उदयपुर

केंद्रीय मंत्री तोमर और चौधरी शनिवार को वल्लभनगर में कृषि विज्ञान केंद्र नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार 21 जनवरी को वल्लभनगर आएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  नवीन कृषि केन्द्र सिया खेड़ी के भवन  के सुबह 9 बजे  आयोजित  लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार, सांसद सी.पी. जोशी होंगे। उल्लेखनीय है कि सांसद सी.पी. जोशी के आग्रह पर ही भारत सरकार ने सिया खेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय किया और उसका नवीन भवन बनकर तैयार हुआ इस केंद्र के शुरू होने से वल्लभनगर एवं मावली के किसानों को अब उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नई नई बीजों की नस्लों की जानकारी, अपनी फसलों में आ रही समस्याओं के निराकरण की जानकारी, विभिन्न प्रशिक्षण शिविर एवं देश के ख्याति नाम कृषि वैज्ञानिकों की सेवाएं भी आने वाले समय में या मिल पाएगी। इस केंद्र के खुलने के बाद भारत सरकार जो कि पहले से ही किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजनाओं सहित कई नई योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही वल्लभनगर एवं मावली के सैकड़ों गांव के हजारों लाखों किसान इस केंद्र से लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *