उदयपुर

भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय तैयारियों को लेकर विप्र महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन (महिला शाखा) उदयपुर द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय विभिन्न आयोजनों को लेकर बैठक स्थान निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुरजपोल, पर आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती संगीता व्यास ने की मुख्य अतिथि विफा के प्रदेश महासचिव श्री लक्ष्मीकान्त जोशी थे व विशिष्ठ अतिथि विफा के जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, सत्यनारायण पालीवाल, श्रीमती कुसुम शर्मा व श्रीमती अर्चना शर्मा श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित थे ।  इस अवसर पर बैठक में शहर के विभिन्न मौहल्लो में घर घर विप्र परिवारो में जाकर पीले चावल पत्रक देने निमंत्रित करने हेतु टीम बनाई गई जो घर घर जाकर परशुराम जयंति के समस्त आयोजनो, शोभायात्रो में सपरिवार सहित पधार कर समस्त आयोजनो को सफल बनाने हेतु सभी को निमंत्रित करने का निर्णय लिया गया । बैठक में दुपहिया वाहन रैली में बढ चढ कर हिस्सा लेने हेतु मह...

Read More
उदयपुर

जिला कलक्टर ने निराश्रित बालकों के लिए फिर से दिखाई संवेदनशीलता

उदयपुर । लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु एक बार फिर से हाकम ने दिखाई सवेंदनशीलता। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के अनुसार होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिलने से जिला कलेक्टर साब बालको का राशन का खर्च तो उठा ही रहे है। परंतु अभी बालको के शौचालय के दोनो सेफ्टी टेंक भर जाने पर बालको की आपात सेवा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर साब द्वारा नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को आदेशित कर स्वयं के खर्च से सेफ़्टी टेंक खाली कराने का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए होम के सभी बालको द्वारा भी खुशी जाहिर करते हुए श्रीमान कलेक्टर साब के लिए दुआए प्रकट करते हुए आभार जताया। फीटर जगदीश माली द्वारा होम के सभी शौचालय की व्यवस्था को सुचारू किया गया। नगरनिगम की टीम में एईएन सत्यनारायण जी के नेतृत्व देवनारायण, शंकर व विक्की छ...

Read More
उदयपुर

परशुराम जयंति आयोजन को लेकर बैठक

उदयपुर । राजराजेश्वर भगवान विप्र कुल गौरव 1008 श्री परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में आगमी 30 अप्रेल को रक्तदान और 1 मई को होने वाली फतेह स्कूल से शोभायात्रा, को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की निंबार्क महाविद्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे सभी समाजजन को किस तरह परशुराम जयंती समारोह को और भव्य बना सके इसपर चर्चा हुई, बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रिय सरक्षक धर्मनारायण जोशी, विफा के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्री महासचिव कृष्णकान्त शर्मा महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, महामंत्री सुनिल कुमार शर्मा, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, पूर्णाशकर जी नागदा-अध्यक्ष सौलह खेडा, हिम्मत नागदा, त्रिभुवन व्यास, प्रदेश आई टी संयोजक मोहित सनाढ्य, केशव व्यास, सुरेश शर्मा, राकेश जोशी, भुपेंद्र शर्मा, कलडवास एसोसियन ...

Read More
उदयपुर

वाहनों की नई सीरिज के नंबरों के लिए ई – ऑक्शन पोर्टल पर आवेदन मांगे

उदयपुर, 20 अप्रेल। परिवहन विभाग के आदेशानुसार ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से वाहनों के इच्छित पंजीयन क्रमांक प्रक्रिया में नई सीरीज में आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन की नवीन सीरीज आरजे 27 एएल तथा गैर परिवहन यान (चार पहिया-5 सीट तक) की नवीन सीरीज आरजे 27 सीक्यू व गैर परिवहन यान (चार पहिया 5 सीट से अधिक) की नवीन सीरीज आरजे 27 यूजी रखी गई है। डीटीओ ने बताया कि इच्छित पंजीयन क्रमांक प्राप्त करने के लिए कोई भी वाहन स्वामी परिवहन सेवा के ई-ऑक्शन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। नवीन सीरीज में पंजीयन क्रमांक 0001 से 9999 तक आवेदन किया जा सकता है।

