उदयपुर

चरपोटा बने नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष

उदयपुर. उदयपुर (शहर) के चुनाव मे प्रवीण चरपोटा 730 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए । चुनाव निर्वाचन अधिकारी देवीलाल चौधरी ने बताया की आरएनए के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप गर्ग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार को एम.बी. हॉस्प्टिल के जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिनेश वैष्णव, यशवन्त पाण्डेय व अशोक नागदा की टीम ने चुनाव सम्पन्न करवाएं । जिसमें आर एन टी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, पन्नाधाय राजकीय चिकित्सालय, टी.बी. हॉस्पिटल बड़ी, धानमण्ड़ी, सेटेलाईट हिरणमगरी एवं अम्बामाता हॉस्पिटल के 1300 मतदाता मे से 825 मतदाताओं ने मतदान किया । जिसमें प्रवीण चरपोटा को 776 मत, प्रतिद्वंधी को मात्र 46 वोट मिले एवं 3 वोट खारिज हुए । चुनाव निर्वाचन अधिकारी चौधरी के साथ परिणाम घोषित होते ही प्रवीण चरपोटा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जीत की खुशी मे...

Read More
उदयपुर

जिले में शैक्षिक सत्र 2022-23 से प्रारम्भ होंगे तीन नए बालिका छात्रावास कोटड़ा, सलूंबर व झाडोल में होगा संचालन

उदयपुर 4 अगस्त। जि़ले में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से तीन नए नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास (मॉडल स्कूल) प्रारम्भ किये जा रहे है। एडीपीसी चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि ये छात्रावास कोटड़ा, सलूंबर व झाडोल में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों के परिसर में स्थित नव निर्मित भवन में संचालित किये जायेंगे। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देश सम्बंधित संस्था प्रधानों को उपलब्ध करवा दिए है। जोशी के अनुसार 100-100 छात्राओं की सीटों के छात्रावास में कक्षा 6 से 8 तक के लिये 10-10, कक्षा 9 से 10 के लिए 15-15 तथा कक्षा 11से 12 के लिये 20-20 निर्धारित की गई है। 8 अगस्त तक मांगे आवेदन इन छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित कर लिये गए है जिसकी अंतिम तिथि 8 अगस्त नियत की गई है। चयनित पात्र बालिकाओं की सूची 10 अगस्त तक तैयार कर ली जाएगी । सूची का...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना व निःशुल्क ओपीडी-आईपीडी के लिए जन आधार अनिवार्य

उदयपुर, 2 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन व राज्य के नागरिकों को निशुल्क ओपीडी व आईपीडी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जन आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है जिससे सुनिश्चित हो सके कि रोगी राजस्थान के निवासी है। इस संबंध में आरएनटी प्राचार्य व नियंत्रक डॉ.लाखन पोसवाल ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय व पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय, सेठ रामविलास भुवालका यक्ष्मा आरोग्य सदन बड़ी, स्वर्गीय श्री खेमराज कटारा राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय हिरणमगरी, सुंदर सिंह भंडारी राजकीय जिला चिकित्सालय चांदपोल सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक एवं प्रभारी को दिशा निर्देश प्रदान किए है। साथ ही निर्देर्शित किया है कि ओपीडी-आईपीडी में आने वाले राज्य के नागरिकों द्वारा जन आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर उनका मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना म...

Read More
उदयपुर

सत्रारंभ वाकपीठः शिक्षकों एवं संसाधनों की कमी को पूरा करने का रहेगा प्रयासः डांगी

फतहनगर। मावली के पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी ने सोमवार को तुलसीदासजी की सराय स्थित रविन्द्रनाथ टैगौर संस्थान में मावली ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की वाकपीठ के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मावली ब्लॉक के सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं संसाधनों की कमी को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें। शिक्षा जहां है वहां विकास के रास्ते स्वतः ही खुल जाते हैं। उन्होने कहा कि प्रार्थना सभा के लिए मावली ब्लॉक के 11 स्कूलों में डोम तैयार हो चुके हैं जबकि 6 में काम चल रहा है। डांगी ने संस्था प्रधानों से कहा कि हम सब मिलकर मावली ब्लॉक को आगे बढ़ाएं। समारोह को विशिष्ट अतिथि उप प्रधान नरेन्द्र चण्डालिया,शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल आमेटा,शिक्षक नेता धुलीराम डांगी,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अ...

Read More
उदयपुर

कभी आखर ज्ञान की जानकारी ना रखने वाले ललिया व विकिया का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर. गोगुन्दा पुलिस के प्रयास से बालको को मिला सहारा।परिवार की तरह निराश्रित बालको का बिना अनुदान के विषम परिस्थितियों में पालन करने वाला लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना अधिकारियों को इतना भा गया कि जीवनज्योति निराश्रित बालगृह,सुखेर,उदयपुर से दो बालक ओंगना ट्रांसफर होकर पुलिस बनने हेतु आए है।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि दोनों बालक सात वर्षीय ललिया व पांच वर्षीय विकिया गोगुन्दा के बाईपास स्थित प्रताप सर्कल पर पेट की भूख मिटाने हेतु भीख मांगते हुए दिखे।जिसे गोगुन्दा थानाधिकारी दलपतसिंह द्वारा एएसआई हरीसिंह राठौड़ के माध्यम से थाने में लाए गए।गोगुन्दा पुलिस द्वारा बालको की सामाजिक आर्थिक रिपोर्ट तैयार कर बालको को बाल कल्याण समिति, उदयपुर के आदेश से जीवनज्योति निराश्रित बालगृह,उदयपुर में प्रवेश मिला।परन्तु बालक ललिया व विकिया को वहा की आबोहवा रास न आई।ईधर बैंच ऑफ मजिस्ट्रेट ...

Read More
उदयपुर

किसान सम्मान निधि केवाइसी को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

उदयपुर. किसानों के लिए आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई केवायसी करवाने की आज है अंतिम तिथि. कलेक्टर ताराचंद मीणा शत प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने के लिए हुए प्रतिबद्ध. सभी अधिकारियों को आज ही बकाया ईकेवाईसी करवाने के दिए निर्देश. आज अभियान रूप में ईकेवाईसी करवाने का किया आह्वान. कलेक्टर ने किसानों से की अपील- सीएससी पर जाकर ईकेवाईसी करवाएं ताकि उन्हें मिले प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि. 31 जुलाई से पहले शत प्रतिशत ईकेवाईसी करवाने का चल रहा अभियान

Read More
उदयपुर

पूरण पुरी गोस्वामी शिवसेना संभाग प्रमुख बने

फतहनगर. स्थानीय निवासी पूरन पुरी गोस्वामी को शिवसेना उदयपुर संभाग का प्रमुख बनाया गया है. उक्त नियुक्ति शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं राजस्थान प्रभारी राजकुमार बाफना के निर्देशानुसार प्रदेश प्रमुख राजस्थान लखन सिंह पवार ने की. गोस्वामी की इस नियुक्ति पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

Read More
उदयपुर

ऑन लाइन साक्षात्कार से होगा चयन

फतहनगर। उदयपुर जिले में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)एवं राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के रिक्त पदों पर अध्यापक लेवल-1 व लेवल-2, पुस्तकालयाध्यक्ष-।।।,प्रयोगशाला सहायक-।।।,कम्युटर शिक्षक-।।। के पदों पर ऑनलाईन साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। उक्त पदो के लिये 1 अगस्त से 2 अगस्त तक कार्यालय डाईट गोवर्धन विलास, उदयपुर में ऑनलाईन साक्षात्कार आयेाजित किये जाऐंगे। उक्त जानकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा ने दी। ...

Read More
उदयपुर

बड़ीसादड़ी-उदयपुर ट्रेन का शुभारंभ 31 को करेगें रेलमंत्री, सांसद जोशी के आग्रह पर रीवा-उदयपुर तथा कोटा-अहमदाबाद ट्रेन के लिये भी रेलमंत्री किया आश्वस्त

फतहनगर। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कर कमलों के द्वारा मेवाड़ के अति महत्वपुर्ण मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तित रेलमार्ग का लोकार्पण तथा बड़ीसादड़ी से उदयपुर के लिये चलने वाली ट्रेन का शुभारंभ दिनांक 31 जुलाई को दोपहर में बड़ीसादड़ी में किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया की 82 कि.मी. के मावली-बड़ीसादड़ी के आमान परिवर्तन का कार्य पुर्ण हो गया हैं तथा उसका लोकार्पण तथा बड़ीसादड़ी से उदयपुर के मध्य चलने वाली यात्री गाड़ी का शुभारंभ रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में बड़ीसादड़ी से किया जायेगा। इस रेलमार्ग पर बड़ीसादड़ी, बानसी-बोहेड़ा, कानोड़, भीण्डर, खेरोदा, वल्लभनगर, मावली जं. स्टेशन हैं, इन स्टेशनों का आमान परिवर्तन के दौरान नवीनीकरण भी किया गया तथा यात्री सुविधाओं मे वृद्धि की गयी। इसके साथ ही सांसद जोशी ने रेलमंत्री से रिवा- चित्तौ...

Read More
उदयपुर

बीमा एवं जीपीएफ खाते ऑनलाइन करवाएं

उदयपुर। बीमा एवं जीपीएफ विभाग पूर्णतः पेपरलेस होने जा रहा है। विभाग की संयुक्त निदेशक श्वेता तिवारी ने बताया कि समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने कर्मचारियों के प्रानि व बीमा रिकॉर्ड, लेजर इत्यादि पूर्ण करने व कर्मचारी की एम्प्लॉई आईडी में अपलोड करने का विशेष अभियान चल रहा है। उन्होंने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों से कहा है कि वे अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों से उनकी स्वयं की बीमा रिकॉर्ड बुक, प्रानि की पासबुक एवं बीमा पॉलिसी को पीडीएफ फाइल बनाकर कर्मचारी की एसएसओ आईडी में एसआईपीएफ के नवीन पोर्टल पर 5 अगस्त तक ई-बैग अपडेट में अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। आहरण एवं वितरण अधिकारी के सहयोग से प्रत्येक कार्मिक का सम्पूर्ण डेटा यथा बीमा/जीपीएफ को डिजिटाइजेशन कर पारदर्शी बनाते हुए प्रत्येक कार्मिक को समस्याओं से मुक्त किया जा सकेगा। कर्मचारी अपने जीपीएफ/बीमा खातों की जांच स्वयं कर कोई विसंग...

Read More
उदयपुर

जगदीश मंदिर में सूखे मेवे से सजा हिण्डोलना

उदयपुर। सावन में मंदिरों पर हिण्डोलना मनोरथ प्रारंभ हो चुके हैं। इसी के तहत श्री श्री 1008 श्री ठाकुर जी श्री जगन्नाथ स्वामी जी को एकादशी के पर्व पर विशेष सूखे मेवे से सज्जित हिंडोले में विराजित किया गया। मेवाड़ के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर पर शयन तक श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। मुख्य पुजारी गजेंद्र द्वारा महाआरती की गई। मंगलवार को पुष्प और माला का श्रृंगार कर मनोरथ किया गया। ...

Read More
उदयपुर

उम्र कलम चलाने की हालात करा रहे बालश्रम,दाने दाने को मोहताज राकेश व केशु का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

फतहनगर। गाल्दर निवासी दस वर्षीय राकेश व आठ वर्षीय केशु के पिता छगनलाल की ढ़ाई साल पहले मृत्यु हो गई। मां सिंगा बाई बाहर गांव मजदूरी कर बमुश्किल पेट की आग बुझाती है। दादा कानाराम भी उम्र के पड़ाव की तरफ होने से बालको को पालने में असमर्थ होने से वे गुजरात मजदूरी पर भेजने की तैयारी में थे। तभी मौतबीर अर्जुन गमेती ने दादा कानाराम को समझाइश कर बालको को लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना लाया। जहां औचक निरीक्षण में आए बैंच ऑफ मजिस्ट्रेट सदस्य सुरेशचंद शर्मा ने बालक केशु व राकेश के शेल्टर के आदेश दिए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बालको को तहसीलदार, झाड़ोल फूलाराम के सामने उपस्थित कर बालको की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा बालको की काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार कर स्टाफ मिठूलाल से मेडिकल करा बालको को नवीन पोषाक पहनाई गई। ...

