्रिकेट मेच में प्रशासन की टीम विजयी, सम्भागीय आयुक्त की कमेन्टरी बनी आकर्षण का केंद्र] शहरी ओलंपिक में फिर खेलेंगे प्रशासन-पत्रकार
उदयपुर 26 जनवरी। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर गांधी ग्राउंड में प्रशासन और पत्रकारों के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। क्रिकेट मैच में जिला कलेक्टर की कप्तानी में प्रशासन की टीम ने कपिल श्रीमाली की कप्तानी में खेल रही पत्रकारों की टीम को परास्त किया। 15 ओवर के मैच में पत्रकारों की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग के दौरान पत्रकारों की टीम ने 15 ओवर खेलते हुए 75 रन बनाकार प्रशासन को 76 का टारगेट दिया। प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में ही यह आंकड़ा पार कर लिया और जीत हांसिल की। पुनः हुआ 5-5 ओवर का लघु मैच 15 ओवर के मैच के पश्चात् भी क्रिकेट के उत्साह को देखते हुए सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट के आग्रह पर पुनः 5-5 ओवर का एक लघु मैच खेला गया जिसमें पुनः पत्रकारों की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कलेक्टर ताराचंद मीण और एसपी विकास शर्मा ने ओपनिंग की। कले...
Read Moreउदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना के ओपन शेल्टर होम में ध्वजारोहण थानाधिकारी रामनारायण,पुलिस थाना,ओंगना द्वारा किया गया। सरपंच सवीता देवी ने माता सरस्वती को माल्यार्पण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को संदेश भी भेजा। थानाधिकारी द्वारा बालको को बुंदी की मिठाई वितरित की गई। वे नन्हे बीटी कॉटन के निराश्रित बालको का कड़ाके की सर्दी में भी देशभक्ति का जोश एवं पुलिस सेवा में जाने के जज्बे को देख खुश हुए। उन्होंने संस्थान के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि वे इस संस्थान का हरसम्भव सहयोग करेंगे। होम के बालको द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ...
Read Moreसड़क हादसे में जान गँवाने वाली धन्नीबाई की बेटी की शादी में पहुंचकर ढाँढ़स बँधाया उदयपुर 25 जनवरी। जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा ने सड़क हादसे की मृतका धन्नी बाई की दुल्हन बेटी को शादी के मौके पर जाकर संबल दिया। कोर्ट चौराहे पर सोमवार के दिन सड़क हादसे में जान गवाने वाली मृतका धन्नी बाई की बेटी की शादी में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने एक बार फिर पहुंचे। रात की 10 बजे भुवाणा स्थित धन्नी बाई के निवास पर कलेक्टर ने दुल्हन बेटी हेमलता और दूल्हे विजय को ढांढस बंधाया। इस दौरान कलेक्टर ने डांगी समाज के लोगों से बातचीत कर धन्नी बाई के निधन पर सांत्वना व्यक्त की। इस मौके पर बड़गांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़,भुवाणा सरपंच मोहन लाल डांगी,वार्ड पंच शंकर डांगी भी मौजूद रहे। कलेक्टर मीणा ने इस दौरान दुल्हन हेमा को आशीर्वाद देते हुए उसका कन्यादान किया। इस मौके पर मीणा ने घटना पर दुख जताते हुए परिवार को हर ...
Read Moreउदयपुर, 25 जनवरी। जिले भर में गुरुवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उदयपुर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह गांधी ग्राउण्ड में मनाया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्य समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक 9.05 बजे मुख्य अतिथि के हाथों ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण के साथ शुरू होगा। पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट की सलामी देंगे। समारोह में राज्यपाल का संदेश पठन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि के हाथों समाजसेवा, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिये विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए जायेंगे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न वि...
Read Moreउदयपुर. एमेच्योर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में हुई मेवाड़ स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में स्ट्रोंग मैन का खिताब सब-जूनियर में प्रकाश मीणा,जूनियर में शाहनवाज सिनियर में अलफात मो. मास्टर में महेंद्र सालवी ने अपने में किया वही स्ट्रोंग वूमेन का खिताब सब-जूनियर में अनुष्का भारद्वाज ने जूनियर में परमिला कुंवर ने और सीनियर में दुर्गा ने अपने नाम किया साथ ही उदयपुर विजेता रहा और राजसमन्द उपविजेता पुरुष वर्ग में सब- जूनियर में मोइनुल्लहक, जैनुल, प्रकाश मीणा, मो. ईशान, भावेश बत्रा, आर्यन पांड्या, मो. सकलेन, दक्ष छपरवाल,देव अहीर क्रिश छपरवाल, गणेश बैरवा, मानवर्रत सिंह ,जूनियर में मधुर सोलंकी , साहिल खान,हितेश, शाहनवाज, मो. तबरेज, निर्मल तेली , शक्ति राज, भूपेश लोहार ,कुलदीप रैगर,अंकित ,नितिन, सुरेंदर, शक्ति भारद्वाज,विशाल प्रजापत, सीनियर वर्ग मे मोइन शेख,सूरज सिंह, महेंपेर सिंह,नितेश, युद...
Read Moreउदयपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उदयपुर के एडीजे एवम सचिव कुलदीप शर्मा द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु पांच वर्षों तक बिना अनुदान श्रेष्ठ संचालन करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीजे ने बताया कि वे इस संस्थान का हमेशा सहयोग करते रहेंगे।
Read Moreराजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, प्रदेश के आठ रचनाधर्मियों को देगी अमृत सम्मान 75 वर्ष से अधिक के साहित्यकारों को 31 हजार रुपये का दिया जाता है यह सम्मान
जयपुर। प्रदेश के 75 वर्ष से अधिक की उम्र के नौ रचनाधर्मियों को राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 का अमृत सम्मान देगी। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के मीरां भवन में मंगलवार को संचालिका के अनुमोदन के अनुरूप हुई अमृत सम्मान समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। अकादमी सचिव डाॅ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सरस्वती सभा एवं समिति सदस्य डाॅ. हेमेंद्र चंडालिया, मीरां पुरस्कार से समादृत साहित्यकार डाॅ. जयप्रकाश पंड्या ज्योतिपुंज ने हिस्सा लिया, वहीं सरस्वती सभा एवं समिति सदस्य रामानंद राठी ने आॅनलाइन भागीदारी की। समिति ने प्राप्त आवेदनों पर विचार किया और संचालिका संस्तुति अनुरूप प्रांत के आठ साहित्य सेवियों का चयन अमृत सम्मान के लिए किया। सचिव डाॅ. सोलंकी ने बताया कि जयपुर के डाॅ. सुलोचना रांगेय राघव, पुष्पा शरद देव...
Read Moreकलेक्टर ताराचंद मीणा ने दिखाई संवेदनशीलता, हादसे की मृतका धन्नी बाई की दुल्हन बेटी की आर्थिक सहायता, अपने स्तर पर परिजनों को दी 2 लाख 51 हजार रुपए की सहायता राशि
उदयपुर, 24 जनवरी। अपने जमीनी जुड़ाव से हमेशा चर्चा में रहने उदयपुर के जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा का एक और संवेदनशीलता का उदाहरण सामने आया है। मीणा ने सोमवार को शहर के कोर्ट चौराहे पर रोडवेज बस की चपेट में आने से मृतक महिला धन्नी बाई की दुल्हन बेटी हेमलता के लिए अपने स्तर 2 लाख 51 हजार की राशि जुटा कर परिजनों को सुपुर्द की हे। पीड़ित परिवार की और से रिश्तेदार शंकर लाल डांगी ने राशि का चेक लिया। गौरतलब हे की भुवाणा की रहने वाली धन्नी बाई पत्नी लोगर लाल डांगी की सोमवार को कोर्ट चौराहे पर रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से मृत्यु हो गई थी। इस सबंध में बड़गांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला, जिसे जिला कलेक्टर ने उचित सहायता का आश्वासन दिया। बडगांव उपप्रधान राठौड़ व सभी जनप्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर...
Read Moreराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दी-24 सम्मान कार्यक्रम आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त बेटियों को किया सम्मानित
उदयपुर, 24 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओे योजनान्तर्गत जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मंगलवार को राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद् में मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रभा गौतम, ़महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक श्रीमती किर्ती राठौड़, राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शैलेन्द्र पण्ड्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री लब्धि सुराणा व सेव द गर्ल्स चाइल्ड् की ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री दिव्यानी कटारा रहे। अतिथियों ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि बेटियों के लिए सकारात्मक सोच बनाने के लिए सभी माता-पिता को मिलकर...
Read Moreउदयपुर, 24 जनवरी। राज्य सरकार की जनघोषणा के तहत राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में विभिन्न युवा विकास कार्यक्रम ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक एवं नोडल अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभागी आवेदन कर सकते है। इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन युवा बोर्ड की वेबसाइट यूथबोर्ड डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर निर्धारित लिंक कल्चरल फेस्टिवल डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन कर सकते है। इस आयोजन से संबंधित दिशा निर्देश, नियम व शर्ते राजस्थान युवा बोर्ड की युवा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ...
Read Moreउदयपुर, 24 जनवरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन की ओर से संभाग स्तरीय युवा संसद का आयोजन 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा। जिला युवा समन्वयक शुभम पूर्बिया ने बताया कि वर्चुअल माध्यम से होने वाली इस युवा संसद में संभाग के सभी जिलों से 18 से 25 आयु वर्ग के युवा संभागी जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस संसद में कौशल विकास, आज के दौर में सोशल मीडिया की भूमिया, युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खेल विकास पर चर्चा होगी। ...
Read Moreउदयपुर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ रहते हुए शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती नाजिया तबस्सुम ने बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि मनीषा भटनागर व सोनिया चौहान ने पीसीजी, डीडीएक्ट व तम्बाकू नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व में आयोजित पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। ...
Read Moreउदयपुर, 24 जनवरी। राज्य सरकार की मंशानुसार पेंशन विभाग की पेपरलेस व्यवस्था के तहत पेंशन प्रकरण के निस्तारण के बाद पेंशन अधिकृतियॉॅ ऑनलाइन आईएफपीएमएस ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर पेशनर व विभाग की प्रतियॉ निकालने की सुविधा दी गई है। पेशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने इस संबंध में संभाग के समस्त विभागों के कार्यालय अध्यक्ष व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर पेंशनर की अधिकृतियॉ पोर्टल के माध्यम से निकाल कर संबंधित पेंशनर को उपलब्ध कराने को कहा है। यह रहेगी प्रक्रिया अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि अधिकृतियां डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आईएफपीएमएस ई-पेंशन पोर्टल पर प्रदर्शित व्यू स्टेटस के नीचे प्रदर्शित ई-पेंशन या ईपीपीओ डाउनलाूड पर क्लिक करना होगा। तत्पश्चात् एसओ से लॉगइन कर विभाग की प्रति और पेंशनर का लॉगइन कर पेंशनर की प्रति प्राप्त की जा सकती है। ...
Read Moreगणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न, जिला कलक्टर ने अवलोकन कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उदयपुर, 24 जनवरी/उदयपुर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल मंगलवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। कलक्टर मीणा ने मुख्य कार्यक्रम के लिए निर्धारित समयानुसार होने वाले विविध आयोजनों का जायजा लिया। उन्होंने पूर्वाभ्यास के दौरान ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट की सलामी, व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की तैयारियों को अंतिम रुप दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने के निर्देश दिए तथा कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन-प्रस्थान, बैठक व्यवस्था, प्रवेश, प्रशंसा पत्र वितरण, झांकियों के प्रदर्शन आदि की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रभा गौतम, टीएडी उपायुक्त पर्वत सिंह चुण्डावत, लेफ्टिने...
Read Moreकृषक साथी सहायता योजना में कृषि उपज मण्डी समिति उदयपुर के 59 किसानों को मिली 114 लाख की सहायता : कृषि विपणन राज्य मंत्री
जयपुर। कृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने बताया कि कृषक साथी सहायता योजना के तहत जनवरी 2018 से नवम्बर 2018 तक कृषि उपज मण्डी समिति उदयपुर (अनाज) के 56 एवं कृषि उपज मण्डी समिति उदयपुर (फल-सब्जी) के 3 सहित कुल 59 किसानों को 114.20 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। कृषि विपणन राज्य मंत्री ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री अमृत लाल मीणा के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि प्रदेश में कृषि कार्य करते समय दुर्घटना में किसान या खेतीहर मजदूर को अंग-भंग हो जाने या मृत्यु हो जाने पर राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के अन्तर्गत कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है। उन्होेंने बताया कि सलूम्बर, सराडा, सेमारी, जयसमंद एवं झल्लारा तहसीलों में जनवरी 2018 से नवम्बर 2018 तक कृषि उपज मण्डी समिति उदयपुर (अनाज) में कुल 27 ...
Read More