Read More
उदयपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रेल को

उदयपुर, 18 अप्रेल। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रेल को उदयपुर जिले के 17 ब्लॉक के 69 केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में उदयपुर जिले के कुल 18 हजार 100 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीएसई, दिल्ली करवाएगा। 2 घण्टे की परीक्षा में 80 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में भाषा और गणित के 25-25 और मानसिक योग्यता के 50 अंक निर्धारित हैं। कुल 100 अंकों का पेपर होगा।   प्रवेश पत्र यहां से करे डाउनलोड नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली के प्राचार्य डॉ. महबूब अली ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात जिस स्कूल में बच्चे 5वीं कक्षा में सत्र 2021-22 में पढ़ रहा था उस स्कूल के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर उस प्रवेश पत्र पर होने चाहिए और यह प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन परीक्षा केन्...

Read More
उदयपुर

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने शुरू किया दावानल को बुझाने का काम

आग पर दो राउंड में पानी का किया छिड़काव, कुछ हिस्से में आग को बुझाया मंगलवार को भी जारी रहेगा एयरफोर्स हेलीकॉप्टर का ऑपरेशन   उदयपुर, 18 अप्रेल/लेकसिटी के सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में लगी आग को काबू में करने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम के साथ एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने भी मशक्कत की। वन क्षेत्र की आग को बुझाने के लिए कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर शाम को फलौदी से एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर भी पहुंचा और इसने दो राउंड पानी का छिड़काव किया तथा वन क्षेत्र के कुछ हिस्से में लगी आग को बुझाया।   एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने बड़ी झील से पानी भरकर दो बार बड़ी क्षेत्र की ओर लगी आग पर पानी का छिड़काव किया। इस हेलीकॉप्टर में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व डीएफओ डॉ. अजीत ऊंचोई भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में लगी आग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इधर, शाम को अंधेरा होने के बाद हेलीकॉप्...

Read More
उदयपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से खलासी की मौत

उदयपुर । खेरोदा थाना क्षैत्र के नेश्नल हाईवे मेनार माॅल में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुसरे गाडी के खलासी को मोत हो गई। हेड कास्टेबल नरेन्द्रसिंह चैहान ने बताया कि रात्री की दो बजे के करीब एक मिनी ट्रक कोटा से उदयपुर आ रही थी कि नेशनल हाईवे मेनार माॅल मे मिनी ट्रक का टायर फट गया था। जिसे 407 मिनी ट्रक के खलासी कानपुर (जावरमाइन्स) थाना टिडी निवासी प्यारेलाल पिता धर्मा मीणा उम्र 20 वर्ष गाडी से निचे उतर कर गाडी का टायर देख रहा था कि अचानक पिछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी सुचना ट्रक डाईवर अजित मीणा ने आकर थाने में दी। जिस पर खेरोदा पुलिस जाप्ता मोके पर पहुचा एवं लाश को खेरोदा सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनो के सुपुर्द की गई।

Read More
उदयपुर

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने किया पदभार ग्रहण

फतहनगर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने शनिवार को उदयपुर टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समारोह में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि ने भी सानिध्य प्रदान किया। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से चौहान का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा ने भी श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर चौहान का अभिनंदन किया।

Read More
उदयपुर

नाले में किशोरी का शव मिलने से सनसनी

ऋषभदेव । नाले में किशोरी का शव मिलने से यहां सनसनी फैल गयी । सूचना पर मौके पर पहुंची ऋषभदेव पुलिस । पुलिस ने ऋषभदेव CHC पहुंचाया शव । मृतका की पहचान जीवन निवासी पिपली अ के रूप में हुई। सम्भवतः हत्या करके फेंका गया है शव । हालांकि पुलिस जांच के बाद होगा मामले का खुलासा ।

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे,डबोक एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन व पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी उनके साथ थे। विमानतल पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों की अगवानी की। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाज दान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से उपरना, पगड़ी व माला इत्यादि से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन देवी कटारा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, पार्षद अरूण टांक, धु्रव कुमार कविया, सुरेश श्रीमाली, वीरन्द्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, भगवान सोनी, सुभाष चित्तौड़ा, रा...

Read More
उदयपुर

अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस का शुभारंभ कल

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से चौथी दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 10.45 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में किया जायेगा जिसमें देश विदेश के 2 हजार से अधिक विषय विशेषज्ञ भाग लेगे। कान्फ्रेंस का शुभारंभ अतिथि कुंवर लक्ष्यराज सिंह मेवाड, अति विशिष्ठ अतिथि इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष डॉ. रूचि वाष्णेय, समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत, नागालैंड विवि के रजिस्ट्रार डॉ. सीके सेथिलकुमार, गुजरात फिजियोथेरेपी कौन्सिल की अध्यक्ष डॉ. यगना शुक्ला करेगी जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेगे। ...

Read More
उदयपुर

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चौहान कल करेंगे कार्यभार ग्रहण

फतहनगर । भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे । भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार के अनुसार चौहान का पदभार समारोह शनिवार सुबह 10:00 बजे उदयपुर नगर निगम टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित होगा । स्वर्णकार ने कार्यभार ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने का अनुरोध किया है ।

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उदयपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सर्किल पर  जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया । इस अवसर पर UIT सचिव श्री अरुण हसीजा, जिला खेल अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

Read More
उदयपुर

प्रधानाचार्यो ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनः गैर शैक्षणिक कार्यों से पीइइओ को मुक्त रखने की मांग,पूर्व सांसद रघु मीणा से भी मिले

उदयपुर। पंचायत प्रारम्भिक षिक्षा अधिकारी संघ जिला उदयपुर द्वारा पीइइओ को अन्य विभागों के कार्य थोपने के विरोध स्वरूप जिला कलक्टर को गैर शैक्षणिक कार्यो से पीइइओ को मुक्त रखने हेतु ज्ञापन दिया गया। प्रधानाचार्यो द्वारा सोंपे गए ज्ञापन पर प्रधानाचार्यो के दोनो संगठनों रेसा एवं रेसा पी के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर किए हुए सोंपे गए। संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता मुकेष कुमार पण्ड्या ने बताया कि राजस्थान के हर जिले में निर्माण श्रमिकों के लम्बित प्रकरणों के सत्यापन हेतु बनाई गई समिति में पीइइओ को प्रभारी बनाए जाने का विरोध किया गया है एवं कई जिलो में जिला कलक्टर द्वारा इन आदेषो को निरंस्त कर दिया गया है। उदयपुर जिले में भी हर ब्लॉक पर प्रधानाचार्यो द्वारा इस आदेष का विरोध किया जा रहा है। ज्ञापन में जिला कलक्टर महोदय से षिक्षा विभाग को गैर षैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने एवं श्रम व...

Read More
उदयपुर

लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक आयोजित,बीटी कॉटन के निराश्रित बालको के लिए सरकार समय पर जारी करे अनुदानःमंत्री राव

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संस्थान के हेडऑफिस ओंगना में हुआ। बैठक में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि ओपन शेल्टर होम,ओंगना का पूर्व अनुदान अभी तक बकाया है एवं वर्तमान अनुदान भी अभी तक नहीं मिल पाया है जिससे आर्थिक हालात खराब हो गए है। वर्तमान में स्वयं जिला कलेक्टर द्वारा होम के बालको का खाद्य सामग्री खर्च उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना संस्थान उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत संचालित विशेष बाल श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों के अनुदान हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। गोगुन्दा तहसीलदार विमलेन्द्र सिंह राणावत व गोगुन्दा विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत द्वारा होम में दो वेंटिलेशन गेट पच्चीस हज़ार रुपये की लागत में लगवाने हेतु संस्थान सदस्यों द्वारा आभार प्रकट किया गया। संस्थान अध्यक्ष मनोज जीनगर ...

Read More
उदयपुर

ब्लॉक स्तरीय बैठक में ली विभागीय योजना की जानकारी

उदयपुर. फील्ड स्तर पर विभागीय योजनाओं के सतत क्रियान्वन एवम् समीक्षा हेतु आज मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुराबड़ एवम् सैटेलाइट हॉस्पिटल वल्लभनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने कहा की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समय समय पर सेक्टर बैठक आयोजित कर निर्धारित सूचकांक की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करे ताकी योजनाओं के क्रियान्वन में आ रहे अंतर को पहचान कर प्रभावी रूप से योजना बना इसे दूर किया जा सके। डॉ खराड़ी ने कहा की मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियों यथा मलेरिया, उल्टी दस्त इत्यादि के फैलने की संभावना बनी रहती है। इसलिए अस्पताल आने वाले मरीजों में संभावित लक्षणों के मरीजों की मलेरिया स्लाइड अवश्य लेवे। ...

Read More
उदयपुर

आजादी के अमृत महोत्सव शंृखला के अन्तर्गत साहित्यिक गोष्ठी आज

उदयपुर । राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत अकादमी कार्यालय में 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंति की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएग। अकादमी सचिव डॉ. बसंन्त सिंह सोलंकी ने बताया कि यह साहित्यिक गोष्ठी ‘राजस्थान में साहित्य द्वारा सामाजिक उत्थान एवं जागृति’’ विषय पर केन्द्रित होगी। इस साहित्य गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, मुख्य वक्ता डॉ. गिरिशनाथ माथुर एवं मुख्य अतिथि डॉ. कुन्दन माली होंगे। इस गोष्ठी में डॉ. हुसैनी बोहरा एवं डॉ. रीना मेनारिया द्वारा उक्त विषय पर केन्दित पत्र वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक डॉ. कृष्णकुमार शर्मा के साथ नगर के वरिष्ठ कवि साहित्यकारों का सानिध्य प्राप्त होगा। ...

Read More
उदयपुर

प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष से होगे 2 करोड़ के विकास कार्य- जोशी

सांसद की अनुशंषा से कक्षा कक्ष सहित होगे अन्य कार्य            चित्तौडगढ/ उदयपुर 11 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच के परिणाम स्वरूप गठित डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड जिला उदयपुर से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ के विकास कार्य होगे। सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंसा पर स्वीकृत होने वाले उक्त कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो गयी है।1. राआउमावि मांगथला, ग्रा.प. मांगथला, प.स. मावली में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.2. राउमावि फलीचड़ा, ग्रा.प. फलीचड़ा, प.स. मावली में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.3. राप्रावि वालरा, ग्रा.प. जैवाणा, प.स. मावली में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य राशि 5 लाख रू.4. राउमावि बोयणा, ग्रा.प. बोयणा, प.स. मावली में प्रार्थना हॉल निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.5. राउमावि खाम की मादड़ी, ग्रा.प. रख्यावल, प.स. मावली में एक कक्षा...

Read More
उदयपुर

जिले में डीएमएफटी से होने वाले विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के कार्यों को मिले सर्वाेच्च प्राथमिकता -कलक्टर

उदयपुर, 10 अप्रेल। डिस्ट्रिक्ट मिनरल् फाउंडेशन ट्रस्ट से जिले में खनन प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में रविवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलकेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर मीणा ने डीएमएफटी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल आपूर्तिं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा में नवाचार एवं अत्याधुनिक व तकनीकी शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा देने, वन विकास, पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उपायों के साथ इसके संरक्षण संबंधी कार्य, पौधारोपण, विभिन्न निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा कर प्रस्ताव पुनः तैयार कर डीएमएफटी को प्...

Read More
उदयपुर

जिले में सीडीएस और एनडीए की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,आधे से कम रही उपस्थिति

उदयपुर 10 अप्रैल। उदयपुर शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित हुई। वहीं एनडीए की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। इन परीक्षा के दौरान उपस्थिति आधे से भी कम रही। एडीएम ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा के प्रथम सत्र में 43.40 प्रतिशत, द्वितीय सत्र में 43.17 प्रतिशत तथा तीसरे सत्र में 42.95 प्रतिशत उपस्थिति रही वही एनडीए के प्रथम सत्र में 30.02 प्रतिशत व दूसरे सत्र में 29.60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। ...

Read More