Read More
उदयपुर

ड्रॉपआउट बच्चों को लेकर कलेक्टर हुए गंभीर

उदयपुर. ड्राप आउट विद्यार्थियों के मामले में कलक्टर ताराचन्द मीणा हुए गंभीर,कहा-विद्यार्थियों को स्कूलों से जोड़ना ही काफी नहीं,विद्यार्थियों को सत्रांत तक बनाये रखना जरूरी. CDEO ने कहा- कलक्टर के निर्देश के बाद सर्वे में अब तक 11 हजार बच्चे स्कूल से दूर,कलक्टर ने मांगी नहीं जुड़े बच्चों 11 हज़ार की सूची मांगी.सूची उपलब्ध न होने पर कलक्टर ने जताई नाराजगी.कहा-28 तक हर हाल में उपलब्ध करावें ब्लॉक और गांव वार बच्चों की सूची.कहा-शत प्रतिशत बच्चो को स्कूलों से जोड़े.पालनहार योग्य बच्चों को योजना से जोड़े.बाल श्रम से रेस्क्यू बच्चों को हर हाल में योजना से जोड़े और 28 तक संस्था प्रधानों से प्रमाण पत्र ले कि कोई भी पात्र बच्चा नहीं रहा वंचित.

Read More
उदयपुर

गाजे बाजे के साथ रवाना हुए कावड़िए

खेरोदा। सावन के पवित्र माह में खास महत्व होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। वही भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कावड़िए भी बड़े उत्साह के साथ कावड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। सावन के द्वितीय सोमवार पर खेरोदा कस्बे से केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गाजे-बाजे के साथ कावड़िए रवाना हुए। खेरोदा बस स्टैंड के पास स्थित प्राचीन नागाजी की बावड़ी एवं शिव मंदिर से विधिवत कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना करके प्राचीन नागाजी की बावड़ी से जल भर कर कावड़िए रवाना हुए। खेरोदा से केदारेश्वर महादेव के लिए निकली कावड़ यात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कावड़ यात्रा में भक्तों ने पारंपरिक भगवा केसरिया वस्त्र धारण कर अपने कंधे पर सजे-धजे कावड़ लेकर महादेव का अभिषेक करने के लिए रवाना हुए। यह कावड़

Read More
उदयपुर

सीबीइओ से भेंट कर शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

फलासिया. राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबन्दु ,जिला प्रतिनिधि मंडल और ब्लॉक फलासिया की कार्यकारणी टीम के द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फलासिया लालुराम गरासिया ,RP महिपाल गरासिया,फिरोज खान,वरिष्ठ कार्यालय सहायक सुरेंद्र शर्मा ,एकाउंटेंट रणजीत मीना ,कनिष्ठ लिपिक गणेश लाल मीना का राजस्थानी मेवाड़ी पगड़ी,माला पहनाकर व डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।स्वागत रस्म के बाद विभिन्न शिक्षकों की समस्याओ जैसे पीडी हेड कार्मिकों को समय पर वेतन नहीं मिलना इत्यादि से cbeo साहब को अवगत कराया गया। जिनका उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शिक्षक समास्याओं का शीघ्राता शीघ्र समादान करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबन्दु ने FLN ट्रैंनिंग का निरिक्षण किया व सहभागियो को सम्बलन प्रदान करते हुए उनकी समस्याओ को सुना व उनका स...

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ने निकाली तीर्थ यात्रा की लॉटरी

उदयपुर.वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की ऑनलाइन लॉटरी निकाली. जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में डीओआईटीसी कार्यालय में निकाली गई लॉटरी. जिले के 895 यात्रियों का किया गया चयन. हवाई यात्रा के लिए 91 और रेल यात्रा के लिए 804 यात्रियों का हुआ चयन.

Read More
उदयपुर

श्री महाकाल कावड यात्रा व भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण,भगवान श्री महाकालेश्वर की दसवीं कावड यात्रा सोमवार को,श्री महाकाल मंदिर मे भेट किया जायेगा त्रिशुल

उदयपुर। भगवान श्री महाकाल कावड यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। समिति अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार निश्चित समय प्रातः 9 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग गंगोद्भव आयड में विधि विधान पूर्चा अर्चना पश्चात् गंगोद्भव से आयड मेन रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सुरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, .अम्बामाता मंदिर, आयुर्वेद चौराहा (राडाजी चौराहा) होते हुए श्री महाकाल मंदिर पहुंचेगी। कावड यात्रा समिति के संयोजक मोहनलाल साहु ने बताया कि कावड यात्रा इस प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार निकाली जावेगी जिसमें किसी तरह का डीजे, बेण्ड, चार पहिया व दुपहिया वाहन के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा । श्री साहू ने बताया कि कावड यात्रा में सबसे आगे चार ढोल शोभायात्रा की शोभा बढायेगें, उ...

Read More
उदयपुर

रीट परीक्षा में विप्र छात्र से जनेउ उतारने पर विप्र समाज में रोष

उदयपुर। आज स्थानीय बीएन पीस विद्यालय, उदयपुर में अध्यापक पात्रता (रीट) परीक्षा के दौरान विप्र छात्र श्री हार्दिक व्यास द्वारा धारण की जनेउ को पुलिस कांस्टेबल द्वारा ब्राह्मणत्व की आस्था पर जोर जबरदस्ती कर काटने पर आमादा होने पर बाद में जबरन उतार दी गई । विप्र फाउण्डेशन प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा, महामंत्री लक्ष्मी जोशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल, उदयपुर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, बांसवाडा जिलाध्यक्ष योगेश जोशी, सागवाडा जिलाध्यक्ष प्रकाश व्यास संयुक्त रूप विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनेउ (यज्ञोपवित) एक ब्रह्म समाज का संस्कार है जिसको बहुत विधि विधान, मंत्रोचार के साथ विप्र (बटुको) को धारण करवाया जाता है। श्री शर्मा ने बताया कि जनेउ सूत का बना हुआ एक धागा होता है जिसमें कोई वस्तु छिपाई नहीं जा सकती है। प्रशासन द्वारा जबरन इस तरह की घटना कारित की गई जिससे संपूर्ण ...

Read More
उदयपुर

श्वान को पीटकर उतारा मौत के घाट, एनिमल एड ने अंबामाता थाने में मुकदमा दर्ज कराया

उदयपुर, 24 जुलाई। शहर के समीपस्थ बड़गांव में एक श्वान को मौत के घाट उतारने पर अंबामाता पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है । प्राप्त जानकारी अनुसार 23 जुलाई 2022 को एनिमल एड हेल्पलाइन पर आँचल तिवारी नामक पशु प्रेमी ने सूचना दी कि श्री राम कॉलोनी मनोहरपुरा बड़गांव में नाथूलाल कालबेलिया नामक व्यक्ति द्वारा एक श्वान को पत्थर और डंडों से पीट कर मार डाला। सूचना मिलते ही एनिमल एड की सचिव नेहा बनियाल, सह संस्थापक क्लेयर अब्राहिम के निर्देशन पर एनिमल एड के पशु क्रूरता निवारण अधिकारी दीनदयाल गोरा रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा श्वान की मृत्यु हो चुकी थी । उसके बाद दीनदयाल गोरा द्वारा श्वान को मारने वाले के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अंबामाता पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया । मुकदमे की तफ्तीश अंबामाता थाने की बड़गांव चौकी से खुमान सिंह कर रहे हैं। ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में हुई ग्लोबल एजुकेशन कॉन्क्लेव 2022 ,शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम

अभ्यास ही सफलता की कुंजी - राजेंद्र भट्ट उदयपुर, 23 जुलाई । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नवाचार के रूप में एक दिवसीय ग्लोबल एजुकेशन कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कॉन्क्लेव के मुख्य आयोजक बीबी क्रिएटिव वर्ल्ड के विकास जोशी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के विद्यार्थियों को देश व विदेश की सर्वोच्च यूनिवर्सिटी कॉलेज व इंस्टिट्यूट में हो रहे विश्व स्तरीय डिप्लोमा डिग्री व टेक्निकल कोर्स की संपूर्ण जानकारी देना है । कॉन्क्लेव का उद्घाटन माननीय संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा किया गया । उदयपुर जिले की सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड अंबेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा ने मौजूद बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीसीएफ आरके जैन भी मौजूद थे । 700 विद्यार्थियों की मौजूदगी : इस एक दिवसीय एजुकेशन कॉन्क्लेव में उदयपुर जिले के विभिन्न विभ...

Read More