मावली

आग से लाखों रुपए का नुकसान

फतहनगर। इंटाली क्षेत्र में आग से लाखों रुपए की लकड़ियां व पाइप जलकर राख हो गए। रविवार को शिव लाल धोबी के कुएं पर एक जने द्वारा रविवार को कुएं पर जाकर आग जला दी। लाखों रुपए के पाइप व आम, नीबू शीशम, नीम के पेड़, साथ ही बिजली विभाग की 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार टूट कर नीचे गिर गये। गनीमत रही कि आग लगाने वाले को खेत मालिक लक्ष्मीबाई द्वारा देख लेने से विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर लाइन को बंद करवाया गया। सूचना पर सरपंच भरत मेनारिया द्वारा सोमवार को मौका मुआयना किया गया। पौधों व पाईप का नुकसान होने पर पटवारी से मोका मुआयना कराने की बात कही गई साथ ही पीड़ित परिवार को कथित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस मौके पर उपसरपंच कमला माराज मेनारिया, गोकल धोबी,दीपक, शंकर मेघवाल,रोशन रजक, राहुल, सत्यनारायण दायमा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ...

Read More
मावली

आशापुरा माता मंदिर की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर । देवड़ा का गुड़ा (रामा, उषाण के पास) मे देवड़ा परिवारो द्वारा आशापुरा माताजी के मंदिर की स्थापना की गई । इस अवसर पर पूर्व विधायक जनता सेना सुप्रीमों रणधीर सिंह  भिंडर बतौर मुख्य अतिथि रहे । साथ ही क्षत्रिय समाज के एवं देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के पदाधिकारी और आसपास के ठिकानों के जनाना एवं मर्दाना सरदारो की गरिमामई उपस्थिति रही । देवड़़  नोबल्स सोसायटी ने समस्त देवड़ा सरदारों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया है ।  

Read More
मावली

प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण की नितियों के विरोध में भाजपा मावली ने दिया ज्ञापन

मावली। भाजपा मावली द्वारा राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों के खिलाफ बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। राज्य में बहुसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचार और करोली के बाद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जोधपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में राजस्थान के राज्यपाल के नाम उक्त ज्ञापन मावली तहसीलदार रतन लाल कुमावत को सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा पदाधिकारियो ने मांग की है कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करे। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करे और साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े इसके लिए कानून व्यवस्था मजबूत करे। करोली, जोधपुर में हुई हिंसक घटना की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि प्रदेश में बहुसंख्यकों के मान सम्मान की रक्षा हो एवं उन पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मावली भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,घासा मण्डल अ...

Read More
मावली

आनंद विद्याभारती डबोक का सिल्वर जुबली कार्यक्रम सम्पन्न

फतहनगर । आनंद विद्याभारती स्कूल,डबोक का  सिल्वर जुबली  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसमें  अतिथि के रूप में मेवाड़ राजघराने के युवराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़,वल्लभनगर विधायिका प्रीति गजेंद्र सिंह,पूर्व विधायक व प्रधान मावली पुष्करलाल डांगी ,पूर्व प्रधान मावली जीत सिंह चुंडावत, उपप्रधान नरेंद्र चंडालिया,निरंजन चौधरी आदि उपस्थित थे ।

Read More
मावली

पीईईओ को दी भावभीनी विदाई, सभी हुए भावुक

मावली । मावली पंचायत समिति के नूरड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पी ई ई ओ प्राचार्य श्रीमती उर्मिला वया को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पी ई ई ओ क्षेत्र के स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई के अवसर पर सभी भावुक हो गए। नूरड़ा सरपंच मनोहर लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य, व्याख्याता बालूदास वैष्णव की अध्यक्षता ,रा उ मा वि कदमाल की प्राचार्य श्रीमती रेणु मित्तल,उपसरपंच महेंद्र सिंह झाला, वार्डपंच व समाजसेवी घनश्याम मेहता एवं कार्यवाहक प्राचार्य दुर्गाशंकर प्रजापत के विशिष्ट आतिथ्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी ने प्राचार्य श्रीमती वया के योगदान एवं कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमावत द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत उपरण...

Read More
मावली

बिजली कटौती के खिलाफ मावली में भाजपाईयों ने दिया ज्ञापन

मावली/ प्रदीप वैष्णव । सरकार द्वारा अनियमित बिजली कटौती के विरुद्ध सरकार के खिलाफ भाजपा मावली मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सहायक अभियंता मावली को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के अनुसार भाजपा द्वारा मांग की गई कि क्षेत्र में विधुत कटौती को रोका जाए और पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में कक्षा 5 कक्षा 8 वी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और अनियमित बिजली कटौती से पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।पानी की सप्लाई नही मिल पा रही है बिजली के अभाव में क्योंकि पानी की सप्लाई ओर बिजली कटौती का समय एक सा है।मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने बताया कि ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे है।गर्मी के दिन है और क्षेत्र में मछरों की बहुतायत है ऐसे में बिजली के अभाव में कैसे रहा जाए। भाजपा मावली मण्डल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के

Read More
मावली

लदानी के मालामंगरा चरनोट क्षैत्र में लगी आग

लदानी। दोपहर बाद अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अपने साथ पानी के बर्तन लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े। पानी के टेंकर का भी उपयोग किया गया। नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सुखी लकड़ी व सुखी घास जलने के साथ पेड़ पौधों का भी नुकसान हुआ। ...

Read More
मावली

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का मावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मावली 25 अप्रेल सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का युवा मोर्चा मावली मण्डल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही नव नियुक्त भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान का भी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में ओर बेरोजगारी भते की मांग को लेकर युवा मोर्चा मण्डल मावली का हस्ताक्षर अभियान हुआ। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि अभियान की शरुआत प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जी शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप शर्मा,देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ,मावली पुर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,युवा मोर्चा देहात महामन्त्री यश पुरोहित ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...

Read More
मावली

ईंटाली में सोना लेब का हुआ शुभारंभ

ईंटाली(मधुसूदन पारीक ) ।  इंटाली में रविवार को उदयपुर की सोना लेब की नई ब्रांच का शुभारंभ किया गया । इस ब्रांच में सभी तरह की जांचों की सुविधा एवं संपूर्ण बॉडी प्रोफाइल जांचें होगी । सेंटर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, इंटाली चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मनीष कुमार , जगदीश चंद्र मूंदड़ा, डॉक्टर अनिल , डॉक्टर आरके गोयल , अशोक कुमार अग्रवाल मधुसूदन पारीक गुलाबचंद सेठिया शुभम अग्रवाल ओंकरलाल पीपाड़ा शंभू राम पुष्करणा तुलसीराम जनवा देवी लाल पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे सेंटर पर अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कंप्यूटर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी सोनालेब की अन्य शाखाएं उदयपुर डबोक गोगुंदा व फतेह नगर में स्थित है इंटाली निवासियों को अब नहीं जाना पड़ेगा फतहनगर भिंडर उदयपुर सभी तरह की जांचों की सुविधा इंटाली में ही उपलब्ध होगी लैब संचालक पुष्कर लाल सभी अतिथियों का स्वागत किया...

Read More
मावली

ईंटाली में हनुमान जयन्ती पर निकली शोभायात्रा

ईंटाली ( मधुसूदन पारिक ) । मावली तहसील के इंटाली में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । हनुमान अखाड़े को रंग बिरंगी रोशनी उसे सजाया और शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए भक्तगण बैंड की मधुर धुन पर नाचते गाते गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची । सुबह से ही हनुमान अखाड़े में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा । समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।

Read More
मावली

मावली में आयोजनःबाबा साहेब डॉ.अम्बेड़कर की दीपोत्सव के रूप में मनाई जयंती

मावली. कस्बे के आलोक दीप विद्यालय में गुरूवार को शाम 6 बजे भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेड़कर की 131वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेड़कर सेवा समिति के तत्वावधान में 131 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के रूप में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सभी ने डॉ.अम्बेड़कर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजस्थान अम्बेड़कर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ.खेमराज कडे़ला ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कहा कि बाबा साहेब के विचारों को हमें अपने-अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिऐं। इसके बाद प्राध्यापक डॉ.श्यामलाल मेघवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डॉ.खेमराज कडे़ला, डॉ.श्यामलाल मेघवाल, ओमप्रकाश वसीटा, डॉ.सतीश पंवार, भू-वैज्ञानिक कपिल वसीटा, डॉ.भरत विजयवर्गीय, पूर्व सरप...

Read More
मावली

विधायक जोशी ने कंकू केसर मां का किया स्वागत

फतहनगर । मावली विधायक धर्मनारायण जोशी आज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे । उन्होने परम् पूज्य आई श्री सोनल मां धाम गडवाडा (भानसोल) की अधिष्ठात्री पूज्या कंकूकेसर मां के जन्म दिवस पर उनका स्वागत किया तथा उनसे शुभाशीष प्राप्त किया । विधायक जोशी के साथ भाजपा नेता रतनसिंह कितावत, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी सहित अन्य कार्यकर्ता थे ।

Read More
मावली

ईंटाली में गौ माता का पूजन कर किया विधिवत शुभारंभ

फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली गांव में रविवार को रामनवमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण महावीर गौशाला के लिए गौ माता का पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह गौशाला इंटाली से भीलाखेड़ा मार्ग पर प्रस्तावित है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, वार्डपंच प्रतिनिधि सुंदर लाल सोनी, पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी, पं.भूरालाल मेनारिया, मोतीलाल मेनारिया,लक्ष्मीलाल पुष्करणा, रामलाल सैन, पं. प्रेमशंकर पुष्करणा, शिवशंकर चौधरी, केशुराम पुष्करणा, मीठालाल खारोल, ललित कुमार सेन, लादूलाल पशुधन सहायक, पन्नालाल सरगरा, गोपीबाई सरगरा, सुरेशचंद्र लक्षकार,जगदीशचंद्र सोनी,मुकेश कुमार सोनी सहित गांव के कई व्यक्ति उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

चपलोत को लगी बूस्टर डोज

फतहनगर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत को आज ढूंढ़िया में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिन की बूस्टर डोज लगाई गई । इस अवसर पर पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मेनारिया भी मौजूद थे । इसके जरिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया ।

