उदयपुर

उदयपुर के गांवों में पहुंचा राहत का पैगाम, सरकार का रूख अब शहरों की ओर उदयपुर में प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज आज से

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एवं जनराहत की संकल्पना को साकार करने चलाए गये प्रशासन गांवों के संग अभियान की सफल क्रियान्विति के बाद सरकार का रूख शहरों की ओर है। उदयपुर शहर में प्रशासन शहरों के संग का आगाज शुक्रवार, 15 जुलाई को होगा। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर विकास प्रन्यास एवं नगर निगम द्वारा शहर के समीप राजस्व गांवों एवं विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित कर जनराहत के कार्य किए जाएंगे एवं पात्रजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। यूआईटी की ओर से यहां लगेंगे शिविर नगर विकास प्रन्यास द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 व 16 जुलाई को राजस्व गाव मादड़ी पुरोहितान के लक्ष्मीनगर, उदयप्रताप कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों के लिए सामुदायिक भवन मादड़ी पुरोहितान में शिविर आयोजित होगा। वहीं 19 व 20...

Read More
उदयपुर

उपखंड स्तर पर जनसुनवाई शिविर आज

उदयपुर। राज्य सरकार की ओर से जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की अनुपालना में प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाले जन सुनवाई शिविरों के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में 14 जुलाई को सभी उपखंड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में उपखंड व ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निवारण किया जाएगा। सभी उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देशः कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई कार...

Read More
उदयपुर

प्रशासन शहरों के संग अभियान 15 जुलाई से,कलक्टर ने नगर निगम पार्षदों के साथ की बैठक,कहा-आपके सहयोग से ही सफल होगा अभियान

उदयपुर।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि हर पार्षद आम जनता से सीधा जुड़ा होता है और प्रशासन शहरों के संग अभियान आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए ही आयोजित हो रहा है, ऐसे में अभियान की सफलता पार्षदों के सहयोेग से ही होगी। कलक्टर मीणा राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में आगामी 15 जुलाई से आयोजित होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम उदयपुर के पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में आयोजित होने वाले शिविर में अधिकाधिक लोग अपनी समस्याओं को निस्तारित करावें और इसका लाभ लें। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में होने वाले कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचे ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। कलक्टर ने कहा कि अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए मंत्रालयिक कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्...

Read More
उदयपुर

नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक में हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय,विकास कार्यों में गुणवत्ता का खयाल रखें-कलक्टर

उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि नगर विकास प्रन्यास के तहत होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए ताकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकास कार्यों का फायदा आमजनता को मिल सके। कलक्टर मीणा बुधवार को नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए न्यास सदस्यों व अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न्यास के माध्यम से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विभिन्न 52 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने एक-एक विकास कार्य पर तसल्ली से प्रन्यास व विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी ली और इससे समग्र लोकहित की पुष्टि होने पर उनको स्वीकृति दी। चंड़ीगढ़ की तर्ज पर हो पौधरोपणः बैठक में कलक्टर मीणा का पूरा फोकस विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहा वहीं उन्होंने कहा कि हमार...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर फन लर्निंग इलेक्टिव कोर्स ‘मैनेजमेंट गेम्स’ के माध्यम से प्रबंधन शिक्षा को बनाएगा और सरल

छात्रों के जुड़ाव और रिटेंशन स्तर को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक नया वैकल्पिक 30-घंटे का पाठ्यक्रमउदयपुर- प्रबंधन की शिक्षा में नए और अनूठे प्रयोग करने की दिशा में कदम उठाते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ उदयपुर (आईआईएम उदयपुर) ने अपने एमबीए प्रोग्राम को एक नए और दिलचस्प लर्निंग कोर्स - ‘मैनेजमेंट गेम्स’ के साथ और बेहतर बनाया है। यह लर्निंग कोर्स वास्तविक समय की स्थितियों के अनुसार प्रबंधन सिद्धांतों लागू करते हुए आवश्यक निर्णय लेने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। खास तौर पर तैयार किए गए इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी पहले बोर्ड गेम खेलते हैं, जिसके बाद डीब्रीफिंग सेशन होते हैं, जहां संकाय सदस्य इन खेलों को मैनेजमेंट लर्निंग से जोड़ते हैं। आईआईएम उदयपुर इस वर्ष से इस कोर्स को अपने एमबीए प्रोग्राम के हिस्से के रूप में पूरे 30 घंटे के पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करेगा, जहां ...

Read More
उदयपुर

महाकाल कावड यात्रा व भव्य शोभायात्रा के पत्रक का विमोचन,भगवान श्री महाकालेश्वर की दसवीं कावडयात्रा 25 जुलाई, 2022, सोमवार को

उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा आज यहां सुखाडिया विश्वविद्यालय के अतिथिग्रह में कावड यात्रा व एवं भव्य शोभा यात्रा के पत्रक का विमोचन श्री सुधीर पोद्दार के मुख्य आतिथ में सम्पन्न हुआ जिसमें विशिष्ठ अतिथि श्री लक्ष्मीकान्त जोशी, श्री हिम्मतलाल नागदा, श्री विक्रम मेनारिया थे । इस अवसर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा की तैयारी के लिये पुरे शहर में धार्मिक संगठनो व सामाजिक संगठनों से महाकाल कावड यात्रा एवं शोभायात्रा में भाग लेने हेतु अपील की है। इस अवसर पर समिति के महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी, संयोजक मोहनलाल साहु, सह सहयोजक यशवन्त पालीवाल, गोपाल प्रजापत, सुधीर पोद्दार, हिम्मतलाल नागदा, विक्रम मेनारिया पंकज उपाध्याय, सुनिल त्रिपाठी, भैरूलाल गायरी, राजेश पुर्बिया महिला संयोजक श्रीमती अर्चना शर्मा महिला सह संयोजक श्रीमती कुसुमलता शर्मा, श्र...

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के आदेश से राजू,जगदीश व गुलाब का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर। बालको को परिवार की तरह पालने वाले लवीना विकास सेवा संस्थान के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के पास कोटड़ा उपखण्ड से गढ़ी कोटड़ा मार्ग से गुजरात मजदूरी पर जाते तीन बालक तेरह वर्षीय राजु,ग्यारह वर्षीय गुलाब व तेरह वर्षीय जगदीश को मांडवा भूरिटेबर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उदाराम ने पूछताछ कर जिला प्रशासन को सूचना दी। बालको की आर्थिक हालात की सूचना उदाराम द्वारा स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी को भी दी गई। फिर उदाराम गांव के तीन मौतबीर के साथ दोपहर में पैदल जुड़ा तोरणा मार्ग से बालको ले ओंगना पहुंचा। उदाराम ने कलेक्टर को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोटड़ा में पढ़ाई होती नहीं। गरीबी ज्यादा है इसलिए बच्चे गुजरात जाते है। उसके पश्चात जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को फोन पर निर्देश दिए कि वे बालको को तुरंत प्रवेश देवे। सं...

Read More
उदयपुर

कन्हैया हत्याकांड :माहेश्वरी समाज ने मौन रैली निकाल दिया ज्ञापन

उदयपुर, 13 जुलाई। उदयपुर में 28 जून को तालिबानी तरीके से हुए कन्हैयालाल हत्याकाण्ड के विरोध में उदयपुर में विभिन्न समाजों की ओर से रोष प्रदर्शन व ज्ञापन देने का क्रम जारी है। बुधवार को माहेश्वरी समाज की ओर से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर ऐसे राष्ट्रविरोध कृत्य में लिप्त हर दोषी को सख्त से सख्त सजा की मांग की गई तथा मृतक व इस षड्यंत्र से जुड़े हर पीड़ित परिवार को हर तरह की सुरक्षा व सहायता की मांग की गई। इससे पहले, माहेश्वरी समाज के प्रबुद्धजन तीज का चैक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में एकत्र हुए और वहां से मौन रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम को ज्ञापन दिया गया। रैली में जानकीलाल मूंदड़ा, राधेश्याम तोषनीवाल, गोपाल गदिया, श्यामसुंदर सोमानी, मुरलीधर गट्टानी, गोपाल काबरा, चतरलाल सोमानी, विनोद मूंदड़ा, दिनेश ...

Read More
उदयपुर

डालू व लक्ष्मण का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान आज एक बार फिर दो बालकों का सहारा बना जब दो बालक सौतेली मां एवं शराबी पिता से तंग आकर सूरत के लिए निकल पड़े। बताया गया कि नाल मौखी निवासी तेरह वर्षीय डालूराम व दस वर्षीय लक्ष्मण गमेती सौतेली मां के अत्याचार से तंग आकर एवं पिता द्वारा शराब के नशे में मारपीट करने से वे पैदल गोगुन्दा से सुरत की बस में सवार होने निकले। राहगीरों की नजर पड़ने पर गोगुन्दा उपखण्ड प्रशासन को सूचना मिलने पर क्षेत्र में कार्यरत लवीना विकास सेवा संस्थान के निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को उपखण्ड कार्यालय पर बुलवाया गया जहां पर उपखण्ड अधिकारी हनुमान सिंह ने बालको से वार्ता कर बयान लिए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को बालको की काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मौके पर उपखण्ड अधिकारी, गोगुन्दा को दोनो बालको ने बताया कि घर पर खाने के दाने दाने को मोहताज हो गए थे। दो...

Read More
उदयपुर

मंगलवार को उदयपुर कलक्टर की मैराथन मीटिंग्स,वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें-कलक्टर

उदयपुर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को एक साथ 6 अलग-अलग विषयों पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में मैराथन मीटिंग आयोजित की गई। कलक्टर ने तसल्ली से सभी मीटिंग्स में संबंधित विभागीय अधिकारियों से एजेंडावार विषयों पर चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करें।मंदबुद्धि बच्चों के लिए प्रोजेक्ट बनाकर देने के निर्देश:बैठक में कलक्टर मीणा ने जिले में मद्धबुद्धि बच्चों के पुनर्वास और इनको राहत देने के लिए जिले में किसी अच्छे सरकारी संस्थान की अनुपलब्धता की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि जो बच्चे स्वयं खाना, पीना, उठना, बैठना, पढ़ना आदि कुछ कर नहीं पाते, कुछ समझ न पाते, ऐसे बच्चों के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस ...

Read More
उदयपुर

सिंगल यूज प्लास्टिक विकल्प जागरूकता रथ किया रवाना

उदयपुर. संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक विकल्प जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। संभागीय आयुक्तालय परिसर से निकला जनचेतना रथ, शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों व आबादी क्षेत्रों में करेगा लोगों को जागरूक. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर, जिला पर्यावरण समिति उदयपुर व फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के साझे में इस तीन दिवसीय पर्यावरण चेतना रथयात्रा का किया शुभारंभ। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी रहे मौजूद।

Read More
उदयपुर

विश्व जनसंख्या दिवस मनाया,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को किया सम्मानित

उदयपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के बप्पारावल सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा थी जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक कटारा थे। कार्यक्रम में परिवार कल्याण की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी-कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कटारा ने कहा उदयपुर में चिकित्सा विभाग ने पूर्ण लगन एवं मेहनत से सेवा कार्य किया है। कोरोना काल में इनकी सेवाओं को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने परिवार कल्याण के लिए कार्यरत एएनएम व आशा की भी सराहना की। चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ जुल्फिकार अहमद काजी ने परिवार कल्याण में 5 श्रेणियों में राज्य स्तर पर मिल रहे पुरस्कार के लिए पूरी टीम को बधाई दी। सीएमए...

Read More
उदयपुर

नयागांव में कृषि बजट पर ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला,उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए नवीन कृषि तकनीक अपनाएं कृषक- डॉ.परमार

उदयपुर। जिले की नयागांव पंचायत समिति सभागार में सोमवार को राज्य सरकार के कृषि बजट 2022-23 पर ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषकों की आय बढ़ाने के लिए इस वर्ष अलग से कृषि बजट की घोषणा की हैं। उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे खेती में नवीन तकनीकी अपनाते हुए उत्पादन एवं आय बढ़ाने के प्रयास करें। डॉ परमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक अपनाने व उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन लाभकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें। इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि उदयपुर ओमप्रकाश बैरवा ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला दे...

Read More
उदयपुर

केन्द्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण

उदयपुर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने केन्द्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर की साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था, विधिक सेवा क्लिनिक, महिला एवं पुरूष बैरक, परिसर, लाईब्रेरी, वीसी रूम, केन्टीन आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदीगण के मुलाकात कक्ष की भी जांच की गई और विश्व जरंसख्या दिवस के बारे मंें बदंीगण को जानकारी दी गई। महिला जेल का भी निरीक्षण कर महिला बंदीगण को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर विचारधीन बंदी समीक्षा समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐसे प्रकरणों को रखा गया जिसमें विचारधीन बंदी द्वारा अधिकतम सजा अवधि की आधी सजा विचारण में काट ली है। ...

Read More
उदयपुर

केंद्रीय कारागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन,कलक्टर बोले- अर्जित कौशल का उपयोग करें

उदयपुर। केंद्रीय कारागृह उदयपुर में नाबार्ड एवं आईसीआईसीआई आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में जारी तीस दिवसीय कारपेंट्री और मेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित संस्थाओं को बधाई देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को दिए गये प्रशिक्षण का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कलक्टर मीणा ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया और इनकी सराहना की। समारोह में कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए 60 प्रशिक्षणाथियों को प्रमाण पत्र और टूलकिट वितरित कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, नाबार्ड के डीडीएम शशिकमल शर्मा व आईसीआईसीआई आरसेटी के संयुक्त निदेशक अमर दीक्षित थे। इस मौके पर आईसीआईसीआई आरसेटी व नाबार्ड द्वारा जेल...

Read More
उदयपुर

कृषि योजनाओं व नीतियों पर सेमिनार आज

उदयपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उद्यमिता पखवाड़ा के तहत कृषि मण्डी यार्ड (अनाज) उदयपुर में 12 जुलाई को सुबह 11 बजे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जायेगा। मण्डी सचिव पंकज पारख ने बताया कि इस सेमिनार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2019 की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। पारख ने बताया कि इस अवसर पर योजना के तहत खाद्य इकाई लगाने वालों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे एवं हाथों-हाथ ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सबमिट होंगे। सेमिनार में योजना के स्टेट कोऑर्डिनेटर अंकित शर्मा एवं श्रवण कुमावत योजना की विस्तृत जानकारी देंगे। इस योजना में नई एवं पुरानी खाद्य इकाइयों को स्थापित करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रूपए तक का अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण सहाय...

Read More
उदयपुर

श्री महाकाल कावड यात्रा की तैयारियां प्रारंभ,भगवान श्री महाकालेश्वर की दसवीं कावड यात्रा 25 जुलाई, 2022, सोमवार को

उदयपुर । भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड यात्रा के भव्य आयोजन हेतु एक बैठक स्थानीय श्री महाकालेश्वर मंदिर पर आयोजित की गई है। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता के.के.शर्मा ने की । इस अवसर पर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर कावड यात्रा 25 जुलाई, 2022, सोमवार को श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा भगवान महाकाल की शोभायात्रा के साथ भव्य विशाल कावड यात्रा गंगाजी के चौथे पाये गंगोदभव, आयड से प्रातः 9.00 बजे निकाली जावेंगी । इस हेतु तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कावड यात्रा का मार्ग हर वर्ष की भांति गंगोद्भव आयड से आयड मेन रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सुरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिय...

Read More
उदयपुर

शहरी जलयोजना भीण्डर, उदयपुर के संवर्धन व सुदृढ़ीकरण के लिए 28.96 करोड़ रूपये की स्वीकृति

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में सुचारू पेयजल की उपलब्धता के लिए अहम निर्णय ले रही है। सरकार द्वारा वर्तमान भौगोलिक परिस्थितियों तथा जनसंख्या के अनुसार जलयोजनाओं के संवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर की शहरी जलयोजना भीण्डर के पुनर्गठन के लिए 28.96 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। श्री गहलोत की स्वीकृति से योजनान्तर्गत 2 खुले कुएं के गहरीकरण का कार्य, सतही जल स्त्रोत जडू, कडेचा एवं रातारेला एनीकट से राइजिंग पाईप लाईन का कार्य, 3 नए उच्च जलाशयों, 1 नए स्वच्छ भूतल जलाशय का निर्माण, आर.जी.एफ. फिल्टर प्लांट का निर्माण एवं वितरण पाइप लाइनों (लंबाई 61.9 किमी) का कार्य होगा। साथ ही, पूर्व में बिछाई गई जीर्ण-शीर्ण पाईप लाईनों को बदलने...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में जैन संतों का चातुर्मास के लिए हुआ प्रवेश

उदयपुर। रविवार को उदयपुर मे पूज्य गूरूदेव श्री रितेश मुनि जी म सा एव श्री प्रभात मुनि जी म सा का वर्षावास के लिए मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के महिला एवं पुरूषों ने संतों की हर्षोल्लास के साथ अगवानी की। इधर वल्लभनगर में शनिवार को कोमल मुनि के चातुर्मास प्रवेश के बाद 13 जुलाई से व्याख्यान होंगे। ...

Read More
उदयपुर

पर्यावरण गतिविधि द्वारा 600 पौधे लगाए

उदयपुर। पर्यावरण गतिविधि द्वारा प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत सीटीएई महाविद्यालय में विंभिन्न प्रकार के फलों के लगभग 600 पौधे लगाए गए, जिसमे उदयपुर विभाग पर्यावरण प्रमुख नाहर सिंह जी, प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख डॉ विनोद जी यादव, चन्द्रप्रकाश व श्रीपति उपस्थित रहे। इन सभी पौधों के लिए 3 वर्ष तक की पानी की व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए चारों तरफ फेंसिंग सुनिश्चित करने के बाद ही पौधे लगाए गए हैं, 3 से 4 वर्ष के बाद एक सघन वन के रूप में देखने को मिलेगा। ...

Read More