Read More
मावली

विधायक धर्म नारायण जोशी के सानिध्य में धोला का धनेरिया में साइकिल वितरण संपन्न

फतहनगर । मावली पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरताना के राजस्व गाँव धनेरिया धोला का में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 9 में अध्यनरत छात्रों के लिए निःशुल्क साईकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । मावली के विधायक श्रीमान धर्मनारायण जी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित निःशुल्क साईकिल वितरण में अध्यक्षता खरताना सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कुंवर झाला ने की जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीमान गणपत लाल जी सोनी और ग्रा.प. खरताना पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला, बादल सिंह जी, महेंद्र सिंह जी झाला लदानी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच चोखलाल जी डांगी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। माननीय विधायक महोदय जी ने इस अवसर पर तीन कक्षा कक्ष बनवाने की घोषणा की । संस्था प्रधान निर्भय सिंह सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए स्कूल में कम...

Read More
मावली

मावली मण्डल ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

मावली। भारतीय जनता पार्टी मावली मण्डल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक निवास पर पार्टी का ध्वज लगाया गया। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा मावली मण्डल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर मावली में जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सम्मान कार्यक्रम के तहत मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा वरिष्ठ जनसंघ के नेता भंवरलाल ओस्तवाल,रामचन्द्र सोनी, मीठालाल सिंयाल,भेरूलाल खटीक,गणेशलाल खटवड,नंदलाल खटवड़,बसंतीलाल लावटी,चंद्र प्रकाश सिंयाल, शांतिलाल मारवाड़ी,गोपाल विजयवर्गीय आदि का उपरना ओढाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, देहात महामन्त्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ,भाजपा उपाध्यक्ष बंशी लाल ...

Read More
मावली

ईंटाली में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

ईंटाली। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होने के साथ ही ईन्टाली गांव में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधे गए। इसमें पर्यावरण प्रेमी पंडित प्रेमशंकर पुष्करना, ललित नारायण आमेटा, राजेश पुष्करना,प्रकाश पुष्करना, मोहन प्रजापत, गोपाल पुष्करना आदि मौजूद रहे। इन्होंने परिंडे बांधकर नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। ...

Read More
मावली

गौ माता का महाप्रयाण

उदयपुर। मावली तहसील के ईंण्टाली गांव में रेगर कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में गौ माता का निधन हो गया जिसका सभी गौ भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजन कर गौ माता को नम आंखों से विदाई दी गई जिसमें इंटाली गांव के उपसरपंच दिनेश नाथ योगी, शंकरलाल रेगर,जगदीश रेगर लालूराम रेगर,प्यारा लाल रेगर एवं समस्त गौ भक्त उपस्थित थे। गौ माता के निधन पर सभी गौ भक्तों द्वारा संकल्प लिया गया कि किसी भी गौ माता के निधन पर उसे खींच कर नहीं ले जाया जाएगा। उन्हें किसी साधन के साथ ही मुख्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। ...

Read More
मावली

नव वर्ष शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, घर घर से हुई पुष्प वर्षा…

मावली, 2 अप्रैल। उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय नव वर्ष संवत्सर पर भव्य हिन्दू संगम एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा वंही जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। दोपहर 2 बजे से मावली गांव रावला चौक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा वाहन रैली के रूप में शुरु हूई जिसमे करीब 250 दुपहिया व 250 से अधिक चौपहिया वाहन शामिल थे। वाहन रैली मावली गांव सदर बाजार, होलिथड़ा,सोनी मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला,तहसील रोड़, मावली चौराहा,उदयपुर रोड़ होते हुए गायत्रीनगर स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर पंहुची जंहा महिलाओं की कलश यात्रा भी वाहन रैली के साथ जुड़कर भव्य शोभायात्रा के रूप में बदल गई। शोभायात्रा यंहा से कलशयात्रा के रूप में पुनः गायत्रीनगर से प्रारंभ हुई जो उदयपुर रोड होते हुए मावली चौराहा, सदरबाजार स्टेशन रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित गुरु आश्रम ...

Read More
मावली

उपखण्ड स्तर पर 55 जनों का किया कोरोना वॉरियर्स सम्मान

फतहनगर। कोरोना काल के दौरान कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए पांचवे चरण में शुक्रवार को 55 जनों का उपखण्ड स्तर पर मावली उपखण्ड परिसर स्थित सभागार में एक समारोह का आयोजन कर सम्मान किया गया। दोपहर एक बजे मावली उपखण्ड परिसर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्रवणसिंह राठौड़,तहसीलदार रतनलाल कुमावत,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,नायब तहसीलदार मावली नंदलाल मेघवाल,ब्लॉक मु.चि.अधिकारी डॉ.मनोहरसिंह,महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा देवनानी आदि अधिकारियों ने इन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेमशंकर,योगेश पालीवाल एवं मांगीलाल गुर्जर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। आभार महेन्द्रसिंह ने ज्ञापित किया। सम्मानित होने वालों में पंचायत प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी,शिक्षा विभाग के अन्य ...

